NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कांग्रेस सरकार ने घोटालों का कीर्तिमान स्थापित किया- नारायण चंदेल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > कांग्रेस सरकार ने घोटालों का कीर्तिमान स्थापित किया- नारायण चंदेल
रायगढ़

कांग्रेस सरकार ने घोटालों का कीर्तिमान स्थापित किया- नारायण चंदेल

प्रेस वार्ता में नारायण चंदेल ने भूपेश सरकार को बनाया निशाना

lochan Gupta
Last updated: September 24, 2023 12:51 am
By lochan Gupta September 24, 2023
Share
5 Min Read

रायगढ़। भाजपा की सरकार ने 15 साल के कार्यकाल के दौरान छत्तीसगढ़ को बीमारू राज्य की कतार से निकाल कर विकास सील प्रदेश की कतार में ला खड़ा किया। वही कांग्रेस की भूपेश सरकार ने पांच सालो में नित नये घोटाले का कीर्तिमान स्थापित कर प्रदेश की छवि को दागदार बनाया। दिन दहाड़े रायगढ़ में हुई डकैती का जिक्र करते हुएछत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तथा जांजगीर के विधायक नारायण चंदेल ने प्रदेश की कानून व्यवस्था एवम लॉयन ऑडर की ?स्थिती को बद से बत्तर बताया। परिवर्तन यात्रा मे निकले नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा कार्यलय में आयोजित प्रेस कॉन्फेंस में आज मीडिया से मुखातिब हुए ।उन्होंने कहा रत्नगर्भा छत्तीशगढ़ की धरती को कांग्रेस की भूपेश सरकार ने लूट कर खोखला कर दिया।मुख्यमंत्री बनने के बाद पांच सालो मे जनहित के काम विकास के काम नही हुए लेकिन नित नए घोटाले होते रहे। सरकार माफियाओं के इशारे पर चल रही है ।कोयला घोटाला, भर्ती घोटाला, राशन घोटाला, पीएससी में भर्ती घोटाला, गौठान घोटाला,यहां तक गाय माता के गोबर में भी इस सरकार ने घोटाला किया है। जनता के उम्मीदों में खरा उतरने की बजाय भूपेश सरकार घोटालों की सरकार बन कर रह गई है । आम जनता को भूपेश सरकार के घोटालों से अवगत कराने जशपुर से शुरू परिवर्तन यात्रा छत्तीसगढ़ के 84 विधान सभा में पहुंच रही है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा परिवर्तन यात्रा में उमड़ रहा जनसैलाब प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता के बदलने का संकेत है। पांच सालो के दौरान छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने जनता को छला है। जनता के विश्वास को तोड कर उन्हे धोखा दिया है। इस परिर्वतन यात्रा के माध्यम से छत्तीसगढ़ के घोटालों की सरकार को जनता के सामने लायेगें और इस विधान सभा चुनाव में भाजपा अपनी सरकार बनायेगी। महादेव एप के जरिए ऑन लाइन सट्टा से करोड़ो रुपए अवैध रूप से विदेश भेजे गए। सरकारी सरक्षण में यह घोटाला हुआ है। भूपेश के करीबियों के गर्दन तक ईडी के हाथ पहुंचने से सरकार बौखलाई है। पीएससी भर्ती घोटाले को लेकर बतौर विपक्ष भाजपा आवाज उठाती रही यही वजह है कि हाई कोर्ट ने कुछ भर्तियों पर रोक लगा दी है। नारायण चंदेल ने इसे न्याय की जीत बताते हुए छग की जनता से इस भ्रष्ट सरकार को बदलने का आह्वान किया है। इस दौरान प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता नालिनेश ठोकरे व जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता गुरुपाल भल्ला, सुनील रामदास, सुभाष पांडे, आलोक सिंह, सुरेश गोयल सहित स्थानीय नेता गण उपस्थित रहे।

भाजपा की परिवर्तन यात्रा पहुंची रायगढ़

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के चेयरमैन सुनील रामदास ने भाजपा द्वारा चलाई जा रही परिवर्तन यात्रा का स्थानीय ढीमरापुर चौक के आगे बाईपास मार्ग पर आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने संचार के विभिन्न माध्यमों का उपयोग करते हुए आमजन से अह्वान भी किया था कि अधिक से अधिक संख्या में आकर संवाद से विमर्श तक की स्थिति निर्माण हेतु चलाए जा रहे परिवर्तन यात्रा का स्वागत करें। उसे दृष्टिगत रखते हुए ढीमरापुर चौक के आगे बाईपास मार्ग पर यात्रा के स्वागत हेतु आमजन की उपस्थिति भी देखी गयी। उक्त परिवर्तन यात्रा तमनार से बोइरदार होते हुए रायगढ़ के ढीमरापुर चौक के बाईपास मार्ग से चपले के लिए प्रस्थान कर रही थी। वहां पहुंच कर सुनील रामदास ने यात्रा का आत्मीय स्वागत किया।
प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के नेतृत्व में पहुंची परिवर्तन यात्रा का आत्मीय स्वागत करते हुए सुनील रामदास ने कहा कि भारतीय सामाजिक व्यवस्था में कुछ उत्कृष्ट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु परिवर्तन का प्रयास बराबर से चलाया जाता रहा है। वही परम्परा भारत के लोकतांत्रिक व्यवस्था में आज भी देखी जा रही है। किसी भी समाज में सामाजिक मूल्य उसके सामाजिक पृष्ठभूमि के धरोहर होते हैं। यही कारण है कि आज भी भारतीय लोकतांत्रिक मूल्यों में हमें यह व्यवस्था देखने को मिलती है। उन्होंने आगे कहा कि परिवर्तन यात्रा में जनता से संवाद करते हुए हमारे नेता गण रायगढ़ पहुंचे। जिसका उद्देश्य समाज में विमर्श के उत्पत्ति का रहा है। जिससे कि समाज में सकारात्मक बदलाव और विकासोन्मुखी व्यवस्था की स्थापना की जाए। इसमें जनता की उपस्थिति ने यह सिद्ध किया है कि जनता ने हमारे संवाद में सकारात्मक पहलू को देखा है।

You Might Also Like

जिले का पहला पीएम जन औषधि केंद्र मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में हुआ शुरू

हाईवे किनारे गांजा बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार

ये बेजुबां दरख़्त लेते नहीं जीवन भर देते हैं : सुनील रामदास

नो एंट्री में घुसा भारी वाहन

चक्रधर नगर स्कूल में तीन दिवसीय स्नेह सम्मेलन का समापन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article डेंगू जागरूकता के लिए निकाली गई बाइक रैली
Next Article डकैतों को लेकर एक्सिस बैंक पहुंची पुलिस

खबरें और भी है....

8.77 करोड़ की लागत से कुनकुरी में बनेगा मातृ-शिशु अस्पताल
सलियाटोली में बनेगा 250 सीटर नालंदा परिसर का सीएम साय ने किया भूमिपूजन
घरेलू विवाद में बेटे पर चाकू से हमला, आरोपी पिता गिरफ्तार
अस्पतालों में मीडिया पर पाबंदी वाला तुगलकी फरमान निरस्त
बारकोड व चेतावनी के साथ स्कूलों में पहुंचेंगी शासकीय किताबें

Popular Posts

8.77 करोड़ की लागत से कुनकुरी में बनेगा मातृ-शिशु अस्पताल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?