NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पीएम आवास का निरीक्षण करने पहुँचे तहसीलदार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पीएम आवास का निरीक्षण करने पहुँचे तहसीलदार
रायगढ़

पीएम आवास का निरीक्षण करने पहुँचे तहसीलदार

हितग्राहियों को दिए आवश्यक निर्देश

lochan Gupta
Last updated: July 13, 2025 12:12 am
By lochan Gupta July 13, 2025
Share
1 Min Read

घरघोड़ा। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण करने के उद्देश्य से तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता ग्राम पंचायत भेंड्रा के अलावा कपाटडेरा और प्रेम नगर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों और गांवों में जाकर आवास निर्माण की गुणवत्ता, निर्माण की प्रगति और हितग्राहियों से जुड़ी समस्याओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ने हितग्राहियों से सीधा संवाद करते हुए आवास निर्माण में आ रही किसी भी प्रकार की अड़चनों की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य तय मानकों के अनुरूप हो और गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए।
तहसीलदार गुप्ता ने जनपद पंचायत में आवास अधिकारी लम्बोदर चंद्रा पंचायत सचिव सुश्री गंगा राठिया को निर्देशित किया कि पात्र हितग्राहियों को समय पर किस्तों का भुगतान सुनिश्चित किया जाए, जिससे कि आवास निर्माण कार्य में गति लाई जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि योजना का लाभ सही लोगों तक पहुँचना चाहिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
निरीक्षण के पश्चात तहसीलदार ने बताया कि शासन की मंशा है कि हर गरीब परिवार को पक्का आवास उपलब्ध हो और इसके लिए प्रशासन पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है।

You Might Also Like

तेंदूपत्ता संग्राहकों का लंबित भुगतान जारी

छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने एसपी से की मुलाकात

बिहान योजना अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं को एलआईसी बीमा सखी बनाने कार्यशाला का हुआ आयोजन

लोइंग धान खरीदी केंद्र में नहीं सुधरी व्यवस्था

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article उर्दना पुलिस लाईन में लगा स्वास्थ्य शिविर
Next Article हाथियों के दल ने रोकी सडक़, आवागमन ठप, ग्रामीणों में दहशत

खबरें और भी है....

मुख्यमंत्री की तत्परता से मिनटों में हरकत में आया प्रशासन
ईसाई धर्म के प्रचार के लिए फॉरेन फंडिंग, सांसद संतोष बोले- भूपेश के कार्यकाल में हुआ
मेडिकल कालेज के जूनियर डाक्टरों ने युवक से की मारपीट
4 मई से 10 जून तक जिले में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
कुरुकूट नदी का सीना चीर रहे रेत तस्कर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री की तत्परता से मिनटों में हरकत में आया प्रशासन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?