NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस आभार जबलपुर में वी-क्लब रायगढ़ प्रेरणा के पदाधिकारी ने मारी बाजी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस आभार जबलपुर में वी-क्लब रायगढ़ प्रेरणा के पदाधिकारी ने मारी बाजी
रायगढ़

डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस आभार जबलपुर में वी-क्लब रायगढ़ प्रेरणा के पदाधिकारी ने मारी बाजी

lochan Gupta
Last updated: June 20, 2026 12:56 am
By lochan Gupta June 20, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़। द एसोसिएशन ऑफ़ वी क्लब्स ऑफ़ इंडिया-डिस्ट्रिक्ट -323 त्र3 अपराजिता के तत्वाधान में तृतीय कैबिनेट बैठक एवं डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस आभार का शानदार आयोजन जबलपुर के होटल कृष्णा में गरिमामयी माहौल में संपन्न हुआ। जिसमें मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के 28 क्लबों की वी सदस्यों ने शिरकत कीं। किया गया आत्मीय स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता डि. प्रेसिडेंट वी मनीषा सोनी ने की। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में डि. एडवाइजर अंशु सूरजपुर से व पास्ट डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट वी अनीता फरमानिया महेंद्रगढ़ से और अन्य बड़े पदाधिकारियों ने आपने-अपने क्षेत्र से उपस्थित थे। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर ध्वज वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई इसके पश्चात स्वागत की कड़ी चली जिसमें रायगढ़ जिला से डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन प्रमोटर श्वेता शर्मा को डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट और वाइस डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट के स्वागत के लिए मंच पर आमंत्रित किया गया। तत्पश्चात सभी सम्माननीय जनों का स्वागत सत्कार विभिन्न पदाधिकारी के द्वारा किया गया। वी सदस्यों ने लीं भाग जिले से एरिया ऑफिसर वी पूनम द्विवेदी के नेतृत्व में खरसिया,डभरा, सारंगढ़ व रायगढ़ से 9 वी सदस्यों ने अपनी उपस्थिति जबलपुर में दर्ज कराई। जिसमें रायगढ़ से एरिया ऑफिसर वी पूनम द्विवेदी, क्लब अध्यक्ष वी श्वेता शर्मा,डबरा क्लब से माइक्रो चेयरपर्सन वी अर्चना मिश्रा, डिस्ट्रिक्ट चेयरर्पसन साधना सिंह, खरसिया से डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन रीता पोटवानी, डि. चेयरपर्सन अंजू गवेल सारंगढ़ से क्लब अध्यक्ष विभावरी ठाकुर और वी कामिनी डनसेना और डि.चेयरपर्सन ममता केडिया ये सभी सदस्य जबलपुर के कार्यक्रम में उपस्थिति रहीं। सहयोग व समर्पण का फल है इन सभी शानदार अवार्ड के लिए क्लब अध्यक्ष ने कहा की यह मिलजुल कर कार्य करने व सेवा भावना से कार्य करने से संभव हो पाया है यह सहयोग व समर्पण का फल है यह पल बहुत ही गर्व के रहे हम सब के लिए और सभी वी बहनों मे हर्ष और उल्लास का माहौल है शानदार और सफल डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस का हिस्सा बनते हुए अवार्ड प्राप्त किया और सफल कार्यक्रम के लिए एरिया ऑफिसर और सभी वी बहनों ने आदरणीय डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट मनीषा सोनी को बहुत-बहुत बधाइयां दी व धन्यवाद ज्ञापित किया और जबलपुर जलप्रपात भेडाघाट नर्मदा का दर्शन करते हुए रायगढ़ प्रस्थान किया सभी क्लबों की वी सदस्यों ने अपने शहर में उनका स्वागत किया। बेस्ट पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित इसके पश्चात पुरस्कार वितरण का क्रम चालू हुआ जिसमें रायगढ़ जिले से एरिया ऑफिसर पूनम द्विवेदी को समाज सेवा और अतिरिक्त सेवा जीव दया के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए एक्सीलेंट एरिया ऑफिसर के विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके पश्चात क्लबों से डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन पदों के लिए 105 डि. चेयरपर्सन में बेहतरीन कार्यो लिए जिसे जो विषय डि. की ओर से दिया जाता है। अपने विषय में सराहनीय कार्य करने व जन जागरूकता फैलाने और प्रोत्साहन करने के लिए जो कार्य दिए जाते हैं उसमें 43 डि. चेयरपर्सनों को सम्मानित किया गया। जिसमें विशेष 3 में द्वितीय स्थान पर रायगढ़ प्रेरणा से डि. चेयरपर्सन विशेष अवार्ड विभा शर्मा को मिला सभी चेयरपर्सनो के अवॉर्डों की घोषणा करने हेतु रायगढ़ जिले के डि चेयरपर्सन प्रमोटर श्वेता शर्मा और रायपुर से जया अजवानी को मंच पर आमंत्रित किया गया था जो हमारे क्लब के लिए बहुत गर्व का विषय है इसके पश्चात पुन: होम क्लब से डि चेयरपर्सन प्रमोटर के पद के लिए शानदार कार्य शैली के लिए श्वेता शर्मा को गोमेद ऑफ़ द अपराजिता से सम्मानित किया गया। वहीं पुन:वी क्लब रायगढ प्रेरणा कीअध्यक्षा श्वेता शर्मा को प्लैटिनम अध्यक्ष के रूप में सम्मानित किया। सावन फुहार डि. की प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने हेतु वी श्वेता को श्वेता नूरजहां अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में प्रेरणा क्लब की सचिव राम देवांगन शानदार क्लब रिपोर्टिंग के लिए 3 स्टार प्रतिभा गौरव सचिव पद से सम्मानित किया गया। वहीं प्रेरणा क्लब को सेकंड कैबिनेट ऑनलाइन मीटिंग में एकजुट होकर बहुत ही सुंदर ढंग से वेल ड्रेसअप के साथ मीटिंग अटेंड करने हेतु सभी 28 क्लबों में नंबर वन क्लब का खिताब ङ्खश्व क्लब रायगढ़ प्रेरणा ने जीता।

You Might Also Like

टीआई नरेश ने की पुलिस व्यवस्था पर पीएचडी

अवैध पार्किंग से गलियां हो रही जाम

एनटीपीसी कर्मी ने जहर सेवन कर दी जान

मारपीट मामलें में फरार आरोपी गिरफ्तार

मतगणना कार्य को सरलता पूर्वक संपन्न कराने बेहतर तरीके से प्राप्त करें प्रशिक्षण-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रेलवे ओएचई व तांबा तार चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार
Next Article चांदमारी विद्यालय के सुव्यवस्थित संचालन हेतु बैठक आयोजित

खबरें और भी है....

धार्मिक आस्था के केंद्र हमारी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ी हुई है-लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया
कुष्ठ रोग जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी
राजस्व पखवाड़ा बना आमजन के लिए राहत का माध्यम
विश्व सिकल सेल दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
आबकारी विभाग की कार्रवाई: 160.580 लीटर अवैध शराब जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
धार्मिक आस्था के केंद्र हमारी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ी हुई है-लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?