NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 10वीं पत्नी को मारकर लाश के पास रातभर सोया रहा आरोपी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > 10वीं पत्नी को मारकर लाश के पास रातभर सोया रहा आरोपी
जशपुरनगर

10वीं पत्नी को मारकर लाश के पास रातभर सोया रहा आरोपी

नशे में पत्थर से कुचला सिर

lochan Gupta
Last updated: April 22, 2025 12:21 am
By lochan Gupta April 22, 2025
Share
4 Min Read

जशपुर। जिले में पति ने अपनी 10वीं पत्नी को मार डाला। चावल, साड़ी और तेल चुराकर ले जा रही हो कहकर पत्थर से सिर कुचल दिया। मर्डर के बाद लाश को जंगल में गाड़ दिया। फिर वहीं सो गया। वारदात बगीचा थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका का नाम बसंती बाई है, जो महुआपानी गांव की रहने वाली थी। आरोपी ने 3 साल पहले 9वीं लव मैरिज की थी। इसी के साथ 3 साल रहा, बाकियों में किसी के साथ 6 महीने तो किसी के साथ सालभर रहा और उन्हें छोड़ दिया।
दरअसल, 20 अप्रैल को गांव के कोटवार ने रोपा-क्यारी नाले के पास एक महिला का सड़ा-गला शव देखा। कोटवार ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची बगीचा पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मामले की जांच शुरू की। शव की स्थिति देखकर अंदाज़ा लगाया गया कि महिला की मौत 4-5 दिन पहले हुई होगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि महिला की मौत सिर पर वार के कारण हुई है। इसके बाद पुलिस ने मर्डर का केस बनाकर आरोपी की तलाश तेज की।
हत्या में पति का नाम सामने आया
जांच में पता चला कि मृतका का नाम बसंती बाई है, जो ढुलू राम (45) की 10वीं पत्नी थी। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि वारदात से पहले बसंती को आखिरी बार अपने पति के साथ देखा गया था। पुलिस ने संदेह के आधार पर ढुलू राम को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
चावल, साड़ी और तेल चुराने का आरोप
इस दौरान आरोपी ढुलू राम ने बताया कि 17 अप्रैल की शाम वह अपनी पत्नी बसंती बाई के साथ भतीजे की शादी में गया था। जहां पैर पखारने का कार्यक्रम चल रहा था। इसी समय उसकी पत्नी घर से चावल, साड़ी और तेल चुराकर ले जा रही थी। चोरी करते मां ने देख लिया। जब यह बात मुझे बताई। आरोपी ने बताया कि इससे मुझे गुस्सा आ गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। नशे में होने के कारण जमकर पीटा। इसके बाद बसंती को पास के जंगल में ले जाकर मारकर फेंक दिया। हत्या के बाद लाश के पास सो गया। सुबह उठकर शव को एक गड्ढे में छिपाकर भाग गया।
पत्नी के रहते 9 साल में की 9 शादियां
आरोपी ने बताया कि अब तक कुल 10 शादियां की हैं। बसंती उसकी 10वीं पत्नी थी। आरोपी ने बताया कि वह पहली बीवी होने के बावजूद उसने 9 साल में 9 शादियां कर चुका है। पहली पत्नी की 2 साल पहले मौत हो चुकी है। पहली पत्नी से 3 बच्चे हैं, जिसमें 2 लडक़े और एक लडक़ी है।
हत्या में इस्तेमाल पत्थर बरामद
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी ढुलू राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर भी जब्त कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

You Might Also Like

सेवांकुर भारत कार्यक्रम एक सराहनीय पहल

पत्थलगांव सिविल अस्पताल की नर्स अनुपमा टोप्पो गिरफ्तार

ऑपरेशन मुस्कान : तीन बच्चियों को सकुशल बरामद कर, लौटाई परिजनों के चेहरे पर मुस्कान

मयाली नेचर पार्क में पलटी नाव,

घरेलू विवाद में पति ने की अपनी ही पत्नी की हत्या

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नशे का कारोबार करने वाले 14 गिरफ्तार
Next Article फिल्मी स्टाइल में कार अड़ाकर बस में तोडफ़ोड़, तलवार व चाकू से हमला

खबरें और भी है....

एसईसीएल सतर्कता की नजर, ‘प्रयास’ का असर-846 विधवा-परिजनों को मिला हक
अब ग्रीन इकोनॉमी के क्षेत्र में भी अपनी भूमिका लगातार मजबूत कर रहा हमारा छत्तीसगढ़- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
34.75 लाख लगत के निर्माण कार्यों का मेयर श्री चौहान ने किया भूमिपूजन
सुशासन शिविर में विकास कार्यों का शिलान्यास
मैनपाट में हाउसिंग बोर्ड बनाएगा सर्वसुविधायुक्त पर्यटन-आवासीय परिसर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
एसईसीएल सतर्कता की नजर, ‘प्रयास’ का असर-846 विधवा-परिजनों को मिला हक
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?