खरसिया। भारतीय जनता पार्टी खरसिया द्वारा आज दिनाँक 03.08.2025 को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई श्रीमती शिखा रविंद्र गबेल जी अध्यक्ष जिला पंचायत रायगढ़ कमल गर्ग अध्यक्ष नगर पालिका परिषद खरसिया महेश साहू छाया विधायक पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्रीमती रामकुमारी राठिया अध्यक्ष जनपद पंचायत खरसिया अवध नारायण सोनी उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद खरसिया हितेश गबेल उपाध्यक्ष जनपद पंचायत खरसिया विजय शर्मा जी नगर मंडल अध्यक्ष सतीश अगवाल पुर्व नगर मंडल अध्यक्ष एवं नगर पालिका परिषद खरसिया के पार्षदगणों के द्वारा सयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि खरसिया नगर व क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकता और क्षेत्र वासियों को हो रही तकलीफ, परेशानियों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी की रमन सिंह सरकार के शासनकाल में खरसिया रेलवे ओवर ब्रिज की प्रक्रिया 2016-17 में प्रारंभ की गई थी, इसके लिए सर्वे का कार्य भी लोक निर्माण विभाग द्वारा 2017 में किया गया। 2018 में कांग्रेस का शासन आने के बाद इस पर केवल प्रशासकीय स्वीकृति के अलावा किसी किस्म का कार्य नहीं किया गया 2018 से 2023 तक 5-वर्ष क्या ओवर ब्रिज निर्माण करने के लिए कम पड़ गए, और अब धरना और ज्ञापन की बात करते हैं, काम करने में विश्वास कम और श्रेय लेने में विश्वास रखते हैं। छत्तीसगढ़ की माननीय श्री विष्णु देव साय जी कि विकासशील सरकार व रायगढ़ जिले के लोकप्रिय मंत्री ओ पी चौधरी के नेतृत्व में ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा, भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की नीति को अपनाते हुए विकास कार्यों को करने के लिए कृत संकल्पित है, भारतीय जनता पार्टी ने ही खरसिया नगर व क्षेत्र वासियों की परेशानियों को दूर करने के लिए ओवर ब्रिज की परिकल्पना 2016 में की थी और इस कार्य को भारतीय जनता पार्टी ही पूर्ण करेंगी।