NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: महिलाओं की अगुवाई में नशामुक्ति की ओर बढ़े गांव
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > महिलाओं की अगुवाई में नशामुक्ति की ओर बढ़े गांव
रायगढ़

महिलाओं की अगुवाई में नशामुक्ति की ओर बढ़े गांव

पुलिस अभियान का दिख रहा व्यापक असर

lochan Gupta
Last updated: November 12, 2025 12:36 am
By lochan Gupta November 12, 2025
Share
2 Min Read

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के कुशल मार्गदर्शन और जिले के पुलिस अधिकारियों की सक्रियता से अवैध शराब उन्मूलन एवं नशा विरोधी अभियान को लेकर सतत और सशक्त प्रयास जारी हैं। जिले में प्रतिदिन थाना और चौकी क्षेत्र के पुलिस अधिकारी अपने अमले के साथ गांव-गांव पहुंचकर चौपाल लगाते हुए लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करा रहे हैं तथा महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देते हुए महिला समितियों का गठन कर रहे हैं। इन समितियों के माध्यम से अब गांवों में नशामुक्त वातावरण तैयार हो रहा है और सामाजिक सौहार्द में भी उल्लेखनीय सुधार देखा जा रहा है।
महिला समिति की सदस्याएं नशे के खिलाफ इस अभियान की प्रमुख शक्ति बन गई हैं। वे पुलिस टीमों के साथ मिलकर गांवों में निरंतर गश्त करती हैं, शराब बनाने और बेचने वालों पर पैनी नजर रखती हैं और पुलिस को हर संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत देती हैं। कई स्थानों पर इन महिला समितियों ने स्वयं आगे बढक़र अवैध शराब बनाने वाले स्थलों की सूचना दी, जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए शराब जब्त की और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की।
इस सक्रियता के परिणामस्वरूप अब गांवों में अवैध शराब की उपलब्धता में भारी कमी आई है। नशे के कारण होने वाले घरेलू विवाद और आपसी झगड़े में कमी आ रही है । ग्रामीणों में जागरूकता और अनुशासन की भावना विकसित हुई है, वहीं महिलाएं अपने गांव को नशामुक्त बनाने के लिए एकजुट होकर प्रेरक उदाहरण पेश कर रही हैं।
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने नशा विरोधी अभियान को जन आंदोलन के रूप में सफल बनाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे निरंतर ग्रामीणों से संवाद बनाए रखें और महिला समितियों के सहयोग से इस अभियान को और सशक्त बनाएं। उनका कहना है कि जब महिलाएं किसी सामाजिक सुधार की कमान संभालती हैं तो परिवर्तन निश्चित होता है, और जिले के ये प्रयास उसी दिशा में सशक्त कदम हैं।

You Might Also Like

अपने प्रत्याशी का प्रचार करने रायगढ़ पहुंची किन्नरों की टोली

ईवीएम व वीवीपीएटी की प्रथम स्तरीय जांच आज से

बंगुरसिया धान मंडी में फिर पहुंचा गजराज

एनटीपीसी प्लांट में फंदे पर झूलती मिली श्रमिक की लाश..!

तुरंगा में आयोजित बाल क्रीड़ा स्पर्धा में वर्चुअल शामिल हुए वित्त मंत्री ओपी चैधरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article घरघोड़ा पुलिस ने किया किसान की मवेशी चोरी का खुलासा
Next Article शराब के लिए पैसे माँगने पर युवक से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी है....

पीएम मोदी ने चांपा सहित 75 पुर्नविकसित रेलवे स्टेशनों का किया लोकार्पण
सीएम साय ने कहा डबल इंजन सरकार में रेल अधोसंरचना का हो रहा अभूतपूर्व विस्तार
हाइड्रोजन ट्रेन से आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई रफ्तार-ओपी
हाईवोल्टेज ड्रामा करने वाले जिला-बदर बदमाश चाहत का निकला जुलूस
व्यवस्था सुधारने सडक़ पर उतरे निगमायुक्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पीएम मोदी ने चांपा सहित 75 पुर्नविकसित रेलवे स्टेशनों का किया लोकार्पण
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?