NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भाजपा नेता उमेश अग्रवाल के निवास पर जन्मदिन की बधाईयों का तांता
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > भाजपा नेता उमेश अग्रवाल के निवास पर जन्मदिन की बधाईयों का तांता
रायगढ़

भाजपा नेता उमेश अग्रवाल के निवास पर जन्मदिन की बधाईयों का तांता

भाजपा का नया पावर सेंटर जगदम्बा विला

lochan Gupta
Last updated: June 10, 2025 11:50 pm
By lochan Gupta June 10, 2025
Share
7 Min Read

रायगढ़। भाजपा नेता उमेश अग्रवाल के 53 वे जन्मदिन पर महापौर जीवर्धन चौहान सभापति डिग्री साहू सहित शहर सरकार ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर बधाई दी। विधायक वित्त मंत्री ओपी चौधरी जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान सहित प्रदेश संगठन से जुड़े कद्दावर नेताओं प्रशासनिक अधिकारियों सामाजिक धार्मिक व्यापारिक संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारियों ने उमेश अग्रवाल को दूरभाष पर बधाई देते हुए उन्हें स्वस्थ जीवन की मंगल कामना की। अध्यक्ष पद पर रहते हुए उमेश अग्रवाल ने पांच साल तक सफल विपक्ष की भूमिका निभाई और कार्यकताओं के लिए जमीनी लड़ाई लड़ी। जिला अध्यक्ष रहते उमेश अग्रवाल ने भाजपा की गुटीय लड़ाई को खत्म किया यही वजह है कि रायगढ़ विधान सभा में भाजपा को अप्रत्याशित परिणाम मिला। राजनीति में उमेश की राह रोकने बहुतेरे प्रयास हुए लेकिन वे हर बार ताकतवर बनकर उभरे। भाजपा की सत्ता के दौरान महामंत्री रहते हुए उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में सामाजिक अभियान नशा मुक्ति अभियान शुरू किया गया।नशा मुक्ति अभियान के लिए निकाली गई रैली में उमेश अग्रवाल की अगुवाई में दस हजार लोग शामिल हुए इस अभियान में उमेश अग्रवाल को जननेता के रूप स्थापित किया। राजनीति में उनके विरोधियों ने कांटे बिछाए लेकिन उन्होंने हर बाधा हंसते हुए पार की। ओपी चौधरी की बड़ी जीत में उमेश अग्रवाल की भूमिका सराहनीय रही। ओपी चौधरी के लिए सभी गुटों के कार्यकताओं को बांधे रखने में उमेश की भूमिका सराहनीय रही। जिला अध्यक्ष पद के बाद वे पहले आए जिला ध्यक्ष है जो पूर्व की बजाय अभूतपूर्व जिला अध्यक्ष बने। ढाई दशकों के दौरान विधान सभा जितने वाले भाजपा के विधायक एक बरस बाद होने वाले महापौर चुनाव में पार्टी के महापौर नहीं जीता पाए लेकिन यह पहला अवसर था जब उमेश अग्रवाल के नशा मुक्ति अभियान में कंधा से कंधा मिलाकर चलने वाले जीवर्धन चौहान को ऐतिहासिक मतों से जीत मिली वही सभापति डिग्री साहू भी उमेश अग्रवाल के करीबियों में एक माने जाते है वही एक आई सी के गठन के दौरान भी उमेश अग्रवाल के करीबी पार्षदों को सर्वाधिक स्थान मिला। पहली बार भाजपा के सबसे अधिक पार्षदों ने जीत हासिल की और पार्षद टिकट वितरण के दौरान भी उमेश की पसन्द को तवज्जो दी गई यही वजह है कि पहली बार भाजपा के महापौर सभापति के अलावा सर्वाधिक पार्षदों को जीत मिली।ढाई दशकों तक अपने राजनैतिक सफर को बेदाग रखने वाले उमेश अग्रवाल के कार्यकाल में भाजपा कार्यालय का नींव रखी और बहुमंजिला ईमारत बनी। उमेश अग्रवाल के खिलाफ हुए एफआई आर में जिला भाजपा ने सिटी कोतवाली का घेराव किया इस धरने में ओपी चौधरी स्वयं शामिल हुए। राजनीति का दामन साफ रखने वाले उमेश अग्रवाल के घर बधाईयों की कतार यह साबित करती है कि जगदम्बा विला भाजपा का नया पावर सेंटर बन गया।
जन्मदिन के विभिन्न आयोजनों में शामिल हुए उमेश अग्रवाल
