सारंगढ। जिला कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के कुशल मार्गदर्शन में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) मद से सारंगढ़ नगर के ऐतिहासिक खेलभांठा मैदान का जीर्णोद्धार कार्य सफलता पूर्वक पूर्णकर लिया गया है। इस कार्य से नगर वासियों में हर्ष, उत्साह और खुशी का माहौल है यह मैदान वर्षों से नगर का प्रमुख खेल व सांस्कृतिक गति विधियों का केंद्र रहा है, जहाँ विभिन्न प्रतियोगिताएं और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं। लंबे समय से उपेक्षित इस मैदान के पुनर्निर्माण से नगर के युवाओं और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। जनहित में ऐतिहासिक पहल नगर के सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने इस कार्य के लिए कलेक्टर डॉ. कन्नौजे का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इसे नगर विकास की दिशा में एक मील का पत्थर बताया।
राजा साहब ने दिया था दान में 25 एकड़ जमीन
सतीश यादव समाजसेवी का कहना है कि मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरेंद्र बहादुर नरेश चंद सिंह के द्वारा कृषि महाविद्यालय सह खेल मैदान के लिए पच्चीस एकड़ जमीन शिक्षा विभाग को दान की थी। वहीं खेल मैदान समय के सैलाब में उपेक्षित पड़ा रहा जिसका सुध लेने की कोशिश किसी ने नहीं की। कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने इस खेल मैदान को भव्य स्वरूप दिया है। खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए मैदान का पुनरुद्धार अत्यंत आवश्यक था, जिसे कलेक्टर कन्नौजे के नेतृत्व में प्रशासन ने समय रहते पूरा किया जो प्रशंसनीय और सकारात्मक सोच का जीता जागता स्वरूप है।
प्रशासन की जनहित में प्रतिबद्धता : महेन्द्र
चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल ने बताया कि – कलेक्टर डॉ कन्नौजे जब से जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ का पदभार संभाले हैं तब से उन्होंने चरामेति चरामेति प्रचलाम त निरंतरम् के सिद्धांत को प्रतिपादित करते हुए जिले की समृद्धि और विकास में लगे हुए हैं। बुनियादी ढांचे में सुधार डीएमएफ मद से नगर पालिका क्षेत्र के बिलासपुर रोड पर स्थित बोदिंया इलेक्ट्रॉनिक एवं मुकेश वस्त्रालय के पास सीसी रोड का निर्माण भी कराया गया है। बारिश के मौसम में इस मार्ग पर जलभराव, कीचड़ की समस्या आम थी, जिससे अब नागरिकों को राहत मिली है। स्थानीय लोगों ने इसे नगर के लिए एक बड़ी सुविधा बतायें। इस कार्य में गुणवत्ता व पारदर्शिता पूरी प्राथमिकता के साथ निर्माण कार्य ग्रापंचायत सहसपानी के माध्यम से शासन के नियमों के अनुरूप कराया गया है। कार्य की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया, जो प्रशासन की जनहित में प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
जनमानस की उम्मीद में खरे उतरे कलेक्टर : विजय
जिला अधिवक्ता संघ के जिला अध्यक्ष विजय तिवारी ने बताया कि – जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे को लोग आज विकास पुरुष के रूप में पहचानने लगे हैं। उनके नेतृत्व में ऐसे कार्य हो रहे हैं जिससे जनमानस में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास जगा है। खंडहर में तब्दील हो रही ऐतिहासिक स्थलों का पुनउद्धार कर उन्हें फिर से जीवंत रूप कलेक्टर डॉ कनौजे जी के नेतृत्व में दिया जा रहा है। उपेक्षित पड़ी धरोहरों को नया स्वरूप देकर पर्यटन स्थानीय गौरव को बढ़ावा मिल रहा है। इसी कड़ी में वर्षों से जर्जर पड़े ऐतिहासिक पुल नाका नंबर 5 का पुनउद्धार करा आमजन का आवाजाही सुगम हो रही है। पुल के दोनों तरफ बैरिकेट्स और दोनों किनारे पर लगे मरकरी लाइट पुल की शोभा को जीवंत बना रही है। जिला निर्माण के लिए जो संघर्ष क्षेत्र की जनता ने की थी उसके पश्चात न्याय और विकास के लिए उड़ान भरने की प्रत्याशा आपके नेतृत्व में साकार हो रही है जो सुखद कल्पना है। कलेक्टर डॉ कन्नौजे कार्यालय, न्यायालय से निकलकर दूरदराज गांव तक पहुंच रहे हैं। प्रत्येक विकास कार्यों का स्वंय मौके पर पहुंचकर गुणवत्तापूर्ण कार्य का निरीक्षण कर हिदायत दे रहे हैं। प्रत्येक शासकीय कार्यालय का निरीक्षण कर रहे हैं, इस कार्य के लिए कलेक्टर साहब को धन्यवाद।
विकास पुरुष कहलाने लायक कलेक्टर : यशवंत
श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय उपाध्यक्ष यशवंत सिंह ठाकुर ने जिला कलेक्टर डॉ. कन्नोजे के बारे में बताएं कि – वें जिले में सामान्य न्याय की अवधारणा को साकार कर रहे हैं। उनके द्वारा लगाएं जा रहे जनदर्शन ग्रामीण अंचलों का दौरा गांव के गली-गली में आम जन से मुलाकात व चर्चा जो सामान्य न्याय की अवधारणा को साकार कर रही है। इसी प्रकार नगर के ऐतिहासिक खेल मैदान जहां राजा जवाहिर सिंह गवर्नरों के साथ पोलो खेला करते थे। वहीं प्राचीन खेल मैदान लंबे समय से उपेक्षित था उसे नव्य स्वरूप देकर युवाओं के लिए आधुनिक खेल गति विधियों का केंद्र कलेक्टर ने बनाया। उनकी इस पहल से खेल प्रतिभाओं को जहां एक तरफ प्रोत्साहन मिला है वहीं दूसरी ओर क्षेत्र की पहचान खेल के क्षेत्र में भी बनेगी।जनसेवा, न्याय और विकास कार्यों की बदौलत कलेक्टर कन्नौजे वास्तव में विकास पुरुष कहलाने योग्य है।
जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में हो रहे संपूर्ण कार्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता के साथ पूर्ण कराया गया है। प्रशासन ने जनहित में कोई कसर नहीं छोड़ी है। स्वच्छता अभियान को मिली गति गणेश चतुर्थी और नवरात्रि के दौरान नगर में स्थापित की गई प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु तालाबों की साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई। नगर के प्रमुख खाड़ाबन तालाब, जो सारंगढ़ की धरोहर माना जाता है, उसमें विसर्जन के लिए पूरी तैयारी की गई साथ ही, तुर्की तालाब गार्डन और खेलभांठा मैदान में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। जर्जर पुल का हुआ पुनर्निर्माण नगर के विभिन्न चौक-चौराहों और रायपुर रोड स्थित लोहारीन डबरी पुल नाका नंबर-5 की जर्जर हालत को देखते हुए, जहाँ दो बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी थीं, कलेक्टर के निर्देश पर पुल का भी जीर्णोद्धार कराया गया। इससे नागरिकों की यात्रा और सुरक्षा दोनों सुनिश्चित हुई हैं। नागरिकों ने जताया आभार नगरवासी और सामाजिक संगठनों ने जिला प्रशासन की सक्रियता और संवेदनशीलता की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि खेल, स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में प्रशासन की इस तरह की पहल स्वागत योग्य है। इससे नगर के युवाओं को नए अवसर मिलेंगे और नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर प्राप्त होगा।
कलमकार
भरत अग्रवाल
खेलभाठा मैदान का हुआ जीर्णोद्धार, नगरवासियों में खुशी की लहर
डीएमएफ. मद से कलेक्टर के निर्देशन में पूर्ण हुआ कार्य, नागरिकों ने जताया आभार
