बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत् 10 रेल परिवार के सदस्य माह सितम्बर 2025 में अपनी गौरवशाली रेल सेवा पूर्ण करने के पश्चात् सेवानिवृत्त हुये। मंडल कार्मिक सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त हो रहे समस्त कर्मचारियों को ससम्मान विदाई दी गई। इस अवसर पर मंडल कार्मिक अधिकारी रुहीना तुफ़ैल खान द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को बंदोबस्त भुगतान से संबंधित समस्त दस्तावेज़, सेवा प्रशस्ति प्रमाण-पत्र एवं सेवा मैडल आदि प्रदान किया गया। इस दौरान मुख्य कार्यालय अधीक्षक (आईटी) श्री सेवक रजक द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उम्मीद कार्ड (मेडिकल) व बंदोबस्त से संबन्धित नियमों से अवगत कराया गया 7 समारोह में सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन, मंडल कल्याण निरीक्षक एवं कार्मिक निपटारा शाखा के कर्मचारी भी उपस्थित रहे। मंडल के सेवानिवृत्त होने वाले 10 रेल परिवार के सदस्यों में परिचालन विभाग से 01, इंजीनियरिंग विभाग से 02, विद्युत विभाग से 02, यांत्रिक विभाग से 03, चिकित्सा विभाग से 01 तथा वाणिज्य विभाग से 01 कर्मचारी शामिल हैं। इस अवसर पर मंडल कार्मिक अधिकारी ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनकी गौरवशाली रेल सेवा के लिए बधाई दी तथा सेवानिवृत्त लाइफ को आनंदपूर्वक व्यतीत करने की बात कही।



