NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अंजली के दिल की बीमारी को मिला चिरायु का वरदान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > अंजली के दिल की बीमारी को मिला चिरायु का वरदान
जशपुरनगर

अंजली के दिल की बीमारी को मिला चिरायु का वरदान

चिरायु योजना से दिल की बीमारी का हुआ नि:शुल्क सफल ऑपरेशन

lochan Gupta
Last updated: March 22, 2025 11:42 pm
By lochan Gupta March 22, 2025
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। जिले के मनोरा विकासखण्ड के जंगलों के बीच बसे एक छोटे से ग्राम सोनक्यारी में पहाड़ी कोरवा परिवार में जन्मी अंजली बाई बचपन से अपने परिवार की लाडली थी। 3 भाइयों में इकलौती बहन होने से उसे घर में सभी को वह बहुत प्यारी थी। समय के साथ जैसे जैसे बड़ी हुई उसका स्वास्थ्य लगातार खराब रहने लगा। आस पास छोटे छोटे काम कर घर का गुजारा चलाने वाले पिता नान्हू राम को समझ ही नहीं आ रहा था वह क्या करे।
उन्होंने मनोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराई जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल में इलाज करवाने को कहा। उसी बीच चिरायु के दल ने अंजली की जांच की जिसमें उन्हें दिल में कुछ समस्या जान पड़ी उन्होंने पुष्टि करने के लिए अंजली की जिला अस्पताल में जांच कराई। जहां कुछ जांचों के बाद पता चला कि अंजली के दिल में छेद की समस्या है। यह जानकर अंजली के पिता को डर लगने लगा कि वे अपनी नन्ही परी को खो ना दें। ईलाज का खर्च वह कैसे कर पाएंगे। इन सवालों के बीच चिकित्सकों ने बताया कि चिरायु योजना से अंजली का ना सिर्फ नि:शुल्क उपचार होगा बल्कि उन्हें लाने ले जाने का खर्च भी शासन द्वारा वहन किया जाएगा। यह जानकर नान्हू राम को थोड़ा सहारा मिला, पर बेटी के स्वास्थ्य के लिए अभी भी चिंता बनी हुई थी।
नान्हू ने बताया कि चिरायु के अधिकारियों ने उनसे संपर्क बनाकर रायपुर के एक बड़े निजी संस्थान में ले कर जहां अंजली का उपचार किया गया। चिकित्सकों ने जब सफल ऑपरेशन कर हमें बताया कि अंजली ठीक हो गयी हमें बहुत अच्छा लगा हमारी बेटी की जान बचाने के लिए हम दिल से चिरायु के चिकित्सकों और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद देते हैं। अंजली अब स्वस्थ रहती है खूब खेलती भी है। पहले तो उसका चलना फिरना तक बंद हो गया था। अब पूरे घर में उसकी हंसी गूंजती रहती है। चिरायु योजना हमारे लिए वरदान बन कर हमारी जिंदगी में आई है।

You Might Also Like

सीएम साय की मजबूत नेतृत्व में विकास कार्यों को मिल रही गति

जिले के पहाड़ी कोरवाओं के उत्थान के लिए प्रशासन सजग

गांजा तस्करी के विरूद्ध सात दिन में जशपुर पुलिस की दूसरी बड़ी कार्यवाही

ट्रक में भरी 784 पेटी शराब जब्त, जशपुर पुलिस ने मप्र में की कार्रवाई

छेड़छाड़ के आरोप में अज्ञात युवक की पीटकर हत्या

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मुख्यमंत्री श्री साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. देवेंद्र प्रधान को दी श्रद्धांजलि
Next Article प्रदेश सरकार के आदेश को लेकर सचिव हुए नाराज

खबरें और भी है....

विपक्ष ने देश की आधी आबादी का अधिकार छीना-पीएम मोदी,
सडक़ दुर्घटना में सिक्युरिटी गार्ड की मौत
वेदांता प्लांट हादसा : 3 और मजदूरों ने दम तोड़ा
हत्या के आरोपी को उम्र कैद
घरेलू विवाद पर बेटे ने बाप को उतारा मौत के घाट

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
विपक्ष ने देश की आधी आबादी का अधिकार छीना-पीएम मोदी,
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?