NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नशे पर वार, दुर्घटनाओं पर प्रहार : कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > नशे पर वार, दुर्घटनाओं पर प्रहार : कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट
रायगढ़

नशे पर वार, दुर्घटनाओं पर प्रहार : कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट

संयुक्त समीक्षा बैठक में 16 बिंदुओं पर हुई विस्तृत चर्चा, नशा मुक्ति, ब्लैक स्पॉट सुधार, हिट एंड रन, अजा/अजजा प्रकरणों पर सख्त निर्देश

lochan Gupta
Last updated: February 26, 2026 12:04 am
By lochan Gupta February 26, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री मयंक चतुर्वेदी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन की संयुक्त अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। प्रात: 11 बजे प्रारंभ हुई बैठक में कानून व्यवस्था से जुड़े 16 महत्वपूर्ण एजेंडों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट एवं सख्त निर्देश दिए गए।
बैठक में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान नशा मुक्ति अभियान की प्रगति पर विशेष फोकस किया गया। कलेक्टर ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान राज्य शासन की प्राथमिकता में शामिल है, इसलिए इसे गंभीरता से लेते हुए बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। विशेषकर नाबालिगों, जो नशीली दवाइयों की चपेट में आ चुके हैं, उनकी नियमित काउंसिलिंग कर उन्हें पुनर्वास कार्यक्रमों से जोड़ा जाए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि नशा छोड़ चुके और समाज में सकारात्मक जीवन जी रहे व्यक्तियों को रोल मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया जाए, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचे और जनभागीदारी बढ़े। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को मेडिकल स्टोर्स में प्रतिबंधित दवाइयों की अवैध बिक्री पर कड़ी निगरानी और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जिले में चिन्हांकित 16 ब्लैक स्पॉट की बिंदुवार समीक्षा की गई। छातामुड़ा चौक, पटेलपाली, कोड़ातराई, उर्दना तिराहा, जोरापाली, कांशीचुंआ, मुरा चौक, नावापारा चौक, कुनकुरी, सिंसरिंगा घाट, कंचनपुर, दर्रीपारा, फगुरम, देवगढ़, तेतला एवं चोढ़ा को दुर्घटना संभावित स्थल के रूप में चिन्हांकित किया गया है। इन स्थानों पर हाई मास्ट लाइट, सांकेतिक बोर्ड, रेडियम संकेतक, स्पीड रडार गन, मार्गदर्शक बोर्ड एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा उपाय आगामी बैठक तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों पर पेट्रोलिंग और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।
बैठक में हिट एंड रन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों में शीघ्र प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। जानकारी दी गई कि तहसील स्तर पर 38 प्रकरण लंबित हैं, 11 प्रकरण प्रक्रियाधीन हैं, राशि भुगतान से संबंधित 42 प्रकरण लंबित हैं तथा 2 प्रकरणों में भुगतान किया जा चुका है। अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने को कहा गया। अजा/अजजा (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 अंतर्गत दर्ज प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। दाण्डिक प्रकरणों में गुणवत्तापूर्ण विवेचना एवं समयबद्ध कार्रवाई पर विशेष बल दिया गया।
आगामी होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही धरना, प्रदर्शन, रैली एवं सभा के आयोजन पूर्व वैधानिक अनुमति की अनिवार्यता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के दौरान न्यायालयीन आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। जिला जेल से संबंधित मामलों की समीक्षा के दौरान बंदियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, कौशल विकास प्रशिक्षण, योग एवं सुधारात्मक गतिविधियों के संचालन पर बल दिया गया। बंदियों की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कराए जाने की जानकारी भी बैठक में दी गई। इसके अतिरिक्त औद्योगिक सुरक्षा की मॉनीटरिंग, अवैध उत्खनन पर संयुक्त कार्रवाई, आबकारी अधिनियम के प्रकरणों की समीक्षा, नशीली दवाइयों एवं अवैध शराब पर रोकथाम, पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत वाहन जप्ती, चिटफंड मामलों में प्रगति, पीएम रिपोर्ट एवं हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट के क्रियान्वयन तथा अभियोजन स्वीकृति के लंबित प्रकरणों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के अंत में कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपसी समन्वय एवं जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए जिले में शांति, सुरक्षा और सुव्यवस्था बनाए रखें। बैठक में अपर कलेक्टर अपूर्व प्रियेश टोप्पो, रवि राही, डॉ प्रियंका वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी ,नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा सहित सभी एसडीएम, संबंधित विभागीय अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

प्रेम करना है तो सुदामा की तरह करिए : पं विजय

पुसौर में 15 करोड़ रुपये से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

आकाश मरकाम होंगे रायगढ़ के नये एएसपी

पूर्वजों की याद में करवाएं गौधन भंडारा : केशरवानी

आर.एल. हॉस्पिटल में 19 को कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र पटेल रहेंगे उपलब्ध

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नशीले इंजेक्शन बेचने वाले दो गिरफ्तार
Next Article लकड़ी के दरवाजे-तखत बनाकर तस्करी

खबरें और भी है....

कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
बेकाबू पिकअप खाई में गिरी, दो की मौत
हाथी के हमले में महिला की मौत,तीसरे दिन मिला शव
बंद कमरे में मिली युवक की रक्तरंजित लाश
आइसक्रीम खिलाने के बहाने मासूम से गंदी हरकत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?