NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भय से भरोसे की ओर बदल रहा बस्तर : सीएम साय
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > भय से भरोसे की ओर बदल रहा बस्तर : सीएम साय
रायपुर

भय से भरोसे की ओर बदल रहा बस्तर : सीएम साय

सीएम साय ने बीजापुर जिले में एक साथ 50 नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर सुरक्षाबलों को दी बधाई

lochan Gupta
Last updated: March 30, 2025 11:59 pm
By lochan Gupta March 30, 2025
Share
3 Min Read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर जिले में एक साथ 50 नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर सुरक्षाबलों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की नई आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति- 2025 के सकारात्मक परिणाम अब ज़मीन पर स्पष्ट दिखने लगे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नक्सलवाद के कुचक्र में फंसे लोग अब बंदूक छोडक़र समाज की मुख्यधारा में लौट रहे हैं, यह परिवर्तन स्वागतयोग्य है।
हमारी सरकार हर उस व्यक्ति के पुनरुत्थान के लिए तत्पर है, जो लाल आतंक छोड़ शांति का रास्ता चुनता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने यह भी दोहराया कि यह सफलता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के 2026 तक वामपंथी उग्रवाद के समूल उन्मूलन के संकल्प का ही परिणाम है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नियद नेल्ला नार योजना के तहत सुदूर अंचलों में सडक़ों का निर्माण, स्कूलों और अस्पतालों की स्थापना ने बस्तर क्षेत्र में सरकार के प्रति विश्वास और उम्मीद की लौ जगाई है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह केवल आत्मसमर्पण नहीं, यह भरोसे की वापसी है। जो कल भय का प्रतीक थे, वे आज भविष्य की उम्मीद बन रहे हैं। छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और नवचेतना के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प के अनुरूप मार्च 2026 तक वामपंथी उग्रवाद का खात्मा तय है। इसके तहत डबल इंजन की सरकार में प्रदेश में अब तक 2200 से ज्यादा नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई है और आत्मसमर्पण किया है, साथ ही अब तक 350 से अधिक नक्सली मारे जा चुके हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर संभाग के सुदूर अंचलों में हमारी सरकार द्वारा लगातार नए सुरक्षा कैंप स्थापित करने, नियद नेल्ला नार योजना से सडक़ निर्माण, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से लोगों का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। हमारी सरकार, लाल आतंक का दामन छोड़ शांति के रास्ते पर लौटने वाले इन लोगों के पुनरुत्थान के लिए तत्पर है।

You Might Also Like

भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता-सीएम साय

कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी पर सीएम साय का तंज

चक्रवात मोन्था का असर : अंबिकापुर-रायगढ़ में जोरदार बारिश

प्लास्टिक बोतलों में शराब बेचने के फैसले से थमी सप्लाई

सीए ऑफिस में 7.80 लाख की चोरी, पूर्व कर्मचारी ने दोस्त संग रची साजिश, 2 गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एनकाउंटर के डर से 50 नक्सलियों ने छोड़ी हिंसा
Next Article सीएम कैंप कार्यालय की पहल से रेंगारटोली में बदला ट्रांसफार्मर

खबरें और भी है....

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के लिए बड़ी सौगात, छत्तीसगढ़ के रेल विकास को मिली नई गति
ईडब्ल्यूएस भूमि में अनियमितता, ग्रीन पार्क कॉलोनी का लाइसेंस निरस्त
काम बंद रखने वाले ठेकेदारों की अब खैर नहीं, कलेक्टर ने नोटिस जारी करने के दिए आदेश
जेपीएल के एसएमएस-2 में हादसा, श्रमिक झुलसा, एयरलिफ्टिंग से भिलाई रेफर
खरसिया हत्याकांड मामले में 4 आरोपियों को उम्रकैद

Popular Posts

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के लिए बड़ी सौगात, छत्तीसगढ़ के रेल विकास को मिली नई गति
ईडब्ल्यूएस भूमि में अनियमितता, ग्रीन पार्क कॉलोनी का लाइसेंस निरस्त
काम बंद रखने वाले ठेकेदारों की अब खैर नहीं, कलेक्टर ने नोटिस जारी करने के दिए आदेश
जेपीएल के एसएमएस-2 में हादसा, श्रमिक झुलसा, एयरलिफ्टिंग से भिलाई रेफर
खरसिया हत्याकांड मामले में 4 आरोपियों को उम्रकैद

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?