रायगढ़। युवक ने शादीशुदा महिला (26) को बंधक बनाकर 3 दिनों तक रेप किया। चाकू की नोक पर पहले उसे अगवा किया। मुंह को कपड़े से बांधकर रातभर स्कूल के बाथरूम के पीछे रखा। झाडिय़ों में ही उसे जबरदस्ती की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर किराए के रूम में ले गया। सेक्स करने से मना किया तो परिवार को जान से मारने की धमकी दी। उसे मारा-पीटा। महिला के आंख और चेहरे पर गंभीर चोट आई है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक सहेली के जरिए भगवानपुर में रहने वाले दीपक दास मानिकपुरी (29) से जान पहचान हुई। जबकि सहेली ने बात करना बंद कर दिया तो युवक महिला से बातचीत करने लगा। लेकिन उसने मना कर दिया। बाद में उसे अकेला पाकर चाकू की नोक पर रोका और किराए के मकान में ले गया और रेप किया। प्रताडऩा से तंग आकर पीडि़ता ने युवक के साथ रहने की बात कही। इसके बाद युवक उसे बाहर खाना खिलाने ले गया। इस दौरान महिला भाग निकली और थाने पहुंची। दरअसल, 1 दिसंबर को महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया गया कि भगवानपुर में रहने वाला दीपक दास मानिकपुरी (29) सहेली के घर आता-जाता था। कई बार सहेली ने महिला के मोबाइल से दीपक से बातचीत करती थी। बाद में सहेली ने दीपक दास से बातचीत बंद कर दी। इसके बाद दीपक ने महिला के मोबाइल पर कॉल कर उससे बातचीत करने लगा। जब महिला ने उससे बात करने से मना किया, तो वह उसे परेशान करने लगा। इसके बाद 28 नवंबर को शाम करीब 5 बजे वह काम से घर लौट रही थी। इस दौरान दीपक दास स्कूल के पास आ गया और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और मारपीट करने लगा। मुंह को कपड़े से बांधकर उसे स्कूल के बाथरूम के पीछे झाड़ी में रात भर रखा। डराकर धमकाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। पीडि़ता के विरोध करने पर उसे चाकू से जान से मारने की धमकी दी गई और फिर से दुष्कर्म किया। इसके बाद रात लगभग 3 बजे उसे डराकर भगवानपुर स्थित अपने किराए के मकान में ले गया।
किसी को बताने पर पीडि़ता के परिवार को मारने की धमकी दी और उसके साथ फिर रेप किया। जब पीडि़ता ने किसी तरह भागने का प्रयास किया, तो आरोपी ने उसे हाथ-मुक्कों से पीटा, जिससे उसके चेहरे, आंख और हाथ में चोटें आई। चाकू की नोक पर जान से मारने की धमकी देकर उसे 3 दिनों तक अपने पास रखकर रेप किया। पीडि़ता ने अपने परिवार को छोडक़र आरोपी के साथ रहने की झूठी बात कही। इसके बाद 30 नवंबर को, जब दीपक दास दोपहर में खाना लेने घर से निकला, तो वह छिपकर वहां से भाग गई। अपने घर पहुंचकर उसने पति को मामले की जानकारी दी और महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और महिला थाना प्रभारी दीपिका निर्मलकर और उनकी टीम ने आरोपी के घर में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
शादीशुदा-महिला से चाकू की नोक पर रेप
मुंह में कपड़ा ठूंसा, किराए के मकान में बंधक बनाकर रखा



