NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: लैलूंगा में गूंजा विकास का बिगुल! डीडीसी चुनाव में किया वादा हुआ पूरा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > लैलूंगा में गूंजा विकास का बिगुल! डीडीसी चुनाव में किया वादा हुआ पूरा
रायगढ़

लैलूंगा में गूंजा विकास का बिगुल! डीडीसी चुनाव में किया वादा हुआ पूरा

lochan Gupta
Last updated: October 9, 2025 12:07 am
By lochan Gupta October 9, 2025
Share
3 Min Read

दीपक सिदार ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी जताया आभार, सुबरा को मिली करोड़ों की सौगात!
लैलूंगा को मिली करोड़ों की सौगात!
ग्राम सुबरा में खारुन नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय सेतु
429.59 लाख की परियोजना को मिली मंज़ूरी, क्षेत्र में खुशी की लहर!

लैलूंगा। लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुबरा के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बन गया! वर्षों से जिस सपने का इंतजार क्षेत्रवासी कर रहे थे, वह अब साकार होने जा रहा है। खारुन नदी पर उच्च स्तरीय सेतु एवं पहुँच मार्ग निर्माण कार्य के लिए राज्य सरकार ने 4 करोड़ 29 लाख 59 हजार (429.59 लाख) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।
इस महत्वपूर्ण परियोजना को मूर्त रूप देने में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी, रामविचार नेताम, सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह और राधेश्याम राठिया के अथक परिश्रम और दूरदर्शी नेतृत्व की अहम भूमिका रही है।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कहना है, ‘यह सेतु केवल एक पुल नहीं, बल्कि हमारे क्षेत्र के विकास का नया द्वार है। यह वही परियोजना है, जिसका वादा ओ. पी. चौधरी ने डीडीसी चुनाव के दौरान किया था। आज भाजपा सरकार ने उस वादे को पूरा कर यह साबित कर दिया कि विकास ही उनका असली धर्म है।’
यह सेतु निर्माण न केवल सुबरा, खारुनपारा, कोड़ासिया, कुंजारा जैसे ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए राहत का कारण बनेगा, बल्कि किसानों, विद्यार्थियों और व्यापारियों के लिए भी जीवन रेखा साबित होगा। मानसून के दिनों में जहां नदी पार करना जोखिमभरा होता था, अब वही मार्ग सुरक्षित और सुविधाजनक बनेगा। राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से भी यह उपलब्धि मील का पत्थर मानी जा रही है। लैलूंगा जैसे सीमावर्ती इलाकों में सडक़ और सेतु विकास से न केवल आवागमन सुधरेगा, बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुँच भी आसान होगी। यह परियोजना आने वाले समय में क्षेत्र के आर्थिक मानचित्र को नया आकार देने वाली है।
स्थानीय जनता ने भाजपा सरकार और ओ. पी. चौधरी के प्रति जताया आभार
ग्रामवासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा-हमारे गांव को जो दशकों से विकास की राह में पिछड़ा समझा जाता था, अब वही गांव सरकार की प्राथमिक सूची में शामिल हो चुका है। यह पुल आने वाली पीढिय़ों के लिए विकास का प्रतीक बनेगा। अंतत:, यह सौगात साबित करती है कि जनता के विश्वास और नेतृत्व की निष्ठा जब मिलती है, तो असंभव भी संभव हो जाता है।
लैलूंगा क्षेत्र अब विकास के नए अध्याय में प्रवेश कर चुका है। अब लैलूंगा से सुबरा तक विकास की सीधी राह!

You Might Also Like

एनटीपीसी लारा द्वारा छत्तीसगढ़ के जूनियर और सीनियर लैक्रोस टीम के खिलाडिय़ो का सहयोग

सुशासन तिहार पहले दिन आए 16 आवेदन

मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना से बदलेगी शहरों की सूरत और सीरत

वित्त मंत्री बनने पर ओ.पी. को सुनील रामदास ने दी शुभकामनाएं

November 14, 2023

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article उद्योगों की वादाखिलाफी से गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
Next Article करण चौधरी ने लिया पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से आशीर्वाद

खबरें और भी है....

जनता के अपार स्नेह और शुभकामनाओं के बीच मना वित्त मंत्री ओपी चौधरी का जन्मदिन
2 ट्रेलरों में भिड़ंत, जिंदा जला ड्राइवर
गांव-गांव तक पहुंचेगी विकास की रोशनी : ओ.पी. चौधरी
शादीशुदा महिला के साथ रेप, पति को बताने के बाद पहुंची थाने, गिरफ्तार
सडक़ पर आया 51 हाथियों का दल, दल में शावक भी शामिल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जनता के अपार स्नेह और शुभकामनाओं के बीच मना वित्त मंत्री ओपी चौधरी का जन्मदिन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?