NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: धान खरीदी में लापरवाही, सडक़ पर उतरे भूमि पुत्र, किया चक्काजाम
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > धान खरीदी में लापरवाही, सडक़ पर उतरे भूमि पुत्र, किया चक्काजाम
रायगढ़

धान खरीदी में लापरवाही, सडक़ पर उतरे भूमि पुत्र, किया चक्काजाम

lochan Gupta
Last updated: December 13, 2024 12:12 am
By lochan Gupta December 13, 2024
Share
3 Min Read

रायगढ़। घरघोड़ा क्षेत्र में धान खरीदी को लेकर भाजपा सरकार और स्थानीय प्रशासन की उदासीनता के खिलाफ किसानों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। पिछले छह दिनों से धान खरीदी ठप होने से परेशान किसानों ने नवापारा की मुख्य सडक़ पर चक्का जाम कर दिया। सैकड़ों किसानों ने बड़े गुमड़ा, छोटे गुमड़ा, नवागढ़, नवापारा, टेंडा, भेंगारी, बिलासखार, कटंगडीह और आसपास के गांवों से जुटकर अपना आक्रोश जाहिर किया। किसानों का आरोप है कि इस्तीफा आवेदन देने के बावजूद एसडीएम ने कोई ठोस व्यवस्था नहीं की।
धान खरीदी महोत्सव या प्रशासनिक नौटंकी?
केंद्र और राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी को लेकर किए गए दावे फेल साबित हो रहे हैं। स्थानीय प्रशासन की लापरवाही ने किसानों को इस कड़ाके की ठंड में सडक़ पर बैठने के लिए मजबूर कर दिया है। किसानों का कहना है कि प्रशासन और भाजपा सरकार दोनों ही केवल घोषणाएं करने में व्यस्त हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। धान खरीदी महोत्सव अब किसानों के लिए एक धोखा बनकर रह गया है।
तहसीलदार के लिखित आश्वासन के बाद किसानों चक्का जाम किया स्थगित
बताना लाजमी होगा की घरघोड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत नवापारा में धान खरीदी नहीं होने पर 10 से अधिक गाँव के सैकड़ो की किसानों ने सुबह 11 बजे से घरघोड़ा खरसिया मुख्य मर्ग में नवापारा के मंडी के सामने चक्का जाम कर दिया था जिसे तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता के समझाइस व लिखित आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया। फड में लगे ताले को खोलकर आज 16 किसानों का काटे गये टोकन के साथ किसानों की धान से लोड ट्रेक्टर को फड के अंदर कराया गया। धान खरीदी के कार्य को सुचारु रूप से चालू रखने के लिये नये फड प्रबंधक हासित प्रसाद गुप्ता बारदाना प्रभारी व अन्य कार्यों हेतु राजेंद्र गुप्ता को धान खरीदी होने तक न्युक्त किया गया। आंदोलन में रिखी राम पटेल भेंगारी, भगत राम गुप्ता, सुभाष गुप्ता, संतोष गुप्ता, गंगा राम पटेल, नील कुमार मेहर, रमेश राठिया, बोधराम गुप्ता नवापारा, सरोज गुप्ता, बेनुधर राठिया नवागढ़, संतोष राठिया, चौत राम राठिया बहिरकेला, धनेश्वर अमापाली, कांग्रेस नेता शिव शर्मा, सोमदेव मिश्रा संतोष अग्रवाल शामिल रहे।
किसानों की मांग और सरकार की चुप्पी
किसानों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी फसल की खरीदी शुरू नहीं होती, वे सडक़ से नहीं हटेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी से ग्रामीण क्षेत्र के किसान बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं, क्या भाजपा सरकार और स्थानीय प्रशासन किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेंगे या यह आंदोलन एक और सरकारी वादाखिलाफी की कहानी बनेगा?

You Might Also Like

बिना बैटरी, चाबी, डीजल के बाद भी 12 चक्का ट्रक व हाइवा ले भागे चोर

सूने मकान में आग लगने से मची हडक़ंप, फायर बिग्रेड की मदद से बुझी आग

जिला न्यायाधीश अरविंद कुमार सिन्हा द्वारा गठित मॉनिटरिंग कमेटी की प्रथम बैठक आयोजित

ए-गे्रड रेलवे स्टेशन का महिला यात्री प्रतिक्षालय बदहाल

लॉन्ग टर्म वीजा लेकर रह रहे 7 लोग, 2 पाकिस्तानी-5 बांग्लादेशी,

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article गिरफ्तार बंटी साहू उर्फ रावण का पुलिस ने निकाला जूलुस
Next Article एमआईसी की बैठक में 44 करोड़ रुपए से ज्यादा के कार्य स्वीकृत

खबरें और भी है....

तोड़-फोड़ के प्रभावितों से मिले पीसीसी चीफ
दीपक बैज के आरोप गैर-जिम्मेदाराना व मनगढ़ंत
पिकअप की ठोकर से बाइक चालक की हुई मौत
कांग्रेस की सोच विकास विरोधी- विजय अग्रवाल
खुले स्कूलों के पट, पहले दिन तिलक लगाकर बच्चें का हुआ स्वागत

Popular Posts

तोड़-फोड़ के प्रभावितों से मिले पीसीसी चीफ
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?