धरमजयगढ़। जिला लगातार औद्योगिक क्षेत्र के रुप में विस्तार ले रहा है। ऐसे में उद्योगों की स्थापना को लेकर पर्यावरण को प्रभावित करने वाले कई कारक सामने आते रहते हैं। दूसरी ओर पर्यावरण संरक्षण को लेकर स्थानीय समाज सेवियों ने भी बीड़ा उठा लिया है। इस कड़ी में समाज सेवी और पर्यावरणविद डॉ अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार से सम्मानित होकर एक बार फिर से पूरे देश का नाम रोशन किया है। डॉ अनुराग ठाकुर की इस सफलता पर मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ अनुराग को दिल्ली में सम्मानित किया गया है।
छाल क्षेत्र के समाज सेवी पर्यवारण के प्रति जागरूकता फैलाने वाले डॉ अनुराग ठाकुर को राष्ट्रीय गौरव पुरुस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान दिल्ली के एन डी एम डी कन्वेंशन सेंटर में सेना के अधिकारियों के हाथों प्रदान किया गया है। इससे पूर्व भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय कार्य को लेकर डॉ अनुराग ठाकुर प्रादेशिक व राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित किए गए हैं। डॉ अनुराग के परिजनों ने बताया कि आगामी 24 अगस्त को पुणे में उन्हें भारत भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाना है।
उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ अनुराग को मिला राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार
