NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र विक्रांत वर्मा को मिला मानक अवार्ड
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र विक्रांत वर्मा को मिला मानक अवार्ड
जशपुरनगर

जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र विक्रांत वर्मा को मिला मानक अवार्ड

lochan Gupta
Last updated: April 30, 2025 11:40 pm
By lochan Gupta April 30, 2025
Share
2 Min Read

जशपुरनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय कुनकुरी के छात्र विक्रांत वर्मा को भारत सरकार के विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग के द्वारा नवाचारी विज्ञान प्रोजेक्ट के लिए मानक अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार सिर्फ एक उपलब्धि भर नहीं है, बल्कि यह उनके विज्ञान की दिशा में आगे बढऩे की शुरूआत है। उन्हें उनके प्रोजेक्ट के लिए सम्मानस्वरूप ट्रॉफी, सर्टिफिकेट और 10,000 की राशि प्रदान की गई है। यह सम्मान हासिल करने के बाद उनका चयन जिला स्तर की प्रदर्शनी और परियोजना प्रतियोगिता डीएलईपीसीएस के लिए हुआ है। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पतरापाली के रहने वाले विक्रांत जब आठवीं के छात्र थे तब उन्होंने अपना इलेक्ट्रिक चार्जिग से संबंधित प्रोजेक्ट का आईडिया इन्सापायरड अवार्ड के बेबसाइट द्धह्लह्लश्चह्य://द्बठ्ठह्यश्चद्बह्म्द्गड्ड2ड्डह्म्स्रह्य-स्रह्यह्ल.द्दश1.द्बठ्ठ/ पर अपलोड किया। उनके इस आइडिया को विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा चयनित किया गया और उन्हें सम्मान स्वरूप यह अवार्ड मिला है। विक्रांत अभी नवमीं में पढ़ाई कर रहे हैं। उन्हें यह अवार्ड 27 अप्रैल 2025 को जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रिंसीपल श्री नवीन गुप्ता के हाथों प्राप्त हुआ है। अवार्ड मिलने पर विद्यालय के शिक्षकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है। विक्रांत ने बताया कि आने वाला समय रिन्यूबल एनर्जी का है। पर्यावरण संरक्षण के लिए यह जरूरी है। भारत सहित पूरा विश्व इस दिशा पर आगे बढ़ रहे हैं। उनकी सोच थी इस दिशा में अपना कुछ योगदान दे सके। बचपन से प्रतिभाशाली श्री विक्रांत की प्रारंभिक शिक्षा कांसाबेल में हुई। आगे की पढ़ाई के लिए उनका चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ। बचपन से ही उन्हें साइंस में रूचि थी और नए आईडिया उनके दिमाग में आते रहते हैं। स्कूल में उनके शिक्षक उन्हें हमेशा से प्रोत्साहित करते रहे हैं। विक्रांत ने बताया कि बड़े होकर वे आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। पिता श्री बसंत वर्मा ने बताया कि विक्रांत बचपन से पढ़ाई में तेज था। विज्ञान में उनकी ज्यादा रूचि थी। उन्होंने कहा उनकी प्रतिभा देश के विकास में काम आए यह उनकी लिए खुशी की बात होगी।

You Might Also Like

निगरानी बदमाश लूट के आरोप में गिरफ्तार

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम, सीएम साय करेंगे योगाभ्यास

हिंदी और गणित विषय के व्याख्याताओं का उन्मुखीकरण सम्पन्न

दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने रायपुर से किया गिरफ्तार

मतदाता जागरूकता अभियान: निकाली गई जागरूकता रैली

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article प्रशासन को चुनौती देना पड़ा महंगा, 2 गिरफ्तार
Next Article घर से गाय की चोरी फिर हत्या, तीन आरोपी हुए गिरफ्तार

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ के रजत राज्योत्सव में शामिल होंगे पीएम मोदी
कर चोरी रोकने संगठित होकर करें ठोस प्रयास-ओपी
नामकरण की शर्तों का उल्लंघन करने का प्रस्ताव बहुमत के साथ पारित
8 सूत्रीय मांग को लेकर विद्युत कर्मचारी काली पट्टी लगाकर कर रहे काम
एक्सिस बैंक की कियोस्क शाखा का टूटा ताला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छत्तीसगढ़ के रजत राज्योत्सव में शामिल होंगे पीएम मोदी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?