NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: फरार गौ तस्कर जांजगीर से गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > फरार गौ तस्कर जांजगीर से गिरफ्तार
जशपुरनगर

फरार गौ तस्कर जांजगीर से गिरफ्तार

तस्करी में इस्तेमाल पिकअप जब्त किया, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

lochan Gupta
Last updated: December 5, 2025 11:51 pm
By lochan Gupta December 5, 2025
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। पुलिस ने गौ तस्करी के एक मामले में दो महीने से फरार चल रहे मुख्य आरोपी शिवचरण यादव (28) को जांजगीर-चांपा से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से तस्करी में इस्तेमाल किया गया पिकअप वाहन सीजी-11 बीक्यू-5873 भी जब्त किया गया है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
मामला 15 अक्टूबर की है। चौकी कोतबा पुलिस को रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद पिकअप वाहन में भारी मात्रा में गोवंश भरकर लैलूंगा-तुमला रोड होते हुए झारखंड ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने ग्राम ऊपरघीचा रोड पर नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध सफेद पिकअप वाहन आता दिखा। पुलिस को देखकर चालक ने वाहन को तेजी से भगाया। पुलिस ने उसका लगातार पीछा किया। इसी दौरान ग्राम कटंगखार के पास एक बोलेरो सीजी-बीक्यू-6089 ने जानबूझकर पुलिस की गाड़ी को रोककर संदिग्ध पिकअप को भागने का मौका दिया। पुलिस ने बोलेरो वाहन को रोका और उसमें सवार जगदीश सिदार, सौरभ रवानी और दिलीप सिदार को हिरासत में लिया।
शुरुआती पूछताछ में उन्होंने गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन कड़ी पूछताछ के बाद गौ तस्करी में उनकी संलिप्तता सामने आ गई। आरोपियों की निशानदेही पर ग्राम कटंगखार के जंगल में तलाशी अभियान चलाया गया, जहां छिपाकर उतारे गए 8 जीवित गोवंश बरामद किए गए। इसी दौरान गौवंशों की निगरानी कर रहे एक अन्य आरोपी लोचन सिदार को भी मौके से गिरफ्तार किया गया।
पकड़े गए तस्करों से मिली जानकारी के आधार पर फरार पिकअप और उसके चालक/मुख्य आरोपी शिवचरण यादव की पहचान हुई थी। उस समय जगदीश सिदार, सौरभ रवानी, दिलीप सिदार और लोचन सिदार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया था, लेकिन शिवचरण यादव पुलिस की गिरफ्त से बच निकला था। फरार आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस लगातार कोशिश कर रही थी। मुखबिरों को सक्रिय किया गया और टेक्निकल टीम की भी मदद ली गई। इस दौरान सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव कडारी में है। सूचना मिलते ही टीम जांजगीर भेजी गई। घेराबंदी कर पुलिस ने शिवचरण यादव को उसके घर से गिरफ्तार किया।
तस्करी में इस्तेमाल पिकअप भी जब्त कर टीम वापस जशपुर ले आई। तस्करी के मामले में दोकड़ा चौकी पुलिस ने छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 और पशु क्रुरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(क) और 11(1)(घ) के तहत केस दर्ज किया। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस ऑपरेशन अंकुश के तहत गौ-तस्करी पर कड़ी नजर रख रही है। इसी मामले में फरार मुख्य आरोपी शिवचरण यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। तस्करी में प्रयुक्त पिकअप भी जब्त कर ली गई है। फरार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

You Might Also Like

हाइवा ने ऑटो को ठोका : दो मासूम के साथ 5 गंभीर

लंबे समय से फरारी काट रहे अपराधियों की खैर नहीं : एसएसपी

ऑपरेशन आघात : जिले में पहली बार जशपुर पुलिस ने चलाया पीआईटी, एनडीपीएस एक्ट का हंटर

तपकरा से भी जुड़े हैं महादेव सट्टा एप के तार

सीएम साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को नई दिशा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article समाज की मुख्यधारा से जुड़ा कुख्यात गौ तस्कर
Next Article आईआईएम रायपुर के प्रशिक्षण कार्यक्रम में चमका जशपुर

खबरें और भी है....

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के लिए बड़ी सौगात, छत्तीसगढ़ के रेल विकास को मिली नई गति
ईडब्ल्यूएस भूमि में अनियमितता, ग्रीन पार्क कॉलोनी का लाइसेंस निरस्त
काम बंद रखने वाले ठेकेदारों की अब खैर नहीं, कलेक्टर ने नोटिस जारी करने के दिए आदेश
जेपीएल के एसएमएस-2 में हादसा, श्रमिक झुलसा, एयरलिफ्टिंग से भिलाई रेफर
खरसिया हत्याकांड मामले में 4 आरोपियों को उम्रकैद

Popular Posts

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के लिए बड़ी सौगात, छत्तीसगढ़ के रेल विकास को मिली नई गति
ईडब्ल्यूएस भूमि में अनियमितता, ग्रीन पार्क कॉलोनी का लाइसेंस निरस्त
काम बंद रखने वाले ठेकेदारों की अब खैर नहीं, कलेक्टर ने नोटिस जारी करने के दिए आदेश
जेपीएल के एसएमएस-2 में हादसा, श्रमिक झुलसा, एयरलिफ्टिंग से भिलाई रेफर
खरसिया हत्याकांड मामले में 4 आरोपियों को उम्रकैद

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?