NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भाजपा ने मिशन 2028 की तैयारियां तेज की जिले के मंडल प्रभारियों की घोषणा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > भाजपा ने मिशन 2028 की तैयारियां तेज की जिले के मंडल प्रभारियों की घोषणा
रायगढ़

भाजपा ने मिशन 2028 की तैयारियां तेज की जिले के मंडल प्रभारियों की घोषणा

अनुभवी व फायर ब्रांड नेताओं को मिली जिम्मेदारी, चारों विधानसभा सीटों पर जीत का स्पष्ट लक्ष्य

lochan Gupta
Last updated: May 7, 2026 11:52 pm
By lochan Gupta May 7, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी चुनावों को लेकर रायगढ़ जिले में अपनी संगठनात्मक तैयारियों को और तेज करते हुए मंडल प्रभारियों की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, संभाग प्रभारी रामू रोहरा, संभाग सहप्रभारी अभिषेक शुक्ला एवं जिला प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन तथा भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान के नेतृत्व में जारी सूची ने जिले की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।
भाजपा द्वारा जारी सूची में जिले के कई अनुभवी, संघर्षशील और फायर ब्रांड नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा ने यह स्पष्ट संकेत दे दिया है कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में रायगढ़ जिले की चारों सीटों पर विजय प्राप्त करने के लक्ष्य के साथ अभी से मैदान में उतर चुकी है। विशेष रूप से भाजपा ने नरेश पंडा, विनायक पटनायक, गोकुल यादव,अशोक अग्रवाल,रत्थु गुप्ता,बब्बल पांडे, पारेश्वर प्रधान, अरुण कातोरे, जनेश्वर मिश्रा और बिलिस गुप्ता जैसे अनुभवी एवं प्रभावशाली नेताओं को मंडलों की जिम्मेदारी सौंपकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संदेश दिया है। इन नेताओं की क्षेत्र में मजबूत पकड़, सक्रियता और आक्रामक राजनीतिक शैली को देखते हुए भाजपा ने उन्हें महत्वपूर्ण मंडलों की कमान सौंपी है।
इसके अलावा महेश उरांव, रामश्याम डनसेना,वंशीधर चौधरी, सुनील सिंह ठाकुर, महेश चेनानी, कमला राठिया, शिशुपाल गुप्ता, शशी राठौर, जयप्रकाश पटेल, गायत्री केशरवानी, लोचन पटेल, समत नायक, पवन शर्मा, विद्यानंद प्रधान सहित अनेक वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को भी मंडल प्रभारी बनाकर संगठन विस्तार की जिम्मेदारी दी गई है।
राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण लैलूंगा विधानसभा के रोडोपाली मंडल में भाजपा सह प्रवक्ता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक अग्रवाल को प्रभारी बनाए जाने को भी संगठन का बड़ा रणनीतिक फैसला माना जा रहा है। गौरतलब है कि रोडोपाली मंडल कांग्रेस विधायक विद्यावती सिदार, पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया एवं पूर्व संसदीय सचिव सुनीति राठिया का प्रभाव वाला क्षेत्र माना जाता है। ऐसे में यहां भाजपा द्वारा अशोक अग्रवाल जैसे मुखर और सक्रिय नेता को जिम्मेदारी देना संगठन की गंभीर तैयारी को दर्शाता है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी “गांव चलो अभियान”, “बूथ सशक्तिकरण” और “विकसित भारत” के संकल्प के साथ जनता के बीच लगातार सक्रिय है तथा आने वाले समय में रायगढ़ जिले में भाजपा संगठन और अधिक मजबूती के साथ नजर आएगा।

You Might Also Like

प्यासे को पानी पिलाना महान कार्य-पूज्य बाबा प्रियदर्शी

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुसौर के छात्र-छात्राओं ने पूर्ण किए हेल्थ केयर इंटर्नशिप

यातायात पुलिस ने किया अडानी कोल एण्ड पावर कंपनी के कर्मचारियों व वाहन चालकों को सडक़ सुरक्षा के प्रति जागरूक

रायगढ़ में लगेगा कुलदेवी बेरी वाली मां का दरबार

घूसखोर पटवारी रामनाथ निलंबित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बच्चों में सेवा भाव व संस्कार ही सनातन संस्कृति का आधार – आलोक कुमार
Next Article मिनी उद्योग क्षेत्र में कचरा फेंकने वालों पर होगी कार्रवाई

खबरें और भी है....

जशपुरांचल को सीएम साय की बड़ी सौगात , श्रीनदी पर साढ़े 9 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल
भव्य पर्यटन स्थल बनेगा रायगढ़ का पहाड़ मंदिर , 51 फीट ऊंची कांस्य बजरंगबली प्रतिमा की होगी स्थापना
आटो की ठोकर से महिला की मौत
बैल के हमला से ग्रामीण की मौत
चलती ट्रेलर से बोलेरो टकराई, एक की मौत, 6 घायल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जशपुरांचल को सीएम साय की बड़ी सौगात , श्रीनदी पर साढ़े 9 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?