NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कोतरलिया-रायगढ़ सेक्शन के डाउन लाइन पर ब्रिज का हुआ री-गर्डरिंग
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > कोतरलिया-रायगढ़ सेक्शन के डाउन लाइन पर ब्रिज का हुआ री-गर्डरिंग
रायगढ़

कोतरलिया-रायगढ़ सेक्शन के डाउन लाइन पर ब्रिज का हुआ री-गर्डरिंग

lochan Gupta
Last updated: November 30, 2025 11:59 pm
By lochan Gupta November 30, 2025
Share
2 Min Read

रायगढ़। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कोतरलिया-रायगढ़ रेलखंड के डाउन लाइन पर किमी 572/24-20 पर स्थित ब्रिज नंबर 136 का री-गर्डरिंग कार्य आज दिनांक 29 नवंबर 2025 को सफलतापूर्वक पूरा किया गया। यह कार्य पुराने गर्डरों के स्थान पर नए गर्डर लगाए जाने तथा उन्हें मजबूत किए जाने की प्रक्रिया है, जिससे पुल की दीर्घकालीन संरक्षा एवं मजबूती सुनिश्चित की जा सके । इस पुल में कुल 03 गर्डर हैं, जिनमें से प्रत्येक का स्पैन 18.3 मीटर है । कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने हेतु डाउन लाइन पर 12.15 बजे से 18.15 बजे तक 06.00 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया । वहीं अप लाइन पर गर्डरों की आवाजाही के लिए 03:40 घंटे का ब्लॉक (13.40 से 15.25 बजे एवं 15:55 से 17.50 बजे तक) लिया गया। कार्य के निष्पादन हेतु प्रमुख रूप से कई व्यवस्थाएं की गई, जिनमें 300 मीट्रिक टन क्षमता का रोड क्रेन हावड़ा छोर पर लगाया गया, जिसके माध्यम से 02 पुराने गर्डर हटाए गए तथा 02 नए गर्डर स्थापित किए गए।
250 मीट्रिक टन क्षमता का रोड क्रेन बिलासपुर छोर पर तैनात किया गया, जिसके द्वारा 01 पुराना गर्डर हटाया गया एवं 01 नया गर्डर स्थापित किया गया। इसके साथ ही, पुल संख्या 136 डाउन पर संरक्षित एवं सुगम रेल संचालन सुनिश्चित करने हेतु 108 स्टील चैनलों को एच-बीन स्लीपरों से प्रतिस्थापित किया गया। ब्रिज संख्या 136 डाउन लगभग 100 वर्ष पुराना है। इसके गर्डरों के प्रतिस्थापन से पुल की संरचनात्मक क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे इस खंड में रेल संचालन अधिक संरक्षित और विश्वसनीय हो सकेगा । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग के ब्रिज सेल ने उत्कृष्ट समन्वय, तकनीकी दक्षता और समयबद्धता का परिचय देते हुए कार्य को निर्धारित ब्लॉक अवधि में सफलतापूर्वक संपन्न किया ।

You Might Also Like

महतारी वंदन योजना: फर्जी आई डी से रहे सावधान

आजादी के बाद भी आदिवासी अंचलों में सुविधाओं का अभाव

नेतनागर डबल मर्डर का खुलासा, पति ही निकला कातिल

चक्रधर समारोह देश के सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक

ऐश पाइपलाईन के समानों को पार करने वाले दो गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article हार्वेस्टर में दबने से महिला की मौत
Next Article सोशल मीडिया पर दोस्ती कर बनाया अश्लील वीडियो

खबरें और भी है....

अफीम की अवैध खेती पर सीएम साय का कड़ा रुख
‘बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ का किया शुभारंभ
पंचधारी डेम में नहाने के दौरान डूबने से छात्र की मौत
भारी वाहन की ठोकर से ग्रामीण की मौत
कारखानों में सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर सख्ती

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अफीम की अवैध खेती पर सीएम साय का कड़ा रुख
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?