NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सक्ती में बिना सुरक्षा के चल रहा मेला, दुर्घटना का बढ़ा खतरा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जांजगीर चांपा > सक्ती में बिना सुरक्षा के चल रहा मेला, दुर्घटना का बढ़ा खतरा
जांजगीर चांपा

सक्ती में बिना सुरक्षा के चल रहा मेला, दुर्घटना का बढ़ा खतरा

मेला प्रभारी का फोन स्विच ऑफ, प्रशासन मौन, भीड़ और अव्यवस्था से रेल यात्रियों की परेशानी चरम पर, फायर ब्रिगेड, यातायात व्यवस्था सब नदारद, गोवा जैसे हादसे की आशंका, नागरिकों ने तत्काल कार्रवाई की मांग की

lochan Gupta
Last updated: December 10, 2025 12:10 am
By lochan Gupta December 10, 2025
Share
4 Min Read

जांजगीर-सक्ती। नगर के वार्ड क्रमांक 15 के रेलवे स्टेशन, रेलवे कॉलोनी, गुंजन स्कूल और जगन्नाथपुरम के आसपास एक दिसंबर से 1 जनवरी 2026 तक लगाए गए वार्षिक मेले में सुरक्षा नियमों की जिस तरह अनदेखी हो रही है, उसे देखकर किसी भी समय बड़ा हादसा होने का अंदेशा गहरा गया है। शासन द्वारा तय गाइडलाइन को दरकिनार कर मेला संचालक ने मानो अव्यवस्था को ही व्यवस्था मान लिया है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि इस मेले में सुरक्षा के नाम पर सिर्फ कागजी खानापूर्ति हुई है, जबकि वास्तविक स्थिति बेहद खतरनाक बनी हुई है।
मेले के पूरे परिसर में कहीं भी फायर ब्रिगेड वाहन, अग्निशामक यंत्र या आपातकालीन निकासी व्यवस्था नहीं दिखाई देती, जबकि प्रशासनिक अनुमति की पहली और मुख्य शर्त यही है। कई दुकानों में गैस सिलेंडर खुले में जलाए जा रहे हैं, पास ही झूले और भीड़ के बीच आग लगने की आशंका बनी रहती है। हाल ही में गोवा के एक नाइट क्लब में आग का भीषण हादसा हुआ था, जिसमें 25 लोगों की मौत हुई और उसकी वजह भी यही लापरवाही बताई गई थी। सक्ती का यह मेला उसी तरह के किसी बड़े हादसे की जमीन तैयार करता दिख रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मेला प्रभारी से पिछले कई दिनों से न मुलाकात हो पा रही है और न ही फोन पर संपर्क। उनका मोबाइल लगातार स्विच ऑफ है, जिससे यह शक और गहरा रहा है कि वे जानबूझकर जिम्मेदारियों से बचने की कोशिश कर रहे हैं। जबकि गाइडलाइन में साफ लिखा है कि नियमों का पालन न करने पर अनुमति स्वत: निरस्त मानी जाएगी और संचालक के खिलाफ कार्रवाई अनिवार्य होगी। इसके बावजूद मेले में गतिविधियाँ बिना रोकटोक जारी हैं। प्रशासन की चुप्पी और निरीक्षण की कमी पर भी सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच रेलवे स्टेशन के आसपास रहने वालों और यात्रियों ने बताया कि मेले की भीड़ के कारण रेलवे स्टेशन से नाका चौक तक हर रोज जाम की स्थिति बन जाती है। ट्रेन पकडऩे वाले यात्री घंटों फंसे रहते हैं। कई बार भीड़ और अव्यवस्था के कारण लोग समय पर स्टेशन नहीं पहुंच पाते और उनकी गाडिय़ाँ छूट जाती हैं। न तो मेले के संचालक की ओर से कोई वालंटियर व्यवस्था है और न ही प्रशासन की ओर से यातायात नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त पुलिसकर्मी तैनात। स्थिति इतनी बदतर है कि किसी भी शाम अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो जाती है। ध्यान देने योग्य है कि मेला संचालक ने प्रशासन को दिए आवेदन में मारूति मोटरसाइकिल का कुआँ, ब्रेक डांस झूला, बड़ा टावर झूला, टोरा-टोरा, ड्रेगन ट्रेन, विदेशी फिसबी, बड़ा नाव झूला, सुनामी झूला, विदेशी रेंजर झूला, बच्चों के झूले, वाटर बोट और मिन्ना बाजार सहित कई बड़े झूलों की अनुमति मांगी थी। इतने बड़े सेटअप के लिए सुरक्षा प्रबंध और भी सख्त होने चाहिए थे, लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ भी तैयार नहीं है। शासन की गाइडलाइन के अनुसार मेले में पुलिस एनओसी, फायर ब्रिगेड, अग्निशामक यंत्र, कचरा प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, लाउडस्पीकर की समयसीमा और 100 मीटर के दायरे में अस्पताल, विद्यालय, ट्रांसफार्मर या घनी आबादी होने पर अनुमति स्वत: रद्द होने जैसी महत्वपूर्ण शर्तें होती हैं। लेकिन इन अधिकांश नियमों का खुला उल्लंघन हो रहा है। स्थानीय नागरिकों ने चेताया है कि यदि प्रशासन तत्काल हस्तक्षेप नहीं करता, तो यह लापरवाही गोवा जैसी त्रासदी को दोहरा सकती है। मेला प्रभारी की अनुपलब्धता, सुरक्षा की कमी और नियमों के खुले उल्लंघन पर वे तत्काल जांच और कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

You Might Also Like

प्रकाश इंडस्ट्रीज में ब्लास्ट, 13 मजदूर 70 प्रतिशत झुलसे

कलेक्टर महोबे के निर्देशन में जिलेभर में एक साथ हुई ताबड़तोड़ अभियान में कुल 31 वाहन जब्त

जो कहा, वह किया, और जो नहीं कहा, वह भी करके दिखाया-केंद्रीय मंत्री नड्डा

वाहन चेकिंग के दौरान मिले 11 लाख नकद जप्त

कोतवाली थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से 555 लीटर कच्ची शराब बरामद

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का हुआ समापन
Next Article बिहार के युवक ने रायपुर में पत्नी को उतारा मौत के घाट

खबरें और भी है....

भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से पछाड़ा
बहादुरी की मिसाल बने राकेश मिंज और आर्यन खेस
नई पीढ़ी को साहित्य की समझ सिखाने साहित्य उत्सव बहुत जरूरी – श्री हरिवंश
नशीली दवाईयों को सप्लाई करने वाला गिरफ्तार
एक्सप्रेस ट्रेनों की बिगड़ी चाल : हमसफर एक्सप्रेस 9 घंटा तो मेल तीन घंटा देरी से पहुंची रायगढ़

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?