NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: श्री महाप्रभु जगन्नाथ जी की विशाल बाहुड़ा रथ यात्रा दोकड़ा में संपन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > श्री महाप्रभु जगन्नाथ जी की विशाल बाहुड़ा रथ यात्रा दोकड़ा में संपन्न
जशपुरनगर

श्री महाप्रभु जगन्नाथ जी की विशाल बाहुड़ा रथ यात्रा दोकड़ा में संपन्न

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने निभाई रथ खींचने की रस्म

lochan Gupta
Last updated: July 5, 2025 10:50 pm
By lochan Gupta July 5, 2025
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में शनिवार को बाहुड़ा रथ यात्रा बड़े ही धूमधाम एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु जी की रथ यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने विशेष रूप से इस आयोजन में सहभागिता निभाई और रथ यात्रा में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ जी का दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने रथ खींचने की रस्म भी निभाई, जिससे भक्तों में उत्साह और श्रद्धा की लहर दौड़ गई।
इस अवसर पर ओडिशा के प्रसिद्ध दुलदुली बाजा एवं कीर्तन मंडली ने अपनी संगीतमयी प्रस्तुति से समां बांध दिया। ढोल-नगाड़ों और भजनों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु थिरक उठे। कीर्तन मंडली की सजीव प्रस्तुति ने जनसमूह को भगवान के चरणों में विभोर कर दिया। रथ यात्रा भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की रथ मीसी बाड़ी से चलकर वापस श्री मंदिर पहुंची। परंपरा के अनुसार, अब दो दिन तक महाप्रभु रथ में ही विराजमान रहेंगे। इस दौरान भक्तजन रथ के दर्शन करके पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।
6 जुलाई को भगवान का सुना वेष सौंदर्य श्रृंगार किया जाएगा, उसके पश्चात 7 जुलाई को आधार पना की रस्म निभाई जाएगी। इसके बाद 8 जुलाई को ‘निलाद्री बीजे’ की पारंपरिक रस्म पूरी की जाएगी, जिसके साथ ही महाप्रभु जी विधिवत रूप से श्री मंदिर में पुन: प्रवेश करेंगे। रथ यात्रा के उपरांत रात्रि में मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कीर्तन, भजन संध्या, सांस्कृतिक नृत्य एवं प्रवचन शामिल होंगे। इन आयोजनों में स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ बाहर से आए भक्ति मंडलियों की भी विशेष प्रस्तुति देखने को मिलेगी। यह पूरा आयोजन श्री जगन्नाथ मंदिर समिति, दोकड़ा के तत्वावधान में संपन्न हुआ। समिति के सदस्यगण, स्थानीय प्रशासन, पुलिस बल और स्वयंसेवकों ने रथ यात्रा को शांतिपूर्ण और भव्य रूप देने में सराहनीय भूमिका निभाई।
दोकड़ा में आयोजित यह रथ यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रही, बल्कि सामाजिक एकता, संस्कृति और लोक परंपराओं का भी अद्भुत उदाहरण बन गई। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने भगवान श्री जगन्नाथ जी की एक झलक पाने के लिए लंबी दूरी तय की और भक्ति रस में डूबे रहे।

You Might Also Like

सरस्वती सोरेन ने छुआ सुरों का आकाश

दिनदहाड़े महिलाओं के पर्स चोरी करने वाले 2 पकड़ाये

लाइन में लगकर सीएम साय ने डाला वोट

ऑपरेशन मुस्कान के तहत् एक और बच्ची को महाराष्ट्र से ढूंढ लाई जशपुर पुलिस

ग्रामीणों से करोड़ों की ठगी करने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 20 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ महिला गिरफ्तार
Next Article जशपुर में ठगी करने वाला झारखंड से गिरफ्तार

खबरें और भी है....

विधानसभा में सीएम साय ने कांग्रेस पर किया तीखा हमला
नाबालिग से किराए के मकान में रेप
चोरी का फरार आरोपी निलेश साहू गिरफ्तार
पुलिस की मुस्तैदी से नाकाम हुई बैंक लूट की वारदात
ट्रेन की चपेट में आने से आरक्षक की मौत, जांच शुरू

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
विधानसभा में सीएम साय ने कांग्रेस पर किया तीखा हमला
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?