रायगढ़। मानवीय सेवा और संवेदना का उत्कृष्ट परिचय देते हुए लॉयन क्लब रायगढ़ प्राइड के सदस्यों ने अध्यक्ष पूनम सिंह के विशेष मार्गदर्शन में सर्द मौसम में समाज के जरुरतमंद लोगों का ख्याल रखते हुए नेकी की चादर कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसके अंतर्गत 150 कंबल का उपहार दिया गया।
इनका रहा योगदान
नेकी की चादर कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष लॉयन पूनम सिंह, सचिव डॉ नेहा अग्रवाल, लॉयन डॉ सविता साव, लॉयन आशा बेरीवाल, लॉयन शिखा रात्रे, लॉयन डॉ प्रियंका सक्सेना, लॉयन रानू पटेल, लॉयन शाइना मलिक, लॉयन मुस्कान सलूजा, लॉयन मनीषा वर्मा, लॉयन कुसुम बेरीवाल सहित सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
शनि मंदिर के पास हुआ कार्यक्रम
अध्यक्ष पूनम सिंह ने बताया कि नेकी की चादर कार्यक्रम का आयोजन विगत दिवस समाज के जरुरतमंद लोगों के लिए शहर के शनि मंदिर के पास शाम चार बजे किया गया। वहीं इस कार्यक्रम के अन्तर्गत कुल 150 कंबल जरूरतमंदों को सम्मानपूर्वक वितरित किए गए। इस सेवा में लॉयन डॉ सविता साव का विशेष योगदान रहा—जिन्होंने पहले से निर्णय लिया था कि वे अपनी दोनों पोतियों के जन्मदिन पर कंबल बाँटेंगी।वहीं कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर दिखी राहत और मुस्कान ने माहौल को भावुक और मानवीय बना दिया। इसी तरह सभी लॉयन सदस्यों ने अनुशासन और समर्पण के साथ मिलकर वितरण संपन्न किया। कार्यक्रम के अंत में सभी को सामूहिक नाश्ते में 200 समोसे, मिठाई और केक परोसा गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य मानवीय सेवा
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य जरूरतमंदों को ठंड के मौसम में गर्माहट और राहत पहुँचाना व समाज में दया, सहयोग और इंसानियत की भावना को बढ़ावा देना। साथ ही महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से सुरक्षा प्रदान करना और लॉयनिज्म की सेवा और करुणा की भावना को आगे बढ़ाना।
समाज के जरुरतमंदों को नेकी की चादर की सौगात
लॉयंस क्लब रायगढ़ प्राइड की अभिनव पहल



