NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अंतिम समय तक मोर्चे पर डटे रहे मंत्री ओपी चौधरी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अंतिम समय तक मोर्चे पर डटे रहे मंत्री ओपी चौधरी
रायगढ़

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अंतिम समय तक मोर्चे पर डटे रहे मंत्री ओपी चौधरी

ताबड़तोड़ जनसंपर्क, रैली, व सभा कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए मांगा वोट, रायगढ़ में जनसंपर्क तो पुसौर, किरोड़ीमलनगर में ली सभा, भाजपा के लिए सत्ता जनता की सेवा का जरिया

lochan Gupta
Last updated: February 10, 2025 12:21 am
By lochan Gupta February 10, 2025
Share
5 Min Read

रायगढ़। पुसौर नगर पंचायत प्रत्यासी मानी मोहित सतपथी के पक्ष में सघन प्रचार करते हुए वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी ने कहा भाजपा के लिए सत्ता जनता की सेवा का जरिया है।आज यहां उमड़ा जनसैलाब प्रचंड जीत का संकेत दे रहा है। ओपी में सोशल मंच के जरिए इस संबंध में कहा जनता का अपार विश्वास और समर्थन हमें रायगढ़ की समृद्धि की दिशा में एकजुट होकर काम करने की प्रेरणा देता है। यह बढ़ता हुआ जनसमर्थन भाजपा सरकार के ट्रिपल इंजन को मजबूत बनाने और कमल को खिलाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। किसानों को दिए गए एक मुश्त धान खरीदी की राशि,महतारी वंदन योजना के तहत सत्तर लाख महिलाओं को हर माह दिए जाने एक हजार की राशि, 18 लाख गरीबों के आवास बनाने का काम,प्रदेश वासियों को राम लला दर्शन योजना की जानकारी देते हुए विधायक ओपी ने कहा क्षेत्र की जनता जिस विश्वास से भाजपा को वोट दिया था हमने पूरी तन्मयता से जनता के विश्वास को पूरा किया। विष्णु देव साय सरकार जन आकांक्षाओं पर खरा उतर रही है। नगरीय निकाय चुनावों में जनता ट्रिपल इंजन की सरकार बनायेगी तो विकास कार्यों में सुगमता के साथ तेजी आएगी। पुसौर क्षेत्र के लिए किए गए विकास कार्यों से भी उन्होंने अवगत कराया। इस दौरान मंडल पुसौर के पदाधिकारी सहित गणमान्य लोग एक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विकास से अछूता नहीं रहेगा किरोड़ीमल नगर

रायगढ़। किरोड़ीमल नगर भी विकास से अछूता नहीं रहेगा। उक्त बाते वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी ने नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर में भाजपा द्वारा आयोजित एक भव्य और ऐतिहासिक चुनावी सभा के दौरान कही। आम जनता से मिले प्यार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए ओपी ने कहा किरोड़ीमल नगर से मेरा आत्मीय जुड़ाव है। भाजपा से जुड़े सभी 15 पार्षदों को विजयी बनाकर नगर में भाजपा की सरकार बनाइए। नगर विकास के लिए कोई कमी नहीं होगी। जनता को आश्वस्त करते हुए कहा भाजपा की सरकार बनने पर किरोड़ीमल नगर को शिक्षा, खेल, और बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। ओपी चौधरी के आगमन को लेकर जनता के मध्य अभूतपूर्व उत्साह रहा। सभा पूर्व नगर के सभी वार्डों से भाजपा पार्षद प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ भव्य रैली का आयोजन किया गया।सांसद राधे श्याम राठिया ने सभी पार्षद प्रत्याशियों और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी का जनता से परिचय कराते हुए कहा भाजपा के संकल्प पत्र और घोषणा पत्र में जो वादे किए गए हैं, वे सभी वादे पूरे होंगे। भाजपा की सरकार आने पर किरोड़ीमल नगर विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।सभा में नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने कहा पिछले 10 वर्षों में कांग्रेस सरकार ने नगर के विकास को रोक दिया था। भाजपा के पहले कार्यकाल में जो विकास कार्य हुए थे,वही रफ्तार अब फिर से देखने को मिलेगी।

अब कुलदीप व संजय ने भी थामा बीजेपी का हाथ

रायगढ़। वित्तमंत्री ओपी चौधरी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर सब्जी मंडी कुलदीप नरसिंह एवं ऑटो संघ अध्यक्ष संजय बाजपेई ने विधिवत भाजपा प्रवेश कर लिया।
युवा तुर्क कुलदीप नरसिंह संजय बाजपेई ने आज भाजपा महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान के समक्ष भाजपा प्रवेश कर लिया। जीवर्धन चौहान ने कुलदीप नरसिंह एवं संजय बाजपेई को भगवा गमछा पहनाकर भाजपा प्रवेश कराते हुए कहा कि लोगों का कांग्रेस से धीरे-धीरे मोह भंग हो रहा है। सब्जी मंडी अध्यक्ष कुलदीप नरसिंह ने कहा कि विधायक ओपी चौधरी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश किया है। ओपी चौधरी ने एक गरीब चाय वाले को भाजपा का प्रत्याशी बनाया, यह गर्व की बात है। ईमानदार व्यक्ति को शहर का महापौर बनाए जाने से विकास के ईमानदार क्रियाओं को गति मिलेगी। कुलदीप नरसिंह का मजबूत जनाधार है और उनका भाजपा प्रवेश कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। ऑटो संघ के अध्यक्ष संजय बाजपेई ने भाजपा प्रवेश कर कहा कि ओपी चौधरी के सपनों का रायगढ़ बनाने में हम उनके साथ कदम मिलाकर चलने के लिए तैयार हैं। एक साल में ओपी चौधरी ने रायगढ़ का ऐतिहासिक विकास किया है। तन-मन-धन से भाजपा के लिए समर्पित होने की बात भी संजय बाजपेई ने कही।

You Might Also Like

श्री दुर्गा मां अमृतवाणी सेवा समिति की महिलाओं द्वारा मनाया गया झूला तीज उत्सव

सडक़ हादसे में घायल फायनेंसकर्मी की मौत

सडक़ पर शव रखकर परिजनों ने किया चक्काजाम

दादी बाड़ा पैलेस में धूमधाम से मनाया गया हिंदू नव वर्ष

ढाबा से सिलेंडर व राशन सामान पार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह आज आयेंगे रायगढ़
Next Article ट्रेलर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर

खबरें और भी है....

नृत्य व गायन के अद्भुत संगम से सजी चक्रधर समारोह की दूसरी शाम-
टांगी से हमला कर युवक की कर दी हत्या
चक्रधर समारोह में आज की प्रस्तुति
छपोरा में झोलाछाप डाक्टर दे रहा हर मर्ज की दवा
शराब के नशे में टांगी से दोस्त की हत्या, तमनार के आमाघाट फिटिंगपारा की घटना

Popular Posts

नृत्य व गायन के अद्भुत संगम से सजी चक्रधर समारोह की दूसरी शाम-
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?