NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जिला पंचायत में प्लास्टिक बोतल मुक्त परिसर अभियान का शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जिला पंचायत में प्लास्टिक बोतल मुक्त परिसर अभियान का शुभारंभ
रायगढ़

जिला पंचायत में प्लास्टिक बोतल मुक्त परिसर अभियान का शुभारंभ

सामान्य सभा की बैठक में पर्यावरण संरक्षण को मिली नई दिशा

lochan Gupta
Last updated: December 10, 2025 12:58 am
By lochan Gupta December 10, 2025
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत रायगढ़ के सभाकक्ष में सामान्य सभा की बैठक आयोजित हुई, जिसमें कई महत्त्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत प्लास्टिक बोतल मुक्त जिला पंचायत अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्लास्टिक के अत्यधिक उपयोग से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान के बारे में जागरूक किया गया तथा प्लास्टिक बोतलों के स्थान पर कांच व स्टील की बोतलों के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार, सभी सदस्यगण, जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे, विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। अभियान को पहले जिला पंचायत परिसर में नियमित रूप से संचालित किया जाएगा और आगे चलकर इसे गांव-गांव तक विस्तार दिया जाएगा। यह अभियान जिले में स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल वातावरण तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में सभी जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने प्लास्टिक बोतलों का उपयोग न करने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

You Might Also Like

सेमीफाइनल जिंदल स्कूल विरुद्ध द्रोणाचार्य क्रिकेट अकादमी पत्थलगांव के मध्य खेला जाएगा

धैर्य, विश्वास, प्रेम और समर्पण से मिलते हैं प्रभु- आचार्य गोस्वामी मृदुल कृष्ण शास्त्री

प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने किया रक्तदान

अब महिला समन्वय व हिंदू जागरण मंच ने किया मीना बाजार का विरोध

दूसरी पत्नी को मारकर 3 दोस्तों संग जलाई लाश

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रेलवे स्टेशन सडक़ की हालत बदहाल
Next Article इंडिया एयरलाईंस को छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी ने भेजा लीगल नोटिस

खबरें और भी है....

बेमेतरा में बनेगी प्रदेश की पहली ओपन जेल
वायरल वीडियो से बेनकाब हुई महिला व दो किशोरी की गुंडागर्दी
विज्ञान के क्षेत्र में दुनिया को भारत की प्रतिभा का लोहा मनवाया
नक्सली हत्यारे का महिमामंडल…बस्तर के 1300 शहीदों का अपमान
एनएच पर 41 से अधिक वाहनों पर 41 हजार का जुर्माना

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बेमेतरा में बनेगी प्रदेश की पहली ओपन जेल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?