अविनाश चौहान एवं अमित यादव के नेतृत्व में मंद बुद्धि बच्चों की संस्था में भोजन वितरण आयोजन में बच्चों के साथ उमेश अग्रवाल शामिल हुए और उनके मध्य केक काटा। अपरान्ह 12 बजे शक्तिगुड़ी चौक में ओमकार तिवारी द्वारा आयोजित भंडारे में उमेश अग्रवाल शामिल हुए इसके पूर्व शक्ति गुड़ी चौक शिव मंदिर में माथा टेक पूजा अर्चना की। पुजारी कमल शर्मा ने पूजा कराई। वही ओमकार तिवारी ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद उमेश अग्रवाल 1 बजे वृन्दावन कालोनी चौक में ट्रक मालिक मालिक संघ द्वारा आयोजित श्याम रसोई में भोजन वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान अजय प्रताप सतीश चौबे एवं आशीष यादव सहित यूनियन के सदस्यों की की मौजूदगी रही। शाम 5 बजे महिला मोर्चा, महामंत्री दुर्गा डॉली देवांगन, सुशीला चौहान के द्वारा आयोजित सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान जी की आरती में शामिल हुए। किरोड़ीमल नगर मंडल में हजारों युवाओं के प्रेरणा स्रोत एवं रायगढ़ जिला भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष आदरणीय उमेश अग्रवाल जी का जन्म दिन सनत नायक की अगुवाई में मनाया गया इस पुनीत अवसर पर किरोड़ीमल मंडल के केराझार पंचायत के वृद्ध आश्रम में दैनिक उपयोग की सामग्री वितरण कर जन्म दिवस मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सनत नायक उपस्थित रहे।
जन्मदिन की बधाई देने जिले भर से जुटे भाजपा नेता
महापौर जीवर्धन सभापति डिग्री साहू पार्षद आशीष ताम्रकार, त्रिवेणी डहरे नेहा देवांगन,नब्बू खान,ज्योति यादव,जानकी भारद्वाज,त्रिनिशा चौहान,कुंदन देहरी,अमित शर्मा आनंद भगत,जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा गवेल पति रविन्द्र गबेल, जनपद अध्यक्ष रायगढ़ सुकलाल चौहान,जनपद अध्यक्ष तमनार, जागेश सिदार,जनपद सदस्य गोपाल अग्रवाल,जिला भाजपा महामंत्री सतीश बेहरा,अध्यक्ष जनपद पंचायत धर्मजय गढ़ जिला भाजपा मंत्री लीनव राठिया जिला पंचायत के सदस्य चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष गोपी ठाकुर, जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा अरुण कातोरे,नगर पंचायत अध्यक्ष पुसौर मोहित सतपति,पुसौर मंडल अध्यक्ष जैमिनी गुप्ता सहित कार्यकारणी के पदाधिकारी महामंत्री मनोरंजन, अशोक अग्रवाल, जूटमिल मंडल भाजपा, शैलेश माली, किरोड़ीमल मंडल भाजपा, अतुल शर्मा भाजयुमो महामंत्री शहर मंडल सतनाम सिंह पोथी वाल भाजपा महिला नेत्री मीनाक्षी मेहर,उमा उपाध्याय सावित्री,मितेश शर्मा, अधीश रतेरिया,ऐश अग्रवाल सिद्धार्थ मोहंती, वरिष्ठ भाजपा नेता मंजुल दीक्षित, वरिष्ट भाजपा नेता ज्ञानेश्वर सिंह गौतम,शक्ति अग्रवाल जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा रविन्द्र भाटिया,जिला मंत्री रज्जू संजय,जिला प्रवक्ता मनीष शर्मा,सुजीत लहरे, प्रतीक अग्रवाल, भाजपा नेता पुसौर सुरेंद्र जेना, सारंगढ़ से आए वरिष्ट भाजपा नेता अमित तिवारी रिंकू, नयन बेहर, विक्की यादव, टिक्कू ठाकुर, हैदर रजा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष, संतोष साहू अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा, राजेश बेहरा, रामश्याम डनसेना नगर पंचायत सदस्य शहर मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल सुमीत शर्मा प्रवीण द्विवेदी सहित मीडिया से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार संपादक उद्योगपतियों जिला भाजपा संगठन से जुड़े नेताओं ने उमेश अग्रवाल को बधाई दी

You Might Also Like

नशीली दवाओं के अवैध बिक्री के खिलाफ कलेक्टर सख्त

सुबह से तेज धूप व उमस भरी गर्मी से लोग रहे हलाकान

जूटमिल क्षेत्र में हुई चाकूबाजी, एक गंभीर

ओपी ने राजनीति में सक्रियता की रखी अनोखी मिशाल

शराबी चालक ने कार को पेड़ में मारी टक्कर, एक घायल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एनटीपीसी का बालिका सशक्तिकरण अभियान से बालिका हो रही है सशक्त
Next Article जर्जर सडक़ को लेकर क्रांतिकारी विचार मंच के अध्यक्ष ने उठाए सवाल

खबरें और भी है....

सीएम हाउस में भाजपा का उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह
एबी-पीएमजेएसवाई के तहत ईलाज में छत्तीसगढ़ का चौथा स्थान
सडक़ हादसे में अड़ानी के डीजीएम की मौत
विशेष पिछड़ी जनजातियों को विकास की सबसे ज्यादा जरूरत -सीएम साय
रेलवे स्टेशन में ओएचई कार्य के चलते दो घंटे का रहा ब्लाक

Popular Posts

सीएम हाउस में भाजपा का उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?