NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कलेक्टर व्यास के निर्देश पर पत्थलगांव विकासखंड के स्कूलों में पहुंचा इसरो का ‘स्पेस आन व्हील्स’
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > कलेक्टर व्यास के निर्देश पर पत्थलगांव विकासखंड के स्कूलों में पहुंचा इसरो का ‘स्पेस आन व्हील्स’
जशपुरनगर

कलेक्टर व्यास के निर्देश पर पत्थलगांव विकासखंड के स्कूलों में पहुंचा इसरो का ‘स्पेस आन व्हील्स’

सरस्वती शिशु मंदिर पत्थलगांव के विद्यार्थियों ने स्पेस मिशन के अनुप्रयोगों की अवधारणा को समझा

lochan Gupta
Last updated: February 21, 2025 12:18 am
By lochan Gupta February 21, 2025
Share
2 Min Read

पत्थलगांव। जिले के विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में प्रोत्साहन और रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से कलेक्टर रोहित व्यास के द्वारा इसरो के सहयोग से ‘स्पेस आन व्हील्स’ कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है। शिक्षा विभाग के प्रभारी अधिकारी प्रशांत कुशवाहा और जिला शिक्षा अधिकारी पीके भटनागर के मार्गदर्शन में पत्थलगांव विकासखंड के विद्यालयों में अंतरिक्ष विज्ञान की जानकारी देने के लिए इसरो का स्पेस ऑन व्हील्स का वाहन पहुंचा। संकल्प के प्राचार्य विनोद गुप्ता पत्थलगांव में समापन दिवस पर उपस्थित रहे। विद्यार्थियों से उन्होंने स्पेस आन व्हील्स कार्यक्रम का फीडबैक भी लिया। विद्यार्थियों को मोबाइल यूनिट के माध्यम से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के लॉन्च व्हीकल्स पीएसएलवी, जीएसएलवी, रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट, कम्युनिकेशन सैटेलाइट, नेवीगेशन सैटेलाइट और उनकी कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। विद्यार्थियों को बताया जा रहा है कि भारत के स्पेस मिशन की क्या गतिविधियां है और उनमें किन तकनीकों का प्रयोग किया जाता है। पत्थलगांव विकासखंड के लुडेग, घरजियाबथान, शेखरपुर, तमता, संकल्प शिक्षण संस्थान, सरस्वती शिशु मंदिर, सेजेस पत्थलगांव और इंदिरा गांधी कन्या विद्यालय के विद्यार्थियों ने अंतरिक्ष विज्ञान के अनुप्रयोगों की अवधारणा को समझा।
संकल्प के प्राचार्य विनोद गुप्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक 6000 से अधिक विद्यार्थी कार्यक्रम से लाभान्वित हो चुके हैं। पत्थलगांव के बीईओ विनोद पैकरा ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए यह कार्यक्रम अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में प्रोत्साहन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। सभी विद्यालयों के विद्यार्थी इसरो के वाहन को लेकर काफी उत्सुक रहे। यशस्वी जशपुर के संजीव शर्मा, अवनीश पांडेय और एबीईओ नित्यानंद छ्त्तर ने कार्यक्रम का समन्वय किया।

You Might Also Like

जुआ खेलते 4 जुआडि़ गिरफ्तार, 27 हजार जप्त

पत्थलगांव बीईओ सस्पेंड

उर्वशी सिंह के खिलाफ भाजपा प्रत्याशी की आपत्ति खारिज, उर्वशी सिंह का नामांकन वैध

सीएम साय ने की सामुदायिक पर्यटन के तहत पांच ग्रामों में होम स्टे की शुरुआत

एसपी ने यातायात व्यवस्था का किया आकस्मिक निरीक्षण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास को मिलेगा नया आयाम
Next Article दुलदुला में 72 मतदान केंद्रों में मतदान हुआ संपन्न

खबरें और भी है....

अंग्रेजी हुकूमत काल के जनजातीय विद्रोहों पर आधारित संग्रहालय को दिया जा रहा अंतिम स्वरूप
श्रीनदी में गिरी हाइवा, चालक की मौत, क्लीनर की हालत गंभीर
प्लांट से घर लौट रहे युवक की सडक़-हादसे में मौत
परियोजनाओंं को समय सीमा में गुणवत्ता के साथ करें पूर्ण
शरद पूर्णिमा मेला देखने गई नाबालिग से गैंगरेप

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?