जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के घोषणा अनुरूप जिलेवासियों के लिए विकास का नया द्वार खुल गया है।जिले के कोतबा दृलावकेरा मार्ग पर कोकिया नाला में उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण के लिए शासन से 4 करोड़ 14 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हुई है।क्षेत्र वासियों की मांग पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सराईटोली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान घोषणा की थी।सीएम साय ने घोषणा पूरी करते हुए कोकिया नाला में उच्च स्तरीय पुल निर्माण की मंजूरी दी है।यह मार्ग बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सीधे तौर पर छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले को झारखंड और ओडिशा राज्यों से जोड़ता है।वर्तमान में जर्जर और सकरे पुल के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी होती थी, खासकर बरसात के दिनों में जब नाला उफान पर होता था और आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता था, साथ ही दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती थी।
नए पुल के निर्माण से न केवल ग्रामीणों को राहत मिलेगी, बल्कि तीन राज्यों के बीच संपर्क और और भी अधिक मजबूत होगा। व्यापार, कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए यह मार्ग वरदान साबित होगा। आपातकालीन सेवाएं जैसे एंबुलेंस और अग्निशमन वाहन भी अब सुगमता से गुजर पाएंगे।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का क्षेत्र वासियों ने जताया आभार
कोतबा लवाकेरा मार्ग कोकिया नाला में उच्च स्तरीय पुल कि मंजूरी मिलने के बाद ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र वासियों की यह बड़ी मांग थी,साथ ही यह सौगात जशपुर जिले के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जशपुर-सन्ना मार्ग पर मरगा नाला पर बनेगा उच्चस्तरीय पुल, आवागमन होगा और भी सुरक्षित
72 मीटर लंबे पुल के निर्माण के लिए 4.53 करोड़ रुपए स्वीकृत
जशपुरनगर। जिले से कुसमी होते हुए अंबिकापुर जाने वाले राहगीरों की राह अब और भी आसान होने वाली है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर स्टेट हाइवे क्रमांक-12 के जशपुरदृसन्ना मार्ग पर डुमरटोली के पास स्थित मरगा नाला पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुँच मार्ग का निर्माण किया जाएगा। लगभग 72 मीटर लंबाई के इस पुल के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा 4 करोड़ 52 लाख 96 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
इस नाले पर बना पुलिया समय के साथ कमजोर हो गई थी। ऐसी स्थिति में दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी। नागरिकों के द्वारा इस नाले पर नवीन पुल निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। स्टेट हाइवे पर स्थित इस मार्ग से प्रतिदिन बसों, ट्रकों और अन्य भारी वाहनों की लगातार आवाजाही होती रहती है। नए उच्चस्तरीय पुल के बन जाने से यातायात और भी सुरक्षित व निर्बाध होगा तथा आमजन निश्चिंत होकर यात्रा कर सकेंगे।
अधोसंरचना निर्माण पर विशेष तौर पर किया जा रहा है फोकस मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिले की तस्वीर तेजी से बदल रही है। लोगों का जीवन आसान बनाने अधोसंरचना निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सडक़, पुल और अन्य सुविधाओं के विस्तार से दूरदराज के गाँवों से लेकर शहरों तक आसान और सुरक्षित पहुँच सुनिश्चित की जा रही है। इन प्रयासों से न केवल आम जनजीवन सुगम हो रहा है, बल्कि जिले की अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिल रही है।