NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: निजी स्कूलों और बुक डिपो की काली करतूतों पर निकाली जमकर भड़ास (छोटा)
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > निजी स्कूलों और बुक डिपो की काली करतूतों पर निकाली जमकर भड़ास (छोटा)
रायगढ़

निजी स्कूलों और बुक डिपो की काली करतूतों पर निकाली जमकर भड़ास (छोटा)

शिक्षा के स्तर को बचाने अभाविप ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

lochan Gupta
Last updated: April 12, 2025 12:15 am
By lochan Gupta April 12, 2025
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले के सभी निजी विद्यालय और अधिकतर बुक डिपो में शिक्षा के बाजारीकरण, पुस्तकों कर मनमाने दाम एवं अवैध फीस वसूली के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपनी भौहें तरेर ली है। छात्रहित के लिए सक्रिय एबीवीपी ने कलेक्टर कार्तिकेया गोयल को इसकी शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग भी की है।
जिले भर में निजी विद्यालयों द्वारा मनमानी फीस वसूली, पुस्तकों का अधिक दाम में विक्रय और एक ही बुक डिपो से पुस्तक कॉपी एवं गणवेश क्रय करने हेतु बाय्य किया जा रहा है। ऐसे में प्रतीत हो रहा है कि निजी विद्यालय अब पढ़ाने का कार्य छोडक़र बुक डिपा के साथ मिलकर व्यापार कर रहे हैं। इससे मध्यम वर्गीय परिवार के बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे हैं, लिहाजा अंचल के अभिभावक परेशान हैं। छात्रहित से जुड़े इन अहम विषयों को लेकर के एबीबीपी यह मांग करती है कि किसी भी निजी विद्यालय द्वारा स्कूल शिक्षा अधिनियम 2020 का किसी भी रूप में पालन नहीं किया जा रहा है। किसी भी विद्यालय में फीस विवरण हेतु 4म8 का बोर्ड नहीं लगाया गया है। समय-समय पर विभिन्न विद्यालयों द्वारा सांस्कृतिक फीस और अन्य अलग – अलग नामों से अवैध वसूली की जाती है। शहर के सिंधु बुक डिपो समेत आधे दर्जन से अधिक बुक डिपो द्वारा बिना पक्के बिल के सामग्री विक्रय की जाती है। इसमें दुकानदार द्वारा भारी मात्रा में जीएसटी/सीजीएसटी/ आईएसजीएसटी के करों की चोरी की जा रही है। निजी विद्यालयों में अनुमोदित पाठ्य पुस्तक के अलावे अन्य पुस्तकों को शामिल किया जा रहा है। साथ ही छात्रों के लिए स्कूल बैक 2020 पाॉलिसी का पालन नहीं कराया जा रहा है।
अभाविप ने छात्रहित के मद्देनजर कलेक्टर से मांग की है कि इन समस्याओं एवं शिक्षा के बाजारीकरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए अन्यथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन हेतु बाध्य होगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। जिलाधीश को ज्ञापन सौंपने वालों में सौरभ नामदेव, रोशन महंत और आर्यन छड़ीमली प्रमुख रुप से शामिल थे।

You Might Also Like

तीन बाइकर्स पर 6 हजार का लगा जुर्माना

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कलेक्टर गोयल ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

चोरी का फरार आरोपी निलेश साहू गिरफ्तार

निगम के पूर्व महापौर जेठूराम मनहर ने कांगे्रस को कहा अलविदा

किसान प्रतिकूल जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए करें धान की सीधी बुवाई : डॉ केडी महंत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नेता प्रतिपक्ष को लेकर अब तक निर्णय नहीं ले पाई कांग्रेस
Next Article फरार वारंटियों पर शिकंजा

खबरें और भी है....

जनगणना 2027- प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना
उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़
शहर में समग्र विकास को मिल रही नई रफ्तार, ड्रीम प्रोजेक्टों का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर ओपी चौधरी
कोतरा रोड दुग्ध डेयरी पर विकसित होगा आधुनिक ऑक्सीजोन
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने एएलएस एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जनगणना 2027- प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?