NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: संरक्षा के 6 सजग प्रहरियों को मंडल रेल प्रबंधक खोईवाल ने किया सम्मानित
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > संरक्षा के 6 सजग प्रहरियों को मंडल रेल प्रबंधक खोईवाल ने किया सम्मानित
बिलासपुररायगढ़

संरक्षा के 6 सजग प्रहरियों को मंडल रेल प्रबंधक खोईवाल ने किया सम्मानित

lochan Gupta
Last updated: August 2, 2025 12:05 am
By lochan Gupta August 2, 2025
Share
3 Min Read

बिलासपुर। संरक्षित रेल परिचालन रेलवे प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। संरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने हेतु नियमित रूप से संरक्षा से संबन्धित विभिन्न जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं। साथ ही मंडल क्षेत्राधिकार के अंतर्गत ड्यूटी के दौरान सजगता एवं सतर्कता के साथ उत्कृष्ट संरक्षित कार्य करने वाले संरक्षा प्रहरियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इसी क्रम में विगत दिनों अपनी ड्यूटी के दौरान लोको पायलट पेंड्रा रोड श्री मनोज कुरील एवं सहायक लोको पायलट अनिल मीना द्वारा बेलगहना में बैंकर इंजन में व्हील की समस्या को समय रहते पहचान कर इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को देकर सजगता एवं सतर्कता से परिचालन में संरक्षा सुनिश्चित की गई।
लोको पायलट बिलासपुर पंकज कुमार एवं सहायक लोको पायलट श्री गौरव सिंह द्वारा झाराडीह व खरसिया स्टेशन के मध्य ड्यूटी के दौरान रेलवे ट्रैक पर असामान्य वस्तु को देखकर गाड़ी को नियंत्रित करते हुये इसकी सूचना सर्वसंबंधितों को देकर संरक्षा सुनिश्चित की गई।
इसी प्रकार टीए-।।, टेंगनमाड़ा भास्कर राव ने ड्यूटी के दौरान सारनाथ एक्सप्रेस के एसी कोच के पास ब्रेक बाइडिंग की पहचान कर सजगता का परिचय देते हुये तुरंत इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी तथा संभावित दुर्घटना को टाला 7 टीए-।।, वेंकटनगर श्री चेतन सिंह परिहार ने वेंकटनगर स्टेशन पर मालगाड़ी में हेंगिग पार्ट की पहचान कर इसकी त्वरित सूचना स्टेशन मास्टर को देकर गाड़ी की संरक्षा सुनिश्चित की।
इन सभी संरक्षा प्रहरियों ने अपने कार्यों में अतुलनीय सजगता, सूझबूझ और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए न केवल रेल परिचालन को सुरक्षित बनाया, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी अहम भूमिका निभाई। इनके इस संरक्षित कार्य के लिए इन्हें प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार के लिए वरि.मंडल संरक्षा अधिकारी साकेत रंजन द्वारा अनुशंसा की गई। आज दिनांक 01 अगस्त 2025 को मंडल रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल द्वारा रेल संचालन के दौरान सजगता एवं तत्परता से कार्य करते हुए संभावित रेल दुर्घटनाओं को टालने वाले इन सभी संरक्षा प्रहरियों को ‘सुरक्षा पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा इनकी सजगता व सतर्कता भरे संरक्षित कार्य की प्रशंसा की गई तथा इसी उत्साह के साथ भविष्य में भी कार्य करते रहने की शुभकामनायें दी गई। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री योगेश कुमार देवांगन, वरि. मंडल संरक्षा अधिकारी साकेत रंजन सहित शाखाधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

भूपेश बघेल को दिए गए थे 508 करोड़

कोल वाशरी कब्जे को लेकर दो कारोबारी गुट भिड़े

30 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार

107 साल के माधव मेहर ने किया मतदान

एसडीएम के पत्रों को कचरे में फेंक रहा एनटीपीसी लारा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ओपनकास्ट खदानों में सुरक्षित ब्लास्टिंग अभ्यास पर कार्यशाला आयोजित
Next Article रेल यात्रियों के लिए ‘रेलवन ऐप’ की शुरुआत

खबरें और भी है....

वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
बजट से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सपत्नि की पूजा अर्चना
सीएम साय ने बजट को बताय‘संकल्प से सिद्धि’ करोडमैप
यह संकल्प का नहीं, भ्रष्टाचार का बजट : चरणदास महंत
पूरे परिवार पर कुल्हाड़ी से संघातिक हमला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?