जशपुरनगर। जिला पुलिस को दुलदुला क्षेत्र के जागरूक जनता का साथ मिलने लगा है। जागरूक ग्रामीणों की सूचना पर चोरी छिपे दुलदुला क्षेत्र के ग्राम चटकपुर धनियाडांड़ जंगल में गौवंश का वध कर उसका मांस बनाकर विक्रय करने की तैयारी कर रहे 2 आरोपियों को दुलदुला पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरूद्ध थाना दुलदुला में छ.ग. पशु परि. अधि. 2004 की धारा 4, 5, 10 का अपराध पंजीबद्ध है। आरोपियों के कब्जे से बर्तन में रखा गौमांस, तराजु बाट, 4 नग लोहे का चाकू, एवं 1 नग कुल्हाड़ी, तिरपाल एवं गौ-वंश का अवशेष जप्त कर दोनों आरोपी रंजित टोप्पो उम्र 37 साल निवासी डंडाडीह थाना दुलदुला एवं प्रकाश खलखो उम्र 32 साल निवासी सिमड़ा चौकी करडेगा थाना तपकरा को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह को दुलदुला क्षेत्र के जागरूक ग्रामीणों से 26 नवंबर को सूचना मिला कि वे गौवंश की हत्या करने वाले आरोपियों को पकडक़र रखे हैं, इस सूचना पर तत्काल थाना दुलदुला से निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर रवाना किया गया, पुलिस द्वारा उपरोक्त दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा गौ-वंश के अवशेष की पहचान कराकर गवाहों के समक्ष जप्ती कार्यवाही की गई। आरोपीगण रंजित टोप्पो एवं प्रकाश खलखो के संयुक्त कब्जे से बर्तन में रखा गौमांस, तराजु बाट, 4 नग लोहे का चाकू एवं 01 नग कुल्हाड़ी, रस्सी, तिरपाल इत्यादि जप्त किया गया है। दोनों आरोपियों का कृत्य छ.ग. पशु परि. अधि. 2004 की धारा 4, 5, 10 का अपराध घटित करना पाये जाने पर उन्हें 27 नवंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण के अन्य 2 आरोपीगण फरार हैं, पतासाजी की जा रही है।
प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपीगणों की गिरफ्तारी में निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, स.उ.नि. सामुदान टोप्पो, प्र.आर. 343 मोहन बंजारे, प्र.आर. 619 मनोहर तिर्की, आर. 687 अलेक्सिुयस तिग्गा, आर. 539 सुरेन्द्र निराला, आर. 609 याकुब एक्का का योगदान रहा है। विदित हो कि इसके पूर्व में गौ वंश की हत्या करने के मामले में 25 नवंबर को नारायणपुर पुलिस ने ग्राम बेहराखार से 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि दुलदुला क्षेत्र के जागरूक ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही कर गौ-वंश की हत्या करने में सम्मिलित 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, अपने आस-पास किसी प्रकार की अवैधानिक कृत्य घटित हो रहा हो तो तत्काल उसकी सूचना देवें।
गौवंश को मारकर मांस बेचने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
थाना दुलदुला क्षेत्र के ग्राम चटकपुर धनियाडांड़ जंगल की घटना
