NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने कर रहे चहुंमुखी विकास का प्रयास : वित्त मंत्री
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने कर रहे चहुंमुखी विकास का प्रयास : वित्त मंत्री
रायगढ़

लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने कर रहे चहुंमुखी विकास का प्रयास : वित्त मंत्री

शहर के समग्र विकास के लिए बड़े और दूरगामी प्रोजेक्ट्स पर किया जा रहा फोकस, शहर के विभिन्न वार्डों में 1 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का हुआ शिलान्यास

lochan Gupta
Last updated: January 4, 2026 4:19 am
By lochan Gupta January 4, 2026
Share
10 Min Read

रायगढ़। रायगढ़ को एक सुव्यवस्थित, आधुनिक एवं नागरिक सुविधाओं से युक्त शहर के रूप में विकसित करने के लिए ठोस योजना के साथ निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। यह बात वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी.चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से बड़े प्रोजेक्ट्स को धरातल पर उतारकर आम नागरिकों के जीवन स्तर में वास्तविक सुधार लाने का लक्ष्य रखा गया है। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने आज शहर के विभिन्न वार्डों में 1 करोड़ 85 लाख 67 हजार रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
मौके पर वित्त मंत्री श्री चौधरी ने जिलेवासियों को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध त्यौहार छेरछेरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पहले रायगढ़ में केवल एक बड़ा गार्डन था, लेकिन अब अगले 5 वर्षों में 10 बड़े गार्डनों की श्रृंखला विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी क्रम में शहर के हृदय स्थल इतवारी बाजार में 10 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक ऑक्सीजोन का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। किसान राइस मिल के पास 13 करोड़ रुपये, राजीव नगर में दुग्ध डेयरी के पास 4 करोड़ रुपये की लागत से गार्डन निर्माण के कार्य प्रगति पर हैं। इसके अलावा कोसाबाड़ी बस डिपो, कयाघाट एवं खर्रा घाट में भी बड़े गार्डन विकसित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहरवासियों के स्वास्थ्य और जीवनशैली को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आगामी समय में लगभग 20 स्थानों पर ओपन जिम भी विकसित किए जाएंगे।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि शहर में जहां-जहां खाली भूमि उपलब्ध है, वहां सुनियोजित तरीके से विकास कार्य किए जा रहे हैं। रायगढ़ की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 400 करोड़ रुपये की लागत से रिंग रोड परियोजना पर कार्य प्रारंभ हो चुका है। इसके साथ ही कोतरा रोड थाना चौक से ढिमरापुर, मेडिकल कॉलेज रोड, महापल्ली मार्ग तथा ढि़मरापुर से जिंदल की ओर फोरलेन सडक़ों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चांदनी चौक, राजमहल चौक, इंदिरा नगर, कयाघाट एवं मेडिकल कॉलेज चौक जैसे प्रमुख स्थलों का एक साथ विकास कार्य प्रारंभ किया जाएगा, जिससे शहर का स्वरूप बदलेगा और यातायात सुगम होगा। उन्होंने कहा कि बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ वार्ड स्तर पर भी छोटे-छोटे विकास कार्य स्वीकृत किए जा रहे हैं, ताकि विकास का लाभ शहर के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचे और रायगढ़ का समग्र विकास हो।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि पंजरी प्लांट क्षेत्र में वर्तमान में कोई सामुदायिक भवन उपलब्ध नहीं है। इसे ध्यान में रखते हुए वहां उपयुक्त स्थान का चयन कर लगभग 25 लाख रुपए की लागत से एक सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा, जिससे छोटे-मोटे कार्य, आजीविका गतिविधियों एवं सामाजिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु 1.5 लाख रुपए की राशि स्वेच्छानुदान से स्वीकृत की गई है, जिससे मंदिर का संरक्षण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
महापौर जीवर्धन चौहान ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शहर में बड़े-बड़े विकास परियोजनाओं पर तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुनियोजित विकास के तहत जहां एक ओर बड़े प्रोजेक्ट स्वीकृत किए जा रहे हैं, वहीं आमजन से जुड़े छोटे-छोटे कार्यों को भी प्राथमिकता के साथ मंजूरी दी जा रही है।
इस अवसर पर नगर निगम सभापति डिग्री लाल साहू, अरुणधर दीवान, सुरेश गोयल, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, पंकज कंकरवाल, विवेक रंजन सिन्हा, सुभाष पाण्डेय, पावन अग्रवाल, विकास केडिया, गौतम अग्रवाल, पवन शर्मा, सतपाल बग्गा, दीपेश सोलंकी, श्रीमती शीला तिवारी, एमआईसी सदस्यगण, पार्षद श्रीमती अनुपमा शाखा यादव, पार्षद श्री शेख सलीम नियारिया, पार्षद अक्षय कुलदीप, मधु नायक, नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय, एसडीएम महेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

