NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 350 किलोमीटर बाइक से पहुँचे कार्यकर्ता का मुख्यमंत्री निवास में हुआ सम्मान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 350 किलोमीटर बाइक से पहुँचे कार्यकर्ता का मुख्यमंत्री निवास में हुआ सम्मान
रायगढ़

350 किलोमीटर बाइक से पहुँचे कार्यकर्ता का मुख्यमंत्री निवास में हुआ सम्मान

संघर्षशील कार्यकर्ताओं की पहचान बनी भाजपा

lochan Gupta
Last updated: August 3, 2025 11:49 pm
By lochan Gupta August 3, 2025
Share
2 Min Read

रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री श्री नरेश निषाद को आज मुख्यमंत्री निवास, रायपुर में मुख्यमंत्री श्री साय जी के कर-कमलों से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें भाजपा के सदस्यता अभियान 2024 में लैलूंगा विधानसभा से अभूतपूर्व 1022 ऑनलाइन सदस्य जोडऩे के लिए प्रदान किया गया। जोकि पूरे विधानसभा के प्रथम स्थान में रहे। श्री नरेश निषाद वर्ष 2018 में भाजपा मंडल लैलूंगा में एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय हुए। उनकी निष्ठा, कर्मठता और जनसंपर्क को देखते हुए उन्हें 2019 में भाजयुमो लैलूंगा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उस दौर में पार्टी विपक्ष में थी, फिर भी नरेश निषाद और युवा मोर्चा द्वारा कई उल्लेखनीय कार्यक्रम आयोजित किए गए। विशेषकर 15 अगस्त को 75 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा, जिसे नरेश जी ने स्वयं अपने हाथों से तैयार किया, जनता के बीच अत्यंत सराही गई।
2021 में उन्हें शक्तिकेंद्र झगरपुर का प्रभारी बनाया गया, जहाँ उनकी पहचान ‘सबसे ज्यादा कार्यकर्ताओं को जुटाने वाले’ नेता के रूप में बनी। 2023 के विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद उन्हें मंडल महामंत्री प्रभार की जिम्मेदारी सौंपी गई। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने दिन-रात जुटकर पार्टी के लिए निर्णायक भूमिका निभाई। उनकी मेहनत और संगठन निर्माण में योगदान को देखते हुए 2025 में पुन: मंडल महामंत्री नियुक्त किया गया। उन्होंने एक-एक घर जाकर लोगों को भाजपा से जोड़ा। और आज उसी प्रतिबद्धता का परिणाम है कि मुख्यमंत्री जी के हाथों उन्हें राज्यस्तरीय मंच पर सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि श्री नरेश निषाद बाइक द्वारा 350 किलोमीटर का सफर तय कर रायपुर पहुंचे, जो उनके समर्पण का प्रतीक है। यह सम्मान न केवल उनके लिए, बल्कि लैलूंगा मंडल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है। जहाँ कुछ चेहरे बिना योगदान के मंच साझा करते हैं, वहीं नरेश निषाद जैसे जमीनी कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ बनकर संगठन को सशक्त करते हैं। उनका संघर्ष और परिश्रम आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

You Might Also Like

भरत कूप शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर भव्य आयोजन

ओपीडी टाइमिंग पर ड्यूटी पर उपस्थित रहें डॉक्टर्स: कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी

युवा संकल्पियों ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को मीनाबाजार का कराया दर्शन

शासकीय भूमि पर निर्मित रायगढ़ क्लब

20 को अग्रोहा भवन में विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article डॉ आर. एल. हॉस्पिटल में 5 अगस्त को न्यूरो रोग विशेषज्ञ डॉ. सिद्धार्थ साहू रहेंगे उपलब्ध
Next Article खरसिया नगर में ओवर ब्रिज की परिकल्पना हमने की थी और हम ही एसे पूरा करेंगे

खबरें और भी है....

आरकेएम पावर प्लांट में हादसा, 131 फीट ऊंचाई से गिरी लिफ्ट, 4 मजदूर की मौत
15 नवंबर से होगी धान खरीदी, सीएम साय ने किया ऐलान
बीमा अवधि में बीवी की मृत्यु, कंपनी ने दावा किया खारिज
फिर एक विवाहिता दहेज प्रताडऩा की हुई शिकार, पति, सास, ससुर व ननद पर जुर्म दर्ज
हेड मास्टर को 3 लोगों ने पीटा, 5 हजार भी लूट लिए, पीडि़त ने एसपी से शिकायत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
आरकेएम पावर प्लांट में हादसा, 131 फीट ऊंचाई से गिरी लिफ्ट, 4 मजदूर की मौत
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?