NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ऐतिहासिक प्रदेश स्तरीय तिरंगा रैली रचेगा सारंगढ़ इतिहास
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > ऐतिहासिक प्रदेश स्तरीय तिरंगा रैली रचेगा सारंगढ़ इतिहास
सारंगढ़

ऐतिहासिक प्रदेश स्तरीय तिरंगा रैली रचेगा सारंगढ़ इतिहास

lochan Gupta
Last updated: August 11, 2025 12:15 am
By lochan Gupta August 11, 2025
Share
3 Min Read

सारंगढ़। जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में 11 अगस्त को ऐतिहासिक प्रदेश स्तरीय तिरंगा रैली का आयोजन किया गया है। जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल ने बताया कि यह सारंगढ़ जिले के लिए गौरव का पल एवं ऐतिहासिक क्षण होगा।जब पूरे प्रदेश के नेता, भाजपा पदाधिकारी एक साथ सारंगढ़ में तिरंगा रैली निकालेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे किरण सिंह देव प्रदेश अध्यक्ष भाजपार्टी, विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित रहेंगे संजय जम्वाल जी, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जी, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, प्रदेश महामंत्री पवन साय, वन मंत्री केदार कश्यप, प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी कार्य क्रम में अतिथिगण के रूप में सांसद राधेश्याम राठिया, सांसद कमलेश जांगड़े, जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, अनुराग सिंह देव, जिला प्रभारी निर्मल सिन्हा, प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन, जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष जालान, जिपं उपाध्यक्ष अजय नायक के द्वारा हजारों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रदेश स्तरीय तिरंगा रैली जिला भाजपा कार्यालय से कटेली मार्ग तक निकाला जाएगा।जो सारंगढ़ जिले के लिए ऐतिहासिक पहल होगी और सारंगढ़ एक नया इतिहास रखेगा।
विदित हो कि नवीन जिला होकर भी पहली बार सारंगढ़ में प्रदेश स्तरीय ऐतिहासिक तिरंगा रैली निकाली जाएगी जिसका साक्षी जिला के हजारों जनमन होंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वाधीनता दिवस के अवसर पर मोर तिरंगा मोर अभियान हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान चला रही है। जिस में भाजपा कार्यकर्ता आम जनों को जोडक़र शहर से लेकर गांव तक तिरंगा यात्रा निकालेंगे और घर-घर में तिरंगा लगाने लोगों को प्रेरित करेंगे। जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल ने कहा कि- हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्र भक्ति का उत्सव है। जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता कर्मठता के साथ अपना संपूर्ण योगदान सुनिश्चित करेंगे।? पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष जालान ने कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्र सबसे पहले है और यही भारतीय जनता पार्टी का ध्येय वाक्य है। हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्र भक्ति की भावना को और अधिक प्रबल करता है।राष्ट्रीय भावना के इस अभियान में सभी कार्यकर्ता सहभागिता निभाएंगे और आम जनों को भी इस पुनीत अभियान में जोड़े उन्हें प्रेरित करें।

You Might Also Like

डॉ दिनेश, अजय, संजय व सरिता नायक जिपं अध्यक्ष पद के दावेदार

एक अप्रैल से 31 जुलाई तक बिना अनुमति बोर खनन प्रतिबंधित

घरजरा चेकडेम निर्माण गुणवत्ताहीन, नोडल अधिकारी चौहान ने लिया संज्ञान

आंबा कार्यकर्ता व सहायिकाओं का विधायक उत्तरी ने किया सम्मान

सह समिति शाखा मर्यादित नवीन भवन लोकार्पित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article किसान सम्मान निधि कृषकों के लिए सुरक्षा कवच है : संतोषी
Next Article जनमित्रम् एस.पी.एस. मेमोरियल स्कूल में शिक्षा, संस्कृति और नए आयामों का संगम, विविध प्रतियोगिता का आयोजन

खबरें और भी है....

ट्रेलर की जबरदस्त ठोकर से कार के परखच्च्े उड़े
जमीन की गाइडलाइन दरों में बढ़ोतरी पर सीएम साय ने लिया संज्ञान, कहा- ‘जरूरत पड़ी तो करेंगे बदलाव’
ट्रेलर की चपेट में आए बाइक सवार की मौत, घटना के बाद ट्रेलर चालक हुआ फरार
साय सरकार के नए बजट की तैयारी शुरू, वित्त विभाग ने सभी विभागों से मांगी योजनाओं की क्रियान्वयन रिपोर्ट
आश्रम में विवाह पद्धति से दहेज प्रथा व खर्चीली शादी पर लगेगी रोक-बाबा प्रियदर्शी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
ट्रेलर की जबरदस्त ठोकर से कार के परखच्च्े उड़े
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?