NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बागियों की कांग्रेस में वापसी को लेकर विवाद!
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > बागियों की कांग्रेस में वापसी को लेकर विवाद!
रायपुर

बागियों की कांग्रेस में वापसी को लेकर विवाद!

पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने पार्टी अध्यक्ष को लिखा पत्र, नेता परेशान, भाजपा ने ली चुटकी, बैज का बयान

lochan Gupta
Last updated: December 31, 2024 12:15 am
By lochan Gupta December 31, 2024
Share
4 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बागियों की वापसी को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. पार्टी के अंदर नेताओं के बीच बागियों की वापसी को लेकर अंतर्कलह की स्थिति दिख रही है. मसलन जोगी परिवार और बृहस्पत सिंह को लेकर जहां बड़े नेताओं में असहमति है, तो वहीं अब आनंद और अजीत कुकरेजा को लेकर पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने मोर्चा खोल दिया है. जुनेजा ने न सिर्फ खुलकर विरोध किया है, बल्कि कई गंभीर आरोपों के साथ प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र भी लिख दिया है. जुनेजा के इस पत्र ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की परेशानी बढ़ा दी है.
दो बार के विधायक जुनेजा ने कुकरेजा परिवार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आरोप लगाया है कि, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो पैसे के दम पार्टी को खरीदने की कोशिश करते हैं. ऐेसे ही कुछ लोगों में कुकरेजा परिवार है. कुकरेजा परिवार ने न सिर्फ मुझे हर बार चुनाव में नुकसान पहुँचाया, बल्कि पार्टी के साथ भी दगा करता रहा है. 2013 विधानसभा में चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं को भडक़ाने, पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को हराने का काम किया है. 2018 में भी यही कोशिश की गई थी, लेकिन कार्यकर्ताओं की ईमानदारी से मैं जीत गया है. लेकिन 2023 चुनाव में पार्टी से बगावत कर अजीत कुकरेजा ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और मुझे (कांग्रेस पार्टी) को हार का सामना करना पड़ा. पार्टी को हर स्तर पर नुकसान पहुँचाने का काम कुकरेजा परिवार ने किया है.
पूर्व विधायक जुनेजा ने आरोप तो लगाया ही साथ ही उन्होंने बैज से यह निवेदन भी किया है कि पार्टी विरोधी परिवार को पार्टी में वापस न लिया जाए. क्योंकि पैसे के दम यह परिवार पार्टी में फिर से प्रवेश करने में जुटा है. उम्मीद है मेरे इस पत्र पर विचार कर कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करेंगे.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कुलदीप जुनेजा के पत्र पर कहा कि बागियों की वापसी को लेकर कमेटी बनाई है. किसकी वापसी होगी, किसकी नहीं कमेटी निर्णय लेगी. जहां तक बात पार्टी में पैसे देकर टिकट खरीदने या प्रवेश करने का तो ऐसी कहीं कोई बात नहीं है. मेरे अध्यक्षीय कार्यकाल विधानसभा, लोकसभा और उपचुनाव हो चुके हैं. इस तरह के आरोप सही नहीं है, हो सकता कहीं गलत टिकट बंट गई हो, लेकिन खरीदने वाली बात बेबुनियाद है.
वहीं इस मामले में भाजपा ने चुटकी ली है. भाजपा नेता सौरभ सिंह ने कुलदीप जुनेजा को यह कहते हुए बधाई दे दी है, उन्होंने सच तो कहा. कांग्रेस में यही वास्तविक स्थिति है. सबको पता है कि कांग्रेस में टिकट कैसे बंटती है। वैसे जुनेजा के इस पत्र से यह साफ हो गया है कि बागियों को लेकर में पार्टी के अंदर बवाल अभी और मचेगा. वहीं वापसी को लेकर जो कमेटी बनाई गई उन्हें भी अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के विरोध का भी सामना करना पड़ेगा. कहा जा सकता है कि इस पत्र ने वरिष्ठ नेताओं की परेशानी बढ़ा दी है और बागियों की वापसी आसानी से नहीं हो पाएगी. संभव है कि जुनेजा से प्रेरित होकर कुछ और नेताओं का भी गुस्सा फूट पड़े।

You Might Also Like

सीएम साय का दिल्ली दौरा : राज्य हित के फैसलों की दिशा में ठोस कदम

लाल झंडे की जगह शान से लहरा रहा तिरंगा-पीएम मोदी

कॉपी चेकिंग में लापरवाही, 68 शिक्षक ब्लैक-लिस्टेड

गांव में शराब दुकान खोलने का विरोध, सडक़ पर उतरी महिलाएं

मेकाहारा से बच्चा चोरी के आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नए साल में बवाल रोकने बदमाशों की परेड
Next Article 10 हजार के ईनामी पशुतस्कर गिरफ्तार

खबरें और भी है....

जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान
राकेश मिश्रा होंगे चक्रधरनगर के नए टीआई
सीजी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई
अपराधों से तौबा कर लें, वरना होगी कड़ी कार्रवाई
27 व 1 मार्च को बीआर पैसेंजर रहेगी रद्द

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?