NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मंत्री डॉ. मंडाविया व सीएम साय ने ‘‘माटी के वीर पदयात्रा’’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > मंत्री डॉ. मंडाविया व सीएम साय ने ‘‘माटी के वीर पदयात्रा’’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ
जशपुरनगर

मंत्री डॉ. मंडाविया व सीएम साय ने ‘‘माटी के वीर पदयात्रा’’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ

lochan Gupta
Last updated: November 13, 2024 11:57 pm
By lochan Gupta November 13, 2024
Share
17 Min Read

जशपुरनगर। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य पर जशपुर में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा ‘‘माटी के वीर पदयात्रा’’ कार्यक्रम पुरनानगर में केंद्रीय श्रम और रोजगार एवं युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शामिल हुए और दीप प्रज्वलित कर कार्यकम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वित्त मंत्री पर श्री ओपी चौधरी, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद श्री राधेश्याम राठिया, सरगुजा सासंद चितामणी महाराज, सरगुजा प्राधिकारण की उपाध्यक्ष एवं विधायक श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, रामप्रताप सिंह, श्री कृष्ण कुमार राय, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, श्री सुनील गुप्ता, राजा पाण्डेय, संभागायुक्त श्री गोविन्दराम चुरेन्द्र, पुलिस महानिरीक्षक श्री अंकित गर्ग, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह सहित स्थानीय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
‘‘माटी के वीर पदयात्रा’’ के शुभारंम में विशेष पिछड़ी जनजाति की नेशलन क्रिकेट खिलाड़ी सुश्री आकांक्षा रानी और ताईक्वांडो खिलाड़ी प्रतीक बड़ा सहित अन्य खिलाडिय़ों सम्मानित किया। कार्यक्रम में पर्वतारोहि सुश्री नैना धाकड़ ने युवाओं का उत्साह वर्धन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘‘माटी के वीर पदयात्रा’’ कार्यक्रम के उद्बोधन में छत्तीसगढ़ के इस खूबसूरत जिले जशपुर में माननीय केन्द्रीय युवा मामले और खेल तथा श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया का मैं हार्दिक स्वागत करता हूं। इस आयोजन में भाग ले रहे 10 हजार से अधिक यूथ वालंटियर्स और समस्त नागरिकों का मैं अभिनंदन करता हूं। भगवान मधेश्वर महादेव शिवलिंग दुनिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक शिवलिंग है। यहां के जनजातीय समुदायों पर भगवान मधेश्वर महादेव की कृपा आदिकाल से बनी हुई है। यह परम सौभाग्य है कि छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का शुभारंभ उनकी छत्र-छाया में ‘‘भगवान बिरसा मुंडा माटी के वीर पदयात्रा’’ के साथ हो रहा है। यह पदयात्रा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय समुदायों की विरासत और देश के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। मैं स्वयं जनजातीय समाज का प्रतिनिधि होने के नाते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने जनजातीय गौरव दिवस के रूप में जनजातीय समाज के गौरव को बढ़ाने वाला एक और बड़ा अवसर हमें दिया है। इस आयोजन को लेकर जनजातीय समुदायों के उत्साह को इसी से समझा जा सकता है कि इस पदयात्रा के मार्ग को लोगों ने सुंदर रंगोलियों, कलाकृतियों, चित्रों और गीत-संगीत से सजाकर पदयात्रियों का हृदय से स्वागत किया है। आज हम उन्हें नमन करते हुए देश भर के अमर नायकों और बलिदानियों को नमन कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के शहीद वीर नारायण सिंह, शहीद गैंद सिंह, गुंडाधुर, जैसे समस्त जनजातीय नायकों और बलिदानियों को हम नमन कर रहे। इस डबल इंजन की सरकार के केवल 11 महीनों के अल्प समय में छत्तीसगढ़ में लगभग 31 हजार करोड़ रुपए की सडक़ परियोजनाएं स्वीकृत हुई है।
राज्य में जनजातीय गौरव दिवस समारोह की शुरूआत इस पदयात्रा से हो चुकी है। 14 और 15 नवम्बर को रायपुर में जनजातीय गौरव दिवस एवं अंतरराज्यीय आदिवासी लोक नृत्य महोत्सव का आयोजन किया गया है। 15 नवम्बर को रायपुर के साथ-साथ सभी जिलों में समारोह होंगे। मैं आप सभी को इन समारोहों में भागीदारी के लिए आमंत्रित करता हूं। हम सब मिलकर अपने पुरखों के सपनों का छत्तीसगढ़ बनाएंगे। जनजातीय समुदाय के गौरव को बढ़ाएंगे।
मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने अपने संबोधन में कहा कि आज का कार्यक्रम इस क्षेत्र की 150 कॉलेज के माय भारत के वॉलिंटियरिंग के द्वारा आयोजित किया गया है यानी कि आज का कार्यक्रम युवाओं ने आयोजित किया है। मेरे सामने युवा लोग बैठे हैं और 15 नवंबर जनजाति गौरव दिवस की जन्म जयंती के उपलक्ष में मनाया जाएगा।
आज के कार्यक्रम में हमारे युद्ध को प्रोत्साहित करने के लिए हमारे बीच में उपस्थित माननीय श्री मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, पहली ही में बैठे हुए इस धरती के युवा आईकोन खिलाडिय़ों, सभी उपस्थित मंच पर विराजमान वरिष्ठजन, वरिष्ठ युवागण, उपस्थित माय भारत के वालंटियर आज का दिन मेरी दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण दिन है। आज यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के यूथ वालंटियर द्वारा आयोजित किया गया है। हम उसमें केवल मेहमान है, आपको प्रोत्साहित करने के लिए केवल आए हैं। क्योंकि आप माय भारत के साथ जुड़ के देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत की संकल्पना को पूरा करने के लिए आए हैं।
उन्होंने माय भारत युवा संगठन के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे देश को विकसित भारत बनाना है। मुझे देश को बदलना है देश को आगे ले जाना है, देश को विकसित भारत बनाने के लिए देश के युवाओं का कर्तव्यों को उजागर करके मुझे उसको देश के विकास धारा में जोडऩा है। विकसित भारत बनाने में युवाओं की संकल्पनाओं को कटिबद्ध कराना है उसके लिए युवा विभाग के द्वारा भारत सरकार के युथ अफेरर्स युवा मंत्रालय के द्वारा माय भारत युवा संगठन वालंटियर को खड़ा किया गया है। आज के दिन में 1.5 करोड़ से अधिक युवाओं ने माय भारत संगठन में रजिस्टेशन कराया है। जब आप माय भारत संगठन में रजिस्टर हो जाते हैं। अवसर का लाभ उठान चाहते है माय भारत युवा संगठन यानी की माय भारत प्लेटफॉर्म में जाकर रजिस्टेशन करा दीजिए। माय भारत प्लेटफॉर्म आने वाले दिनों में मेरे युवाओं के लिए सिंगल विण्डो सिस्टम के रूप में आगे आएगा। राष्ट्रीय गतिविधियों से जुडऩे के लिए विकसित भारत बनाने के लिए अपना योगदान देना चाहते हैं तो आपको माय भारत संगठन के साथ जुडऩा है। ऐसे प्लेटफार्म के साथ जुड़े हुए वालंटियर ने बीरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के अवसर पर आदिवासी क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित करने का सोचा और भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित हुए।
आप भविष्य में ऐसी सफलता पाना चाहते हैं, अपनी व्यक्तिगत जीवन को बनाने चाहते हैं तो भगवन बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा ले सके हैं। यहॉ बताया गया मुंडा समाज के हमारे लीडर ने अपनी बात कही। केवर 25 साल की आयु में उन्होंने देश के लिए क्या किया। अंगेजो के सामने कैसे लड़ा। मातृ भूमि को आजाद करने के लिए अपना स्वयं का बलिदान कैसे दिया। कैसे संघर्ष किया। एक ट्राईवल्स के बीच से निकला हुआ। गरीब परिवार से निकला हुआ भगवन बिरसा मुंडा देश के आजादी के लिए कैसे लड़ते हैं। कैसे उसमें से प्रेरणा ले के हम हमारे देश के लिए क्या कर सकते हैं और इसलिए आप देखों इस यात्रा का नाम रखा ‘‘माटी के वीर‘‘ इस धरती के वीर ट्राईवल्स धरती से निकला हुआ भगवन बिरसा मुंडा जैसे देश के कई जवानों ने अपना प्राण का बलिदान दिया था। 6 लाख युवाओं ने देश को आजाद करने के लिए अपने प्राणों की बलिदान दिया। तब जा के देश आजाद हुआ। जब देश के अमृत उत्सव के अवसर पर मोदी ने कहा कि अभी देश, देश के नागरिकों को, देश के युवाओं को देश के लिए जीने का वचन मांगता है। हमें देश के लिए जीना है। देश को विकसित भारत बनाने के लिए स्वयं के कर्तव्यों का निर्वाहन करना है। अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करने के लिए देश की युवा अगवाई करें। युवा लीडर सीप ले और युवा अपने देश के लिए अपनी सहभागिता निभाएं। जिस कार्य में युवाओं की रूचि है वह कार्य करें। युवा देश के सेवा कार्य के लिए जुड़े जो देश के विरासत हैं। देश में आजादी की लड़ाई में आवश्यकता हो तो कुद पेड़े, देश के लिए किसी की सहयोग करने की आवश्यकता हो तो सहयोग करें। कोविड समय में जब वैक्सीनेशन का दौर चल रहा था अपनी चिंता किए बिना कई संगठ के युवाओं ने लोगों को घर-घर से लाकर वैक्सीनेशन कराया है। कई युवा घर से वैक्सीनेशन के लिए नहीं जा पा रहे बुजुर्गों को कीट लेकर घर में ही वैक्सीनेशन कराया। कई युवा मेडिसिन बांट रहे थे, तो कई युवा मास्क बनाकर घर-घर पहुंचा रहे थे। सेवा भारतीय लोगों का संस्कार है। उन्होंने कहा कि माय भारत के वालंटियर देश को समृद्ध और विकसित बनाने के लिए राष्ट्र के प्रति अपना कर्तव्य का निर्वहन करने के लिए हम जहॉ हैं वहां अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगें। हम गांव में रहते हैं तो गांव में माय भारत के वालंटियर के रूप में कॉलेज के युवाओं के रूप में कार्य करेंगें। उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि देश के 70 साल के लोगों को आयुष्मान भारत योजना से लाभ दिलाने के लिए आयुष्मान कार्ड दिला करके उनके जीवन में सहयोगी बनाने की कोशिश करें।
देश निर्मल, निरामय, स्वस्थ और समृद्ध बने और देश को समृद्ध बनाने के लिए मोदी ने कहा था कि यह काम केवल मोदी, सरकार का और राज्य सरकार का नहीं है। इसलिए देश के समृद्ध बनाने के लिए देश के 140 करोड़ की जनता के युवाओं के प्रतिनिधि के रूप में माय भारत वालंटियर इस माटी के बीच पद यात्रा के द्वारा छत्तीसगढ़ और देश को संदेश देने के लिए पदयात्रा कर रहे हैं। हम देश के विकास के साथ जुड़ रहे हैं और हम विकसित भारत बनाने का संकल्प कर रहे हैं। श्री विष्णुदेव साय जिस तरह से छत्तीसगढ़ का नेतृत्व कर रहे है यहॉ महतारी वंदन योजना के तहत महिला सशक्तिकरण का काम हो रहा है। गरीबों के विकास के लिए कार्य चल रहा है, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट गति से आगे बढ़ रहा है। शांति और सलामती का माहौल बन रहा है। छत्तीसगढ़ के द्वारा विकसित छत्तीसगढ़ से विकसित भारत की परिकल्पना यहां सरकार हो रही है।
उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय देश और राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री तो हैं ही साथ ही पार्लियामेंट में मेरे साथी भी रहे हैं। उन्होने स्टेडियम बनाना है कहा है तो मेरा दायित्व बन जाता है कि इस क्षेत्र में भारत की सहायता से एक अच्छा स्टेडियम बनेगा। ताकि क्षेत्र में जो युवाओं में खेलने की स्कील है उसको उजागर करके विकसित भारत में एक से पांच क्रम में भारत के वैश्विक क्षेत्र में उपस्थिति दर्ज करा सके और 2036 में हम जब भारत में ओलंपिक का आयोजन करेंगे और उसमें छत्तीसगढ़ के जशपुर से ओलंपिक में विस्तार की स्थिति से ट्राइबल धरती से निकला हुआ कोई मेरा खिलाड़ी भारत के लिए खेलते हुए दिखेगा उसे वक्त गौरव महसूस होगा। तब हम याद करेंगे कि यहां युवाओं ने मिट्टी के वीर पदयात्रा निकाली थी और उसे वक्त यहां एक स्टेडियम की घोषणा की थी। इस स्टेडियम से निकला हुआ एक खिलाड़ी है जो देश का और ट्राइबल क्षेत्र का गौरव बढ़ा रहा है। ऐसे हमारे प्लेयर यहां से निकले ऐसी शुभकामना देते हुए उन्होनें माननीय मुख्यमंत्री और उनकी टीम सहित सभी युवा साथियों को प्रोत्साहित करने के लिए अभिनंदन करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में किया एक निजी होटल का शुभारंभ

