रायगढ़। बारात से वापस लौटने के दौरान एक आर्टिगा कार पेंड से टकरा गई, जिसमें सवार चार लोग घायल हो गए हैं। वहीं तीन लोगों को गंभीर चोट लगने से रायगढ़ रेफर किया गया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ग्राम घटगॉव से बारात से वापसी आते समय लैलूंगा रोड में अराईमुड़ा के पास सामने से एक तेज रफ्तार ट्रक आ रही थी। जिसे बचाने के चक्कर में अर्टिगा कार के चालक ने अनियंत्रित हो गया, जिससे कार पेड़ से जा टकराई है।
उक्त घटना रविवार सुबह सुबह करीब 3 बजे के आसपास हुई है। उक्त घटना से कार में सवार चार लोग घायल हुए हैं। घायलों में घरघोड़ा निवासी दिनेश कन्नौजिया, सुरेश ठाकुर, परीक्षित सिंह ठाकुर, जगदीश ठाकुर है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के दौरान कार का एयर बैग खुल गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि तीन लोगों को गंभीर चोट लगने से घरघोड़ा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रायगढ़ रेफर किया गया है। जहां उपचार के दौरान स्थिति में सुधार होना बताया जा रहा है।
बाराती कार पेड़ से टकराई, चार घायल
तीन को गंभीर हालत में किया गया रेफर
