बिलासपुर। रेलवे द्वारा यात्रियों के खानपान अनुभव को और भी बेहतर बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। यात्रियों के लिए बेहतर खानपान सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के उसलापुर स्टेशन पर फूड प्लाजा/फास्ट फूड यूनिट स्थापित किए जा रहे है। इन यूनिट्स के माध्यम से यात्रियों को स्टेशन पर ही गुणवत्तापूर्ण और स्वच्छ खानपान की सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके अंतर्गत उसलापुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1 में फूड प्लाज़ा एवं प्लेटफार्म संख्या 2/3 में फास्ट फूड यूनिट स्थापित किए जा रहे हैं। आईआरसीटीसी द्वारा इसके लिए निविदा जारी की जा चुकी है।
उसलापुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर फूड प्लाजा की शुरुआत की जा रही है, जहां यात्रियों को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का विकल्प मिलेगा। यह मल्टी-कुजीन फूड प्लाजा होगा, जिसमें भारतीय खानपान अन्य प्रचलित खानपान सहित क्षभतचन स्नैक्स और अन्य व्यंजनों का आनंद लिया जा सकेगा। इसके साथ ही, यहां की गुणवत्ता और दरें बाजार-आधारित होंगी, जिससे यात्रियों को उचित मूल्य पर स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध होगा।
इसी प्रकार प्लेटफार्म नंबर 2/3 पर फास्ट फूड यूनिट की सुविधा दी जा रही है। यह सुविधा विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए है, जो त्वरित सेवा के साथ स्वादिष्ट फास्ट फूड का आनंद लेना चाहते हैं। इस यूनिट में फास्ट फूड के सभी प्रचलित आइटम्स के साथ-साथ पैक्ड फूड आइटम्स और अन्य हल्के स्नैक्स उपलब्ध होंगे। फूड प्लाजा/फास्ट फूड यूनिट्स में यात्रियों के लिए विविध प्रकार के खाद्य पदार्थ के विकल्प उपलब्ध होंगे। इसका उद्देश्य यात्रियों को यात्रा के दौरान स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक भोजन प्रदान करना है, जिससे उनकी यात्रा और भी आरामदायक और आनंददायक हो सके। साथ ही यात्रियों को निर्धारित मूल्यों पर खानपान का बेहतर विकल्प भी मिलेगा। रेलवे प्रशासन को पूर्ण विश्वास है कि यह सुविधा यात्रियों के सफर को और भी अधिक आरामदायक बनाएगी तथा उन्हें मानक व गुणवत्तायुक्त खान-पान का अनुभव करायेगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव के साथ आरामदायक एवं सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध है।
उसलापुर स्टेशन में फूड प्लाज़ा/फास्ट फूड यूनिट की जल्द मिलेगी सुविधा
उसलापुर स्टेशन में फूड प्लाज़ा/फास्ट फूड यूनिट की जल्द मिलेगी सुविधा
