NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: किरोड़ीमल नगर में भाजपा की निकली नामांकन रैली
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > किरोड़ीमल नगर में भाजपा की निकली नामांकन रैली
रायगढ़

किरोड़ीमल नगर में भाजपा की निकली नामांकन रैली

lochan Gupta
Last updated: January 29, 2025 1:26 am
By lochan Gupta January 29, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। किरोड़ीमल नगर में भारतीय जनता पार्टी ने नगर पंचायत चुनावों के अवसर पर एक भव्य और ऐतिहासिक नामांकन रैली का आयोजन किया। यह रैली न केवल पार्टी के लिए जनसमर्थन और उत्साह का प्रतीक बनी, बल्कि नगरवासियों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर यह संदेश दिया कि भाजपा ही उनके विश्वास और आशाओं का केंद्र है।
रैली की शुरुआत देवीधाम दुर्गा मंदिर किरोड़ीमल से हुई, जहां हर वार्ड से नगरवासियों ने स्वेच्छा से भाग लिया। रैली में भाजपा के वरिष्ठ नेता विवेक रंजन सिन्हा, महेश साहू और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने अपने नेतृत्व और विचारों से रैली को गरिमा प्रदान की। उन्होंने अपने संबोधन में भाजपा की विकासोन्मुख नीतियों और पारदर्शी प्रशासन पर प्रकाश डालते हुए जनता से एकजुट रहने की अपील की।
पार्टी अध्यक्ष प्रत्याशी सुनीता मोहन विश्वकर्मा ने अपने भावपूर्ण संबोधन में कहा, ष्आप सभी का यह उत्साह और समर्थन हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है। भाजपा का हर प्रत्याशी आपके विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेगा। किरोड़ीमल नगर का विकास और जनसेवा ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
पार्षद प्रत्याशियों ने अपने-अपने वार्ड के नागरिकों को भरोसा दिलाया कि वे हर समस्या का समाधान करेंगे और नगर को एक आदर्श पंचायत के रूप में स्थापित करने का प्रयास करेंगे।
रैली में नगरवासियों की भारी उपस्थिति इस बात का प्रमाण थी कि भाजपा ने नगर के दिलों में अपनी गहरी छाप छोड़ी है। वरिष्ठ नेता विवेक रंजन सिन्हा ने कहा, यह चुनाव केवल विकास का नहीं, बल्कि विश्वास, एकता और समर्पण का प्रतीक है। किरोड़ीमल नगर की जनता ने आज जो समर्थन दिखाया है, वह भाजपा की विजय का आधार बनेगा। वहीं, महेश साहू ने कहा, भाजपा की नीति और नीयत स्पष्ट है। हम हर गली और हर घर की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने अपने संबोधन में भाजपा के अब तक के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए जनता को यह विश्वास दिलाया कि पार्टी के नेतृत्व में नगर का समग्र विकास जारी रहेगा। रैली का समापन नगर पंचायत कार्यालय पर हुआ, जहां अध्यक्ष प्रत्याशी और सभी पार्षद प्रत्याशियों ने उत्साहपूर्वक अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। पूरे नगर में रैली के दौरान जोश, उत्साह और समर्थन का ऐसा वातावरण था, जिसे शब्दों में बयां करना कठिन है। यह रैली किरोड़ीमल नगर के भाजपा के प्रति अटूट विश्वास और अपार स्नेह की सजीव तस्वीर थी। जनता ने अपनी उपस्थिति और समर्थन से यह स्पष्ट कर दिया कि भाजपा ही उनके सपनों का साकार करने वाली पार्टी है। किरोड़ीमल नगर की सडक़ों पर उमड़ा यह जनसमर्थन यह संदेश देता है कि नगरवासियों ने भाजपा को अपना आशीर्वाद और विश्वास प्रदान कर विकास और प्रगति की दिशा में अपना फैसला तय कर लिया है।

You Might Also Like

प्रदेश सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचा रहे विभाष

धरमजयगढ़ डी.ए.वी. स्कूल में मनाया गया दीपावली उत्सव

कछुए की गति से चल रहा रेलवे स्टेशन का सौंदयीकरण कार्य

गाड़ी का बीमा करने के बाद क्षतिपूर्ति में आनाकानी

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण पत्र रायगढ़ पहुंचा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article इंजीनियर खान को मिला राज्य स्तरीय अवार्ड
Next Article मालगाड़ी से कोयला चोरी करते युवक गिरफ्तार

खबरें और भी है....

सीएम हाउस में भाजपा का उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह
एबी-पीएमजेएसवाई के तहत ईलाज में छत्तीसगढ़ का चौथा स्थान
सडक़ हादसे में अड़ानी के डीजीएम की मौत
विशेष पिछड़ी जनजातियों को विकास की सबसे ज्यादा जरूरत -सीएम साय
रेलवे स्टेशन में ओएचई कार्य के चलते दो घंटे का रहा ब्लाक

Popular Posts

सीएम हाउस में भाजपा का उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?