NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, मुख्यालय, बिलासपुर में आज मुख्य संरक्षा आयुक्त एवं महाप्रबंधक व अधिकारियों की बैठक का आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, मुख्यालय, बिलासपुर में आज मुख्य संरक्षा आयुक्त एवं महाप्रबंधक व अधिकारियों की बैठक का आयोजन
बिलासपुर

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, मुख्यालय, बिलासपुर में आज मुख्य संरक्षा आयुक्त एवं महाप्रबंधक व अधिकारियों की बैठक का आयोजन

lochan Gupta
Last updated: December 8, 2025 11:49 pm
By lochan Gupta December 8, 2025
Share
3 Min Read

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय स्थित ज़ोनल सभागार में आज मुख्य संरक्षा आयुक्त (सीआरएस), साउथ ईस्टर्न सर्किल, बृजेश मिश्रा और महाप्रबंधक तरुण प्रकाश की उपस्थिति में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विभागाध्यक्षों तथा मुख्यालय एवं मण्डलों के वरिष्ठ अधिकारियों ने सहभागिता की। मुख्य संरक्षा आयुक्त ने नए रेल खंडों के संचालन से पूर्व अनुमोदन हेतु दस्तावेज़ों की तैयारी, परीक्षण प्रक्रियाओं, निरीक्षणों तथा निर्माण गुणवत्ता से संबंधित बिंदुओं पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।
अपने संबोधन में श्री मिश्रा ने निर्माण कार्यों के प्रारंभ से ही परीक्षण एवं जाँच संबंधी प्रक्रियाओं का सटीक रूप से पालन करने और उनके व्यवस्थित दस्तावेज़ीकरण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी मौजूदा लाइन को मुख्य लाइन में परिवर्तित करते समय महत्वपूर्ण तकनीकी बिंदुओं और संरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।
सीआरएस ने मेजर व माइनर सैंक्शन के लिए भेजे जाने वाले प्रस्तावों में आम तौर पर पाई जाने वाली कमियों की जानकारी दी और अधिकारियों को इन त्रुटियों को दूर करने के लिए मार्गदर्शन दिया। उन्होंने नवीन नीतियों, संशोधित मैनुअल्स और हाल ही में किए गए परिवर्तनों पर चर्चा करते हुए सभी विभागों से अपेक्षा की कि वे इनका सक्रियता से पालन करें और आवश्यकता पडऩे पर रेलवे बोर्ड को तर्कसंगत सुझाव भेजें।
अपने व्यापक अनुभव का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि परियोजनाओं में छोटी-से-छोटी सूचनाएँ भी भविष्य के लिए महत्वपूर्ण हैं, इसलिए सभी अभिलेखों और परीक्षण रिपोर्टों को पूर्ण सावधानी और सटीकता के साथ तैयार किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी विभागों को यह सुनिश्चित करने की सलाह भी दी कि उनके पास सभी मैनुअल्स के नवीनतम संस्करण उपलब्ध हों, जिनमें सभी संशोधन व करेक्शन स्लिप्स समय पर सम्मिलित किए गए हों।
महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने कहा कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नए रेल खंडों के सुरक्षित, संरक्षित और समयबद्ध संचालन के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीआरएस द्वारा दिए गए मार्गदर्शन के अनुसार दस्तावेज़ीकरण, परीक्षण और निरीक्षण प्रक्रियाओं में और तेजी लाते हुए अनुमोदन कार्य समय पर पूरा किया जाए। इससे नए रेल खंडों के शीघ्र आरंभ में गति आएगी तथा यात्रियों और माल यातायात दोनों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में आधारभूत संरचनाओं के विकास कार्य तेजी से प्रगति पर हैं और इस प्रकार की तकनीकी व संरक्षा उन्मुख बैठकों से रेलवे की परियोजनाओं को अधिक दक्षता, गुणवत्ता और संरक्षा के साथ आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।

You Might Also Like

बिरंची दास ने किया एसईसीएल के निदेशक (कार्मिक) का पदभार ग्रहण

रेलकर्मियों को स्टेशन में दिया गया अग्निशमन यंत्र प्रयोग का प्रशिक्षण

भारत स्काउट-गाइड द्वारा रेलवे परिक्षेत्र के मुख्यालय में खोला गया प्याऊ

बिलासपुर स्टेशन का जोरों यसे चल रहा पुनर्विकास कार्य

महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें पुण्य-स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई
Next Article धान कोचियों पर जशपुर पुलिस का कड़ा प्रहार, फिर पकड़ाए कोचिये

खबरें और भी है....

वित्तमंत्री चौधरी आज करेंगे बजट पेश
डीएमएफ घोटाले में टुटेजा, शराब स्कैम में अनवर ढेबर गिरफ्तार
सरकार को सडक़ से सदन तक घेरेंगे-चरणदास
मोबाइल दुकान में 5 लाख की चोरी
8 गौवंश के साथ दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?