NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: छत्तीसगढ़ बंद का रायगढ़ में दिखा व्यापक असर, चैंबर ऑफ कामर्स का समर्थन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > छत्तीसगढ़ बंद का रायगढ़ में दिखा व्यापक असर, चैंबर ऑफ कामर्स का समर्थन
रायगढ़

छत्तीसगढ़ बंद का रायगढ़ में दिखा व्यापक असर, चैंबर ऑफ कामर्स का समर्थन

कांकेर हिंसा के विरोध में सुबह से दुकानें रहीं बंद

lochan Gupta
Last updated: December 24, 2025 11:49 pm
By lochan Gupta December 24, 2025
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले में बुधवार को छत्तीसगढ़ बंद का व्यापक असर देखने को मिला। कांकेर जिले के आमाबेड़ा में कथित धर्म परिवर्तन और आदिवासियों के साथ की गई बर्बरता की घटना को लेकर सर्व समाज ने छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया था। जिसका रायगढ़ में व्यापक प्रभाव रहा।
बंद के आह्वान के चलते शहर में सुबह से ही अधिकांश दुकानें बंद रहीं। रायगढ़ के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल सुभाष चौक, श्याम टॉकीज रोड, स्टेशन रोड, चक्रधर नगर रोड, ढिमरापुर रोड सहित अन्य क्षेत्रों में आमतौर पर जहां दुकानें सुबह 8–9 बजे तक खुल जाती हैं, वहां बुधवार को बंद का असर स्पष्ट रूप से नजर आया। सर्व समाज के लोग सुबह से ही शहर में भ्रमण करते नजर आए। हालांकि कहीं से किसी प्रकार की जबरदस्ती या अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली। चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा बंद को समर्थन दिए जाने के कारण अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे।
पुलिस रही अलर्ट
इस संबंध में डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने बताया कि, पूरे जिले में पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। शहर में सभी डीएसपी और पुलिस बल लगातार भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। साथ ही थानों की पुलिस वाहन पेट्रोलिंग कर रही हैं। कहीं भी किसी प्रकार की कोई अप्रिय स्थिति सामने नहीं आई है।
चेंबर ऑफ कॉमर्स का समर्थन
चेंबर ऑफ कॉमर्स के महामंत्री मनीष उदासी ने बताया कि, सर्व समाज ने छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया था। जिसे देखते हुए छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स ने बंद को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि देश हित में यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि छोटे व्यापारियों, कच्चा व्यापार करने वालों और डेयरी जैसी आवश्यक सेवाओं से जुड़ी दुकानों को बंद से छूट दी गई है।

You Might Also Like

मवेशियों के कारण दुर्घटना की स्थिति निर्मित न हो-कलेक्टर

छाल रेंज के हाटी गांव में दिखा हाथियों का बड़ा दल

सडक़ हादसे पर रोक लगाने मोटर व्हीकल एक्ट की जांच तेज

नयी रंगत में नजर आएगा कमला नेहरू उद्यान

कियोस्क-शाखा संचालक ने महिला से की 4.62 लाख की ठगी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मोहदापारा रेलवे अंडर ब्रिज के लिए बनेगा प्रस्ताव
Next Article सोहनपुर में अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग पर पुलिस की दबिश

खबरें और भी है....

प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली- सीएम साय ने दी बधाई
राज्यसभा : भाजपा ने 6 राज्यों के उम्मीदवारों का किया एलान, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन भी जाएंगे राज्यसभा
परसकोल अंधे कत्ल का खुलासा, लेनदेन की बात पर युवक की हुई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार, खेत में मिली थी लाश
रायपुर निगम में जोन आयुक्तों के तबादला, आयुक्त विश्वदीप ने जारी किया आदेश
जिंदल पावर प्लांट की ऐश डाइक से उड़ रही राख

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली- सीएम साय ने दी बधाई
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?