युवाओं के भविष्य के लिए 40 करोड़ का नालंदा परिसर

वित्त मंत्री ने बताया कि युवाओं को बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराने के लिए 40 करोड़ रुपये की लागत से नालंदा परिसर का निर्माण अंतिम चरण में है। यह परिसर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित होगा। साथ ही फिजियोथेरेपी कॉलेज, प्रयास विद्यालय, कला एवं संगीत महाविद्यालय तथा हार्टीकल्चर कॉलेज जैसे शैक्षणिक संस्थानों का निर्माण किया जा रहा है, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में रायगढ़ को नई पहचान मिलेगी। वित्त मंत्री ने कहा कि गढ़उमरिया में बालिकाओं के लिए ‘नव गुरुकुल’ की स्थापना की गई है, जहां 2 वर्षों का पूर्णत: नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान आवास, भोजन एवं अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रशिक्षण पूर्ण करने के पश्चात बालिकाएं 40 हजार रुपये से अधिक की आय अर्जित करने में सक्षम होंगी।

इन कार्यों का हुआ शिलान्यास

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने आज शहर के विभिन्न वार्डों में 1 करोड़ 85 लाख 67 हजार रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें वार्ड क्रमांक 01 में ओमप्रकाश के घर के सामने शेड निर्माण कार्य राशि 5.55 लाख का किया गया है। इसी वार्ड क्रमांक 01 में पटेल के घर से सुरेश साहू के घर, नागेश सोनी के घर एवं सिदार घर से पटवा के घर तक आर.सी.सी. स्लैब निर्माण कार्य राशि 1.66 लाख का किया गया है। वार्ड क्रमांक 02 में शंकर मंदिर से पवन गुप्ता के घर होते हुए तक सी.सी. सडक़ निर्माण कार्य राशि 12.29 लाख का किया गया है। वार्ड क्रमांक 03 में द्रोपती के घर से राजकुमार के घर तक सी.सी. सडक़ निर्माण कार्य राशि 3.88 लाख एवं राजू कुम्हार के घर से भगतु के घर तक नाली निर्माण कार्य राशि 3.61 लाख का किया गया है। इसी वार्ड क्रमांक 03 में विपिन डेहरी के घर से मालती के घर तक नाली निर्माण कार्य राशि 4.30 लाख का किया गया है। वार्ड क्रमांक 04 में नानदाई के घर से सुनाउ चौहान के घर तक सी.सी. सडक़ निर्माण कार्य राशि 3.86 लाख एवं उर्मिला भगत के घर से कपिल तिग्गा के घर होते हुए मदन रामभगत के घर तक सी.सी. सडक़ निर्माण कार्य राशि 9.36 लाख का किया गया है। वार्ड क्रमांक 14 में बाजपेयी के घर से महावीर चौक तक सी.सी. सडक़ निर्माण कार्य राशि 8.55 लाख एवं अशरफ खान के घर से बाजपेयी के घर तक सी.सी. सडक़ निर्माण कार्य राशि 7.35 लाख रुपए शामिल है। वार्ड क्रमांक 12 में गांजा चौक से सन्नु ठाकुर घर तक सीसी सी.सी. सडक़ निर्माण कार्य राशि 7.59 लाख का किया गया है। इसी वार्ड क्रमांक 12 में सुरेश अग्रवाल के घर से आंगनबाड़ी नाईपारा तक नाली निर्माण कार्य 7.69 लाख, वार्ड क्रमांक 13 दीनु यादव घर से पप्पू घर तक आरसीसी नाली निर्माण 7.96 लाख एवं पुलिस लाईन कालोनी में धनगुन घर से बापूनगर नाला तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य 7.23 लाख, वार्ड क्रमांक 14 बाजपेयी घर से महावीर चौक तक सीसी सडक़ निर्माण कार्य 8.55 लाख एवं अशरफ खान घर से बाजपेयी घर तक सीसी सडक़ निर्माण कार्य 7.35 लाख, वार्ड क्रमांक 15 में मोदी घर से ठाकुर घर तक सीसी सडक़ निर्माण कार्य 2.50 लाख एवं बुढ़ी माई मंदिर ट्रांसफार्मर से केशरवानी स्टोर तक सीसी सडक़ निर्माण कार्य 9.23 लाख, वार्ड क्रमांक 17 में गुप्ता बेटल शॉप से गहना ज्वेलर्स तक सीसी सडक़ निर्माण कार्य 5.56 लाख एवं पटेल पान ठेला से राधाकृष्ण दुकान सीसी सडक़ निर्माण कार्य 5.92 लाख, वार्ड क्रमांक 25 लोचन नगर में साईं मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य राशि 8.00 लाख का किया गया है। इसी वार्ड क्रमांक 25 लोचन नगर में गुलमित चौहान के घर से जमुना नाग तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य राशि 7.14 लाख का किया गया है। वार्ड क्रमांक 26 में संतोष त्रिपाठी के घर से दम्पू नायक के घर तक सी.सी. सडक़ निर्माण कार्य राशि 8.52 लाख एवं डॉ. गुप्ता के घर से हीरा साहू से मुन्ना बिहारी के घर तक सी.सी. सडक़ निर्माण कार्य राशि 9.58 लाख का किया गया है। वार्ड क्रमांक 27 में अम्बेडकर आवास से मुख्य सडक़ तक सी.सी. सडक़ निर्माण कार्य राशि 9.98 लाख एवं शिव मंदिर से मन्टू शुटर के घर तक आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य राशि 9.64 लाख एवं रामचन्द्र गुप्ता के घर से शुक्ला के घर तक सी.सी. सडक़ निर्माण कार्य राशि 2.72 लाख का किया गया है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ आरूढ़ होगा विकास के रथ पर : सुनील रामदास

83.97 रहा जिले का मतदान प्रतिशत

मोबाइल व रुपए लूटने वाले अपचारी बालक सहित तीन गिरफ्तार

राज्य सरकार ने 25 एनएचएम कर्मचारियों को बहाल किया

प्राकृतिक विपदा से आई विपत्ति से जल्द ही उबरेंगे…जल्द बहाल होगी विद्युत आपूर्ति-ओपी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article तमनार हिंसा : अब तक पांच गिरफ्तार
Next Article कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने परिवार सहित की मां चन्द्रहासिनी और नाथलदाई का दर्शन

खबरें और भी है....

होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात, आज जारी होगी कृषक उन्नति आदान सहायता
ओपी चौधरी की पहल पर एक और विकास पर लगी मुहर
अज्ञात ट्रेलर ने बाइक सवार छात्र को मारी ठोकर
अवैध स्क्रैप पर ऑपरेशन प्रहार, 50 लाख मूल्य का और 140 टन स्क्रैप जब्त
आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं से कराई रंगाई-पुताई

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात, आज जारी होगी कृषक उन्नति आदान सहायता
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?