NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शास्त्रीय संगीत के साथ लोक कला के दिखेंगे रंग
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शास्त्रीय संगीत के साथ लोक कला के दिखेंगे रंग
रायगढ़

शास्त्रीय संगीत के साथ लोक कला के दिखेंगे रंग

गायन व वादन के साथ नृत्य की विविध शैलियों की होगी प्रस्तुति

lochan Gupta
Last updated: August 25, 2025 12:07 am
By lochan Gupta August 25, 2025
Share
2 Min Read

रायगढ़। देश विदेश में ख्यातिप्राप्त चक्रधर समारोह का आगाज 27 अगस्त से होने जा रहा है। कला के कई रूपों के साधकों और फनकारों की प्रतिभा का गवाह समारोह का मंच बनेगा। इस वर्ष समारोह में शास्त्रीय संगीत के साथ लोक कलाओं का संगम देखने को मिलेगा। शास्त्रीय गायन और वादन के साथ नृत्य की विभिन्न शैलियों की प्रस्तुतियां होने जा रही है।


शास्त्रीय कला रूपों के लिए एक सशक्त और अभिव्यक्त मंच के रूप में विख्यात चक्रधर समारोह के इस संस्करण में कथक नृत्य के साथ ओडिसी, भरतनाट्यम और शास्त्रीय नृत्य शैलियों को इस इस विधा के जानेमाने कलाकारों द्वारा मंच में जीवंत किया जाएगा। इन नृत्य शैलियों में कथक जहां उत्तर भारत का प्रतिनिधित्व करता है तो ओडिसी पूर्व और मोहिनीअट्टम व भरतनाट्यम दक्षिण भारत के प्रसिद्द नृत्य है। ये नृत्य शैलियां भारत की प्राचीन संस्कृतिक और कलात्मक विरासत की अभिव्यक्ति हैं और अपनी अनूठी नृत्य मुद्राओं, वेशभूषा, संगीत और कथा वाचन के लिए जाने जाते हैं। शास्त्रीय गायन के साथ वादन से कलाकार सुर और ताल का अनूठा संगम पेश करेंगे।

चक्रधर समारोह में इस दफे सितार की मधुर गुंज, तबले की लयबद्ध थाप, संतूर जिसे सौ तारों वाली वीणा कहा जाता है के मिठास भरे सुर के साथ बांसुरी की स्वर लहरियों को सुनने का मौका मिलेगा। एक ओर जहां शास्त्रीय नृत्यों के प्रस्तुतियां होंगी वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ की लोक कलाओं के विविध रूप का साक्षी चक्रधर समारोह का मंच बनेगा। जिनमें प्रदेश के प्रसिद्ध पंथी नृत्य की प्रस्तुति होगी। लोकगीतों और लोकरंग प्रस्तुतियों के माध्यम से कलाकार छत्तीसगढ़ के जनजीवन में रचे बसे कला के रंगों को मंच पर बिखेरेंगे। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ से निकल कर राष्ट्रीय पटल पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके मलखंभ के खिलाड़ी भी चक्रधर समारोह में शिरकत करेंगे। इंडियाज गॉट टैलेंट के विनर्स और अतंर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाडिय़ों के अद्भुत योग और जिम्नास्टिक मुद्राओं का प्रदर्शन समारोह में देखने को मिलेगा।

You Might Also Like

भूपदेवपुर और तमनार पुलिस की अवैध शराब लगातार कार्रवाई

नृत्य व गायन के अद्भुत संगम से सजी चक्रधर समारोह की दूसरी शाम

17 मांगो को लेकर ट्रेड यूनियन काउंसिल ने केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला

बकरी चराने जंगल गई महिला की संदिग्ध मौत

ट्रैक्टर से गिरे युवक ने दम तोड़ा, ईंट लेने जाते समय हुआ हादसा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सारंगढ़ की बेटी बनी औरों के लिये मिसाल, बेटे की तरह किया पिता का पिंडदान
Next Article बरमकेला पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाया अंधे क़त्ल की गुत्थी

खबरें और भी है....

धरसींवा में आधुनिक तहसील कार्यालय का लोकार्पण : सुगम, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम : सीएम साय
जहां संस्कृति का सम्मान होता है, वहीं से विकास की नई शुरुआत होती है : सीएम साय
डबल इंजन सरकार की ताकत से टूटा नक्सलवाद
ब्रेकर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर से गिरकर किशोर की मौत, चालक ने मोबाइल बंद कर हुआ फरार
एनएच- 43 पर दो बाइक में भिड़ंत, दो युवकों की मौके पर मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
धरसींवा में आधुनिक तहसील कार्यालय का लोकार्पण : सुगम, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम : सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?