NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: संत गहीरा गुरु संस्कृत महाविद्यालय सामरबहार में पुलिस व यूनिसेफ की टीम के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > संत गहीरा गुरु संस्कृत महाविद्यालय सामरबहार में पुलिस व यूनिसेफ की टीम के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
जशपुरनगर

संत गहीरा गुरु संस्कृत महाविद्यालय सामरबहार में पुलिस व यूनिसेफ की टीम के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

‘सजग समाज, सुरक्षित भविष्य’ को लेकर लोगों को किया जागरूक

lochan Gupta
Last updated: September 14, 2025 12:13 am
By lochan Gupta September 14, 2025
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के द्वारा लोगों में सायबर सुरक्षा, मानव तस्करी, नोनी रक्षा व यातायात सुरक्षा जैसे विषयों को लेकर अवेयरनेस लाने हेतु ‘सजग समाज, सुरक्षित भविष्य’ तथा ‘क्लिक सेफ’ कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण देकर साइबर योद्धा तैयार किया गया है। जिनके द्वारा पुलिस व यूनिसेफ की टीम के साथ गांव गांव जाकर, लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में आज 13 सितंबर को पुलिस व यूनिसेफ के संयुक्त साइबर योद्धा टीम के द्वारा, थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत, संत गहीरा गुरु संस्कृत महाविद्यालय सामरबहार में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी बगीचा निरीक्षक संतलाल लाल आयाम के द्वारा छात्र छात्राओं को साइबर सुरक्षा के संबंध में जागरूक करते हुए, पासवर्ड प्रबंधन, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑन लाइन खतरों से कैसे बचा जा सकता है, के संबंध में जागरूक किया गया। यूनिसेफ की बगीचा विकासखंड समन्वयक शालिनी गुप्ता के द्वारा, मानव तस्करी, उसके दुष्परिणाम, व बचाव के संबंध में छात्र छात्राओं को बताया गया, उन्होंने बताया कि किस प्रकार से भोली भाली लड़कियों को तस्करों के द्वारा अच्छे स्वप्नबाग दिखाकर, बड़े शहरों में ले जा कर उनका शोषण किया जाता है। जागरूकता से इस प्रकार की तस्करी से बचा जा सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित शासकीय महाविद्यालय बगीचा के सहायक प्राध्यापक राजीव रंजन तिग्गा के द्वारा, दुघटनाओं से बचाव हेतु यातायात नियमों का पालन करते हुए, यातयात सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के अंत में संत गहीरा गुरु संस्कृत महाविद्यालय सामरबहार के प्राचार्य डॉ विद्याकांत त्रिपाठी के द्वारा छात्र छात्राओं को को संबोधित करते हुए, मानव तस्करी से बचाव,यातायात नियमों का पालन करने, सायबर सुरक्षा व यातायात नियमों का पालन करने, की अपील करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि सहायक प्राध्यापक डॉ राजीव रंजन तिग्गा, प्राचार्य संत गहीरा गुरु संस्कृत महाविद्यालय सामरबहार डॉ विद्याकांत त्रिपाठी, थाना प्रभारी बगीचा निरीक्षक संतलाल आयाम, बगीचा विकासखंड समन्वयक यूनिसेफ शालिनी गुप्ता व सायबर योद्धा तुलेश्वर पैंकरा, साक्षी रानी कुजूर सहित महाविद्यालय के छात्र छात्राएं शामिल रहे।

You Might Also Like

विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव संपन्न

ईद-उल-जुहा पर्व मनाने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई आयोजित

बच्चों व महिलाओं संबंधी अपराध में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : एसएसपी

मुख्यमंत्री ने बगिया में एक आरोग्य अमृत अवलेहश् का किया शुभारंभ

एसपी जशपुर लगातार कार्यवाही से पशु तस्करों में दिखने लगा खौफ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम साय ने दिवंगत श्रीमती शशिकला साय को दी श्रद्धांजलि
Next Article मौसम साफ होते ही उमस व गर्मी करने लगा परेशान

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?