NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सीएम साय के गृह जिले में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की विकास कार्यों की समीक्षा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > सीएम साय के गृह जिले में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की विकास कार्यों की समीक्षा
जशपुरनगर

सीएम साय के गृह जिले में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की विकास कार्यों की समीक्षा

जून महीने तक आवास योजना पूरा करने के निर्देश, अवैध खनन पर होगी सख्त कार्रवाईजून महीने तक आवास योजना पूरा करने के निर्देश, अवैध खनन पर होगी सख्त कार्रवाई

lochan Gupta
Last updated: April 9, 2025 11:47 pm
By lochan Gupta April 9, 2025
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। वित्त एवं वाणिज्यिक कर मंत्री ओपी चौधरी ने जशपुर में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत सभी आवासों को जून तक पूरा करने के निर्देश दिए। जशपुर मुख्यमंत्री का गृह जिला होने के कारण सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को समन्वय से काम करने को कहा गया। सभी योजनाओं का क्रियान्वयन जनपद पंचायत सीईओ और अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी से होगा। बैठक में फल, फूल, लीची और मछली पालन को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। पत्थलगांव के बागबहार क्षेत्र में बिजली और टावर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए गए। अवैध बालू उत्खनन पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकता है। धरती आबा और जन-मन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को लाभ दिया जाएगा।
प्रभारी सचिव अंबलगम पी ने बताया कि 8 अप्रैल 2025 से राज्यभर में तीन चरणों में सुशासन तिहार का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान योजनाओं को जनसामान्य तक पहुंचाने, शिकायत समाधान और सुझाव के लिए ग्राम पंचायत और नगरीय निकाय स्तर पर पेटी रखी जाएगी। समस्याओं का समाधान ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से किया जाएगा।
बैठक में कलेक्टर रोहित व्यास ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कार्य तेजी से प्रगति पर है, जिसे जून तक पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि चिन्हांकन, सेब की खेती, सडक़ों, टावर, ट्रांसफॉर्मर और जल स्रोतों के जीर्णोद्धार की आवश्यकता संबंधी बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि लोरो और रेचुवा घाट पर लगातार हादसे हो रहे हैं, जिसे रोकने के लिए विशेषज्ञ इंजीनियर की मदद से सडक़ सुधार आवश्यक है। जिले में सीसीटीवी कैमरे की जरूरत और पशु तस्करी पर नियंत्रण के प्रयासों की जानकारी भी दी। साथ ही पुलिस विभाग के लिए तीन पेट्रोलिंग गाडिय़ों की मांग रखी। बैठक में पत्थलगांव विधायक गोमती साय, जशपुर विधायक रायमुनि भगत और जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत ने जिले में सडक़, पर्यटन, स्वास्थ्य और शिक्षा में सुधार की बात कही। उन्होंने मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर देने पर बल दिया।

You Might Also Like

शराब पीकर गाड़ी चलाना पडऩे लगा महंगा

मंत्री डॉ. मंडाविया व सीएम साय ने ‘‘माटी के वीर पदयात्रा’’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ

150 करोड़ से जिले के दो स्टेट हाईवे का होगा जीर्णोधार

शादी का झांसा देकर नाबालिक लडक़े को तेलंगाना भगा ले गई थी युवती

ऑपरेशन आघात : नशे के सौदागरों पर जशपुर पुलिस का कड़ा प्रहार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article धर्मांतरण विवाद को लेकर विहिप-बजरंग दल का आज करेंगे प्रदर्शन
Next Article कलेक्टर श्री गोयल ने कोषालय का किया औचक निरीक्षण

खबरें और भी है....

जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान
राकेश मिश्रा होंगे चक्रधरनगर के नए टीआई
सीजी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई
अपराधों से तौबा कर लें, वरना होगी कड़ी कार्रवाई
27 व 1 मार्च को बीआर पैसेंजर रहेगी रद्द

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?