NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: दो वर्ष से फरार बाईक चोर रितिक चढ़ा पुलिस के हत्थे
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > दो वर्ष से फरार बाईक चोर रितिक चढ़ा पुलिस के हत्थे
जशपुरनगर

दो वर्ष से फरार बाईक चोर रितिक चढ़ा पुलिस के हत्थे

बरटोली जशपुर से गिरफ्तार कर, भेजा जेल

lochan Gupta
Last updated: December 13, 2025 11:53 pm
By lochan Gupta December 13, 2025
Share
4 Min Read

जशपुरनगर। गौरतलब है कि जशपुर पुलिस के द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में, पुराने प्रकरणों के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन अंकुश चलाया जा रहा है, जिसके तहत जशपुर पुलिस लगातार विशेष अभियान चला, फरार आरोपियों की पता साजी कर रही है, इसी क्रम में जशपुर पुलिस के द्वारा दो वर्षों से फरार एक मोटर साइकल चोर को पकडऩे में सफलता मिली है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 28 जुलाई को थाना कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत प्रार्थी विक्की गुप्ता, जो कि पटवारी का कार्य करता है, व गंझू कालोनी कांसाबेल में, किराए के मकान में निवासरत था, ने थाना कांसाबेल में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 27 जुलाई 23 को वह रात्रि करीबन 10.00 बजे अपने काम से वापस आकर अपनी यामाहा मोटर साइकल क्रमांक ओडी-02 एस-2211 को अपने किराए के मकान के बाहर खड़ी कर, घर में चला गया था, सुबह उठ कर देखा, तो पाया कि उसकी मोटर सायकल, घर के बाहर नहीं थी, आस पास खोजबीन की कहीं पता नहीं चला। उसे संदेह था, कि उसकी यामाहा मोटर सायकल को किसी व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले जाया गया था।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कांसाबेल में चोरी के लिए, भा द वि की धारा 379 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा मामले से जुड़े दो आरोपियों विशाल भगत उम्र 22 वर्ष निवासी, तपकरा बाधरकोना, जशपुर व विनोद विश्वकर्मा उम्र 22 वर्ष, निवासी भागलपुर जशपुर को वर्ष 2023 में ही गिरफ्तार कर, उनके कब्जे से चोरी की मोटर सायकल ओडी-02 एस-2211 को बरामद कर लिया था। मामले का अन्य आरोपी रितिक कुमार पैंकरा, जिसे भी पुलिस ने चिन्हित कर लिया था, घटना दिनांक से ही फरार था, पुलिस के द्वारा उसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी, इसी दौरान पुलिस को मुखबीर व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से पता चला कि उक्त फरार आरोपी रितिक कुमार पैंकरा, सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत, बरटोली भागलपुर में अपने गृह निवास पर देखा गया है, जिस पर पुलिस की टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, फरार आरोपी रितिक को बरटोली भागलपुर से उसके घर की घेरा बंदी कर हिरासत में ले लिया गया।
पुलिस की पूछताछ पर आरोपी रितिक कुमार पैंकरा ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि, घटना 07 जुलाई को वह अपने साथियों के चोरी की नियत से, कांसाबेल गया हुआ था, इसी दौरान रात्रि में एक घर के सामने मोटर साइकल खड़ी देखा, उनके द्वारा मोटर साइकल की हैंडल को तोड़, मोटर सायकल चुरा कर ले जाया गया था। फरार आरोपी रितिक कुमार पैंकरा के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले की कार्यवाही व फरार आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कांसाबेल उप निरीक्षक सुनील सिंह, प्रधान आरक्षक इग्नेशियूस आरक्षक सुभाष चंद्र बोस, विनोद तिर्की व नगर सैनिक रवि डनसेना की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने कांसाबेल क्षेत्र से दो वर्ष पूर्व हुई, मोटर सायकल चोरी के मामले में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। फरार आरोपियों की धर पकड़ हेतु ऑपरेशन अंकुश निरन्तर जारी है।

You Might Also Like

राशन दुकान शुरू करने सीएम कैम्प में ग्रामीणों ने दिया आवेदन

महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी ने बस संचालकों/एजेंटों की मीटिंग लेकर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

शादी समारोह में दबंगों ने मचाया उत्पात

बादलखोल अभ्यारण्य वन क्षेत्र में वन माफियाओं का आतंक, हरे-भरे पेड़ों के हो रही अवैध कटाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 56वीं अखिल भारतीय रेलवे क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का सफल आयोजन
Next Article बाराद्वार स्टेशन को चौथी लाइन से जोडऩे का कार्य सफलपूर्वक सम्पन्न

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी एक्सपर्ट साइंटिफिक टीम
साईंटांगरटोली में ब्राउन सुगर तस्करी का हुआ भंडाफोड़
बेकाबू ट्रेलर ने बाइक चालक को कुचला
रेलवे फाटक तोडकऱ ट्रैक में फंसी कोयला लोड ट्रेलर
अब भूपदेवपुर से कोतरलिया तक चौथी लाइन में सरपट दौड़ेगी ट्रेने

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी एक्सपर्ट साइंटिफिक टीम
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?