NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मुठभेड़ में मारा गया 5 लाख का इनामी नक्सली
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > मुठभेड़ में मारा गया 5 लाख का इनामी नक्सली
छत्तीसगढ़

मुठभेड़ में मारा गया 5 लाख का इनामी नक्सली

कमांडर समेत एक महिला भी ढेर

lochan Gupta
Last updated: June 11, 2025 11:58 pm
By lochan Gupta June 11, 2025
Share
2 Min Read

सुकमा। सुकमा जिले में बुधवार को पुलिस और डीआरजी के जवानों ने 5 लाख के इनामी नक्सली समेत 2 को मार गिराया है। इसमें एक महिला नक्सली भी शामिल है। जवानों ने नक्सलियों के शव और हथियार बरामद कर लिए हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। मुठभेड़ कुकानार थाना क्षेत्र के पुसगुन्ना जंगल में हुई।
मिली जानकारी के मुताबिक सुकमा डीआरजी और पुलिस को सुबह सूचना मिली थी कि नक्सल संगठन के बड़े कैडर मौजूद हैं। सूचना पर जवानों को सर्च ऑपरेशन के लिए भेजा गया था। दोपहर करीब 2 बजे जवानों को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
इस दौरान जिला पुलिस बल और डीआरजी की संयुक्त टीम ने भी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। जवानों ने पत्थरों और पेड़ों के पीछे छिपकर जवाबी फायरिंग की। मारे गए नक्सलियों में से एक की पहचान पेडारस एलओएस कमांडर बमन के रूप में हुई है।
कमांडर बमन पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। वहीं, मुठभेड़ में शामिल महिला नक्सली के शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मौके से एक इंसास राइफल, एक 12 बोर राइफल समेत अन्य हथियार, गोलाबारूद और विस्फोटक बरामद किए गए हैं। घने जंगलों का फायदा उठाकर नक्सली भाग निकले हैं।
सुरक्षाबल के जवान पूरी ताकत से नक्सलबाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। यह सफलता सुरक्षाबलों के अथक प्रयासो का परिणाम है। छत्तीसगढ़ सरकार नक्सलबाद के खात्मे के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री

You Might Also Like

टोल प्लाजा पर ट्रक चालकों से चाकूबाजी, 2 नाबालिग सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

सेक्टर जमदरहा के अन्तर्गत आने वाली विद्यालयों में हुआ परख टेस्ट

भाजपा ने राहुल गाँधी और सोनिया गांधी का किया पुतला दहन

जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज ने ली समाधी

प्रदेश में अव्वल, रायगढ़ में रिकॉर्ड तोड़ मतदान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article देवस्नान से प्रारंभ हुआ श्री जगन्नाथ रथोत्सव का पावन पर्व
Next Article सीएम ने अधिवक्ता विवेक की नई पुस्तक ‘जीएसटी लॉ मैनुअल 2025’ का किया विमोचन

खबरें और भी है....

जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान
राकेश मिश्रा होंगे चक्रधरनगर के नए टीआई
सीजी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई
अपराधों से तौबा कर लें, वरना होगी कड़ी कार्रवाई
27 व 1 मार्च को बीआर पैसेंजर रहेगी रद्द

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?