रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल यानी 8 अगस्त को रायपुर में जनदर्शन लगाएंगे। सुबह 11 बजे से मुख्यमंत्री निवास में आम जनता की समस्या और शिकायतों को सुनेंगे। अधिकारियों को इसकी तैयारी करने को कहा है। रायपुर में 27 जून से जनदर्शन की शुरुआत की गई थी।
इस जनदर्शन में अलग-अलग विभागों से जुड़े अफसर मौजूद रहेंगे। सीएम लोगों की समस्याओं और शिकायतों के हिसाब से उसी समय अधिकारियों को निर्देश देंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री आवास में व्यवस्थाएं की जा रही है।
हर सप्ताह गुरुवार को दोपहर 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जनदर्शन चलेगा। यहां आम लोगों को सिविल लाइस स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास में एंट्री दी जाएगी। लोगों को अपनी समस्याओं का आवेदन मुख्यमंत्री के नाम लेकर जाना होगा। शिकायत से जुड़े दस्तावेज साथ रखने होंगे। इस जनदर्शन में मुख्यमंत्री जनता के सुझाव भी लेंगे। इसके अलावा सरकारी योजनाओं से उन्हें मिलने वाले लाभ के बारे में भी जानकारी ली जाएगी। सीएम विष्णुदेव साय ने 27 जून को पहला सीएम जनदर्शन रायपुर मुख्यमंत्री निवास में लगाया था। जिसके बाद अगले हफ्ते के 4 जुलाई को दूसरा सीएम जनदर्शन लगाया गया था। 11 जुलाई से लेकर 1 अगस्त तक किसी न किसी कारण से जनदर्शन स्थगित होता रहा है।
सीएम साय आज राजधानी में लगाएंगे जनदर्शन
