NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पत्रकार मुकेश की हत्या पर विष्णुदेव साय सरकार सख्त
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पत्रकार मुकेश की हत्या पर विष्णुदेव साय सरकार सख्त
रायगढ़

पत्रकार मुकेश की हत्या पर विष्णुदेव साय सरकार सख्त

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 11 सदस्यीय एसआईटी का गठन

lochan Gupta
Last updated: January 5, 2025 12:17 am
By lochan Gupta January 5, 2025
Share
2 Min Read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की नृशंस हत्या की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस हत्याकांड में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईपीएस मयंक गुर्जर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। फारेंसिक टीम साइंटिफिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना की जांच कर रही है। अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके द्वारा किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के निर्देश दिए गए हैं। हमारी सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाएगी और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का दायित्व है।
दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा- साय

मुख्यमंत्री साय ने शुक्रवार की देर रात मामले की जानकारी लगने के बाद कड़े एक्शन के निर्देश जारी करते हुए कहा था कि अपराधी कोई भी हो किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस ने जांच में तेजी लाते हुए आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी. आज दोपहर तक पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को गिरफ्तार करने 4 अलग-अलग टीमें भी बना दी गई. इसके साथ मुख्य आरोपी के अवैध साम्राज्य पर बुलडोजर भी चलाया गया. आरोपी के बैंक खातों को होल्ड कराया गया. एसआईटी का गठन किया. साथ ही आरोपी के खिलाफ मिली भ्रष्टाचार के मामलों की जांच भी जारी है.

You Might Also Like

रामभांठा में दो गुटों में हिंसक झड़प, बलवा के आरोप में 7 आरोपी गिरफ्तार

क्राईम कंट्रोल व एक्सीडेंट में कमी लाने की गई समीक्षा

लापता युवक की खेत में मिली थी संदिग्ध लाश

रामनवमी पर राम भक्तों का जनसैलाब, राममय हुआ शहर

3 फरार वारंटी गिरफ्तार, पूंजीपथरा पुलिस ने किया न्यायालय पेश

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मामूली विवाद में गला दबाकर कर दी ग्रामीण की हत्या
Next Article सीएम साय के नेतृत्व में ग्रामीण उद्यमिता को मिली रही नई ऊंचाई

खबरें और भी है....

बंगाल में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, 93 फीसदी मतदान
छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र 30 को
धरमजयगढ़ वनमंडल में हाथी शावक का मिला शव
पत्रकार से मारपीट करने वाला कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित
लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ने बाइक को ठोका, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बंगाल में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, 93 फीसदी मतदान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?