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर प्रवास के दौरान एक निजी होटल का शुभारंभ किया। जशपुर शहर में स्थापित होटल वृन्दावन इंपीरियल की होटल सेवा के रूप में शुरूआत हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने होटल प्रबंधन से जुड़े उनके मालिक को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री साय ने उम्मीद जताई की यह होटल यात्रियों एवं पर्यटकों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए अपनी बेहत्तर सेवा प्रदान करेगा। जशपुर जिला सुरम्य वादियों के बीच एक खूबसूरत जिला है। यहां पर्यटन की असीम संभावना है। आने वाले पर्यटकों की संख्या इस बात पर भी निर्भर करेगी कि यहां की होटल इंडस्ट्री किस तरह से अपने मेहमानों को सुविधा देती है। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी, सांसद राधेश्याम राठिया, विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती प्रियंवदा सिंह जूदेव, द्वारिका प्रसाद मिश्र पौराणिक सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
‘‘वीर पदयात्रा कार्यक्रम‘‘ शुभारंभ स्थल में लगाई गई प्रदर्शनी

जनजातीय नायकों के जीवन गाथा, जनजातीय संस्कृति एवं परंपराओं पर आधारित प्रदर्शनी का मंत्रियों ने किया अवलोकन

जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ के जशपुरनगर में जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में माटी के वीर पदयात्रा का भव्य आयोजन हुआ। केंद्रीय श्रम और रोजगार एवं युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शुभारंभ स्थल पुरना नगर में वीर पदयात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान जशपुर वासियों ने पारंपरिक संस्कृति से सभी अतिथियों का भव्य रूप से स्वागत किया।
इस दौरान माटी के वीर पदयात्रा कार्यक्रम के शुभारंभ स्थल पुरना नगर मैदान में लगाए गए जनजातीय नायकों के जीवन गाथा, जनजातीय संस्कृति एवं परंपराओं पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सहित उपस्थित सभी मंत्रियों ने स्टॉल का अवलोकन किया। माटी के वीर पदयात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में धरती के आबा भगवान बिरसा मुंडा के जीवन वृत्त पर आधारित वीडियो फिल्म का प्रदर्शन किया गया। साथ ही बच्चों ने मलखन के माध्यम से अपने हुनर दिखाए। कार्यक्रम में खेलकूद सहित अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले जनजातीय युवाओं तथा माई भारत से जुड़े वॉलेंटियर को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वित्त मंत्री पर श्री ओपी चौधरी, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद श्री राधेश्याम राठिया, सरगुजा सासंद चितामणी महाराज, सरगुजा प्राधिकारण की उपाध्यक्ष एवं विधायक श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, रामप्रताप सिंह, श्री कृष्ण कुमार राय, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, श्री सुनील गुप्ता, राजा पाण्डेय, संभागायुक्त श्री गोविन्दराम चुरेन्द्र, पुलिस महानिरीक्षक श्री अंकित गर्ग, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह सहित स्थानीय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

You Might Also Like

आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत

बाबा भगवान राम ट्रस्ट द्वारा आयोजित नि:शुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर सम्पन्न

जल संरक्षण के लिए में तालाबों, नदियों, डैम का गहरीकरण

लोकसभा निर्वाचन-2024 के संबंध में हुई अंतर्राज्यीय उच्च स्तरीय समन्वय बैठक

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित देश का 75 वां स्मार्टफोन फिल्म मेकिंग कोर्स हुआ संपन्न

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article दुष्कर्म के फरार आरोपी को केरल से पकड़ लाई पुलिस
Next Article उत्कल समाज के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

खबरें और भी है....

बारिश में भी चलेगा नक्सल विरोधी अभियान- अमित शाह
सर्पदंश से युवक की मौत
गिट्टी से भरी ट्रैक्टर बेकाबू होकर खेत में पलटी
बोर्ड परीक्षा में कम अंक मिला तो छात्रा ने लगाई फांसी
सडक पर मंडरा रहा 18 हाथियों का दल

Popular Posts

बारिश में भी चलेगा नक्सल विरोधी अभियान- अमित शाह
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?