NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: किसी भी चुनाव में महिलाओं की भूमिका अहम : गोमती
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > किसी भी चुनाव में महिलाओं की भूमिका अहम : गोमती
सारंगढ़

किसी भी चुनाव में महिलाओं की भूमिका अहम : गोमती

नरेंद्र मोदी ने गरीबों को रोटी, कपड़ा मकान दिए : सुभाष जालान

lochan Gupta
Last updated: April 26, 2024 9:58 pm
By lochan Gupta April 26, 2024
Share
3 Min Read

सारंगढ़। गुरूवार को जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ अंतर्गत सालर, मल्दा मंडल के ग्राम मुड़पार छोटे में महिला मोर्चा कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्य क्रम में मुख्य रूप से भाजपा रायगढ़ लोकसभा प्रभारी एवं विधायक गोमतीसाय,सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिलाध्यक्ष सुभाष जालान, पूर्व विधायक केरा बाई मनहर,शमशेर सिंह, छाया विधायक, शिवकुमारी चौहान, सुजाता सिंह, विधान सभा संयोजक दुर्गा सिंह, जिला उपाध्यक्ष ज्योति पटेल, महीला मोर्चा जिलाध्यक्ष नंदनी वर्मा, वरिष्ठ नेता भुवन मिश्रा,अजजा मोर्चा अध्यक्ष कमल सिदार, आईटी सेल जिला संयोजक सतीश रात्रे, जिला कार्यसमित सदस्य देव कुमारी लहरे, मंडल अध्यक्ष भूषण चंद्रा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेखा सिदार,पू. जपंस सेतबाई शामिल हुए। बैठक में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।
गोमती साय ने कहा कि महिला मोर्चा के कार्य हर चुनाव में अहम होता है, इस लिए लोकसभा चुनाव में भी घर-घर महिलाओं तक पहुंचने की कोशिश महिला मोर्चा की होगी। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को प्राथमिकता देकर पीएम आवास, शौचालय, उज्ज्वला योजना, महतारी वंदन योजना जैसी अनेक योजनाएं चलाई है। अब समय आ गया है की हम महिलाएं मोदी के लिए कुछ दिन समय निकालें और घर-घर पहुंचे।
सुभाष जालान ने कहा कि महिलाओं ने वीरांगनाओं की तरह युद्ध लडऩे से लेकर जौहर तक एक गौरवशाली इतिहास लिखा है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी से लेकर हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तक सभी बहनों का सम्मान के लिए आगे आए हैं और विभिन्न नीतियों एवं रीतियों से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासरत हैं। आज मातृ शक्ति खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं। नरेंद्र मोदी ने मातृ शक्ति को सिर ऊंचा उठाकर जीने का अधिकार दिलाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के लिए रोटी, कपड़ा और मकान के सपनों को हकीकत में बदला है।
अयोध्या में गंगनचुंबी भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कराकर देश के स्वाभिमान की रक्षा की है। ऐसे में देश की एकता और अखंडता के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है। विकास कार्याों को और अधिक गति मिले तथा भारत की सांस्कृतिक सभ्यता और व्यवस्था बरकरार रहे। इसके लिए हम सभी लोगों को एक साथ मिलकर कार्य करने की जरूरत है। इस कार्यक्रम में रामकुमार थूरिया, सतीश शर्मा, संजू शर्मा,धरम मालाकार, सुदर्शन चौहान, दिलीप पटेल, अनुपमा केशरवानी,गोपाल बरिहा, मिलन साहू सहित भाजपा कार्यकर्त्तागण मौजूद रहे।

You Might Also Like

संकुल जमगहन के सभी स्कूलों मे शोकसभा का आयोजन

भोले बाबा के बारात में आए सैकड़ों श्रद्धालु

हाईकोर्ट से स्टे हटते ही प्राचार्य पदोन्नति के शिक्षकों चेहरे पर खिली मुस्कान

मचलाडीह गांव में चलाई गई जन जागरूकता अभियान

जर्जर सडक़ों का जवाब दे भाजपा सरकार : लहरे

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मजदूरी का पैसा मांगने पर मारपीट थाने मे अपराध दर्ज
Next Article सब स्टेशन 33/11 के.व्ही. सालर मे भारी अव्यवस्था

खबरें और भी है....

विकास के नाम पर विनाश का शुभारंभ
कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने किया रक्तदान
ट्रेलर चालकों के बीच हिंसक झड़प, चार गिरफ्तार
छोटी बहन को मौत के घाट उतारने वाली बहन को उम्र कैद
रायकेरा कैंप से मोबाइल व नगदी की चोरी करने वाला आरोपी जेल दाखिल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
विकास के नाम पर विनाश का शुभारंभ
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?