NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: झिकाबहाल में ग्रामीणों का चक्काजाम, बस सेवा, पानी व सुरक्षा की कर रहे मांग
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > झिकाबहाल में ग्रामीणों का चक्काजाम, बस सेवा, पानी व सुरक्षा की कर रहे मांग
रायगढ़

झिकाबहाल में ग्रामीणों का चक्काजाम, बस सेवा, पानी व सुरक्षा की कर रहे मांग

lochan Gupta
Last updated: July 29, 2025 12:07 am
By lochan Gupta July 29, 2025
Share
2 Min Read

रायगढ़। तमनार में झिकाबहाल के ग्रामीणों ने समस्याओं को लेकर आज सुबह से चक्काजाम कर दिया था, इससे हुंकराडिपा से धौराभाँठा मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही ठप थी।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सरपंच सहित बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं सडक़ पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया था। ग्रामीणों की प्रमुख मांगों में बस सेवा की सुविधा, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, सडक़ पर दौड़ते भारी वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण, उड़ती धूल से राहत और सडक़ सुरक्षा के लिए जिंदल कंपनी की ओर से सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति शामिल है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में तेज रफ्तार से दौड़ते ट्रकों और भारी वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे अब तक कई ग्रामीणों की जान जा चुकी है। वहीं उड़ती धूल से स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। इसके अलावा, बस सेवा और पानी की व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी ग्रामीणों के जीवन को और कठिन बना रही है। चक्काजाम न केवल झिकाबहाल गांव की समस्या है, बल्कि औद्योगिक क्षेत्रों में स्थानीय नागरिकों की उपेक्षा और असुविधा की भी गंभीर तस्वीर सामने रखता है। ग्रामीणों की मांगें पूरी तरह से जायज प्रतीत होती हैं और प्रशासन तथा जिंदल कंपनी को जल्द से जल्द स्थिति का समाधान करने की जरूरत है, ताकि जन आक्रोश और ना बढ़े। ग्रामीणों ने बताया कि भारी वाहनों की रफ्तार अनियंत्रित है, जिससे हादसे हो रहे हैं। वही बेलगाम रफ्तार की वजह से भारी वाहन सडक़ किनारे लगे विद्युत पोल को ठोकर मार रहे हैं, जिससे पोल क्षतिग्रस्त हो रहे हैं और बिजली समस्या उत्पन्न हो रही है। लाइट चले जाने से पेयजल नहीं मिल पा रहा है, जिस समस्या हो रही है।

You Might Also Like

मौत के गड्ढों में तब्दील होती सरिया की सडक़ें, हर समय रहता है दुर्घटना का खतरा

हिन्दु नव वर्ष की उमंग श्री श्याम बाबा के संग

फिर एक विवाहिता दहेज प्रताडऩा की हुई शिकार, पति, सास, ससुर व ननद पर जुर्म दर्ज

पिछले तीन माह से नहीं हुआ है मनरेगा के तहत सामग्री का भुगतान

बाइक चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बिना वैध फार्मेसी लाइसेंस के संचालित दवा दुकानों पर करें कार्रवाई- कलेक्टर
Next Article रामझरना से लौट रहे युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, आधा दर्जन युवकों पर अपराध दर्ज

खबरें और भी है....

नए थीम के साथ 24 को पेश होगा छग का बजट
महाशिवरात्रि पर बरगढ़ धाम में 272 लोगों ने की ‘घर वापसी’
उत्कल एक्सप्रेस में गांजा की तस्करी, तीन किलो मादक पदार्थ के साथ युवक पकड़ाया
रोहन आत्महत्या कांड में परिजनों को न्याय दिलाने सर्वसमाज आये आगे-करण
नगर पंचायत तमनार के पहले अध्यक्ष बने अश्वनी पटनायक

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नए थीम के साथ 24 को पेश होगा छग का बजट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?