NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: महिला डाक्टर के प्रताडऩा से तंग आकर ग्रामीण ने की खुदकुशी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > महिला डाक्टर के प्रताडऩा से तंग आकर ग्रामीण ने की खुदकुशी
रायगढ़

महिला डाक्टर के प्रताडऩा से तंग आकर ग्रामीण ने की खुदकुशी

चार साल पहले डाक्टर ने मारपीट के आरोप में दर्ज कराई थी शिकायत

lochan Gupta
Last updated: October 22, 2023 1:50 am
By lochan Gupta October 22, 2023
Share
4 Min Read

रायगढ़। एक महिला डाक्टर ने करीब चार साल पहले मारपीट का आरोप लगाकर ग्रामीण पर खरसिया चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी, जिससे मामला कोर्ट में जाने के बाद पेश से परेशान होकर ग्रामीण ने कीटनाशक का सेवन कर खुदकुशी कर लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम घाघरा निवासी कृष्ण कुमार राठौर पिता भैयाराम राठौर (41 वर्ष) मानसिक प्रताडऩा से परेशान होकर विगत 18 अक्टूबर को कीटनाशक का सेवन कर लिया था। जिसकी जानकारी होते ही परिजनों ने उसे खरसिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरेां ने उसे रायगढ़ रेफर कर दिया, जिससे मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा था। ऐसे में शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात करीब डेढ़ बजे उसकी मौत हो गई। जिससे शनिवार को सुबह अस्पताल से भेजी गई तहरीर पर चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।
परिजन लगा रहे आरोप
इस संबंध में मृतक कृष्ण कुमार राठौर के परिजनों ने आरोप लगाया है कि करीब चार साल पहले कृष्ण राठौर को बुखार आने पर उसे खरसिया सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां ड्यूटी पर तैनात एक महिला डाक्टर ने ब्लड जांच के लिए उसके हाथ से ब्लड निकलवाई, इस दौरान नए कर्मचारी होने के कारण हाथ का ब्लड बंद नहीं हुआ और काफी समय तक ब्लड निकलते रहा, ऐसे में मृतक कृष्ण ने कहा कि कैसे ब्लड निकाले हो कि अभी तक ब्लड निकलना बंद नहीं हुआ, इसी बात को लेकर महिला डाक्टर व कृष्ण राठौर के बीच विवाद हो गया, जिससे डाक्टर द्वारा भला-बुरा कहते हुए उसके साथ मारपीट कर उसको अस्पताल से बाहर निकाल दी, जिससे उसने निजी अस्पताल में भर्ती होकर उपचार कराया। साथ ही मृतक ने कहा कि वह इसकी शिकायत करेगा, जिससे महिला डाक्टर ने उससे पहले खुद से मारपीट की शिकायत खरसिया चौकी में दर्ज करा दी, जिससे इसके ऊपर कार्रवाई हुआ और मामला कोर्ट तक पहुंच गया। ऐसे में कृष्णा और उसके परिजन महिला से डाक्टर से कई बार माफी भी मांगी, लेकिन उसने सुलह नहीं कराई, जिससे लगातार कृष्ण को कोर्ट में पेशी के लिए जाना पड़ रहा था। ऐसे में अब इसकी माली हालत ठीक नहीं होने के कारण वकील का फीस भरना भी मुश्किल हो रहा था। जिसके चलते विगत कई माह से डिप्रेशन में रह रहा था और इसी बात को लेकर उसने कीटनाशक का सेवन कर खुदकुशी कर लिया है।
क्या कहती है पुलिस
इस संबंध में खरसिया चौकी प्रभारी का कहना है कि मामला पुराना होने के कारण हमें इसके बारे में कुछ जानकारी नहीं है, अब मर्ग डायरी आने के बाद जांच के उपरांत ही पता चलेगा कि वास्तिविक मामला क्या है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

You Might Also Like

सिगनलिंग कार्य के चलते ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

2 करोड़ रुपए के धान का गबन

सीएमएचओ ने ली विकासखण्ड स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक

सतनामी समाज पर टिप्पणी से कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष पर भडक़े लोग

कोतवाली पुलिस ने सक्षम न्यायालय की शरण में जाने दी सलाह

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जिला अस्पताल में डाक्टरों की मनमानी से मरीज परेशान
Next Article मेन रोड़ पर धारदार कत्ता लहरा रहा युवक पकड़ाया